Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 100 सालों से काम कर रहा संघ: मोहन भागवत
नागपुर में RSS के विजयादशमी समारोह में आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, 'संघ के काम, जो 100 वर्षों से चल रहे हैं, वो 'स्व' को जगाने का काम करते हैं. इसी 'स्व' की भावना के आधार पर, भारत को एकजुट और मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं.'स्वबोध' की झलक संविधान की प्रस्तावना में मिलती है . 'हम, भारत के लोग.' 'हम' या 'स्व' की यही भावना हमारा वह भावनात्मक जुड़ाव है, जिसके कारण इतनी विविधताओं वाला देश प्राचीन काल से ही एक देश, एक समाज और एक राष्ट्र रहा है. जब हम इसे भूल गए, तो हमारा पतन हुआ, हम बंट गए और कमजोर हो गए, हम इतने नीचे गिर गए कि हमें सैकड़ों वर्षों तक उपनिवेशवाद को झेलना पड़ा.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीयता का भाव जरूरी: मोहन भागवत
दशहरा के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश में राष्ट्रीयता का भाव सबसे ऊपर रहना चाहिए, देश में विविधता में एकता जरूरी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ पर फारिंग केस के 3 संदिग्धों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में कोटा से गिरफ्तार किए गए 3 संदिग्धों को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी गई है और महाराष्ट्र पुलिस उन्हें मुंबई ले जा रही है. रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन के SHO रामस्वरूप मीणा ने कहा, 'महाराष्ट्र पुलिस उन्हें अपनी कस्टडी में लेने के लिए आ रही है. उनके कुछ अधिकारी पहले से ही यहां मौजूद हैं, और बाकी लोग औपचारिक रूप से उन्हें सौंपने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आ रहे हैं. मैंने कल ही आपको पूरी जानकारी दे दी थी; उन्हें हिरासत में लिया गया था. महाराष्ट्र पुलिस और हमने उनसे पूछताछ की. अब उन्हें महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया गया है. उनके पास से ऐसी कोई चीजनहीं मिली है.' महाराष्ट्र पुलिस उन्हें कैसे ले जाएगी, इस पर वो कहते हैं, 'ये उनके सफर के तरीके पर निर्भर करता है; चाहे वे ट्रेन से जाएं, सड़क मार्ग से जाएं या किसी और तरीके से.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान कांग्रेस नेताओं का जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में रात भर धरना
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के अन्य नेताओं ने सोमवार रात जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरना दिया और वहीं गलियारे में रात बिताई. उन्होंने ये कदम तब उठाया जब पुलिस ने NSUI नेता रितु बराला पर हमला करने की आरोपी दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज पंजाब दौरे पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब पहुंचेंगे. अपने दौरे के दौरान वो मानसा, संगरूर और गुरदासपुर जाएंगे तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे. फिर शाम को लुधियाना में रावन दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM ने देशवासियों दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी के मौके पर देशवासियों क शुभकामनाएं दी हैं. 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा 'आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं. उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे. सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई दौरे पर मार्को रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे. वो फ्रीडम 250 रिसेप्शन में भी हिस्सा लेंगे. दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर जोर रहने की संभावना है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज मुंबई के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो 26/11 आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. रुबियो के कार्यक्रम में फ्रीडम 250 रिसेप्शन में शामिल होना भी शामिल है. बैठक में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा और तकनीक जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है.
दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के दौरे पर रहेंगे. उनके कार्यक्रम में मानसा, संगरूर और गुरदासपुर का दौरा शामिल है. मानसा में वो एंटी ड्रंग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा परिवारों से मिलेंगे. शाम को वो लुधियाना में रावन दहन में शामिल होंगे.
दिल्ली में दशहरा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तकरीबन 10000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. पुलिस की खास नजर भीड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रहेगी.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 hr agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
2 hrs agoCJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत क्यों बढ़ी?
2 hrs agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
13 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
14 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
15 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
17 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
18 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
19 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines