Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर के झाड़ोल में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से एक और मौत हो गई
नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से एक और मौत हो गई. सेक्टर-123 की ग्रीन बेल्ट में खुले पंप की होदी में गिरकर 4 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चा पानी पीने गया था, तभी हादसा हो गया. घटना के वक्त मौके पर प्राधिकरण का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. परिजनों ने नोएडा प्राधिकरण पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेज़ बारिश से उदयपुर में सड़कों पर जलभराव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शनिवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव की पत्नी और सांसद रंजीता रंजन के सरकारी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
शनिवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव की पत्नी और सांसद रंजीता रंजन के सरकारी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु का भेष धारण करने की घटना से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। रंजीता रंजन सांसद पप्पू यादव की पत्नी हैं, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास के बाहर भी अपना विरोध दर्ज कराया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET-PG 2026 की तैयारियों की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने समीक्षा की
NEET-PG 2026 की तैयारियों की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने समीक्षा की. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने अभ्यर्थियों से अपील कि है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में कई इलाकों में भरा पानी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैसूर में पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'केरल में पानी में फंसे 500 लोगों को किया रेस्क्यू'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी परिसीमन के नाम पर साजिश कर रही है- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तमिलनाडु में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी परिसीमन के नाम पर साजिश कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी तमिलनाडु के लोगों से उनकी ताकत छीनना चाहती है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने 30 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की
IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने 30 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की. बैंकॉक से दिल्ली आई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2333 से आए दो यात्रियों को रोका गया. APIS प्रोफाइलिंग के आधार पर दोनों यात्रियों को कस्टम्स ग्रीन चैनल पार करने के बाद इंटरसेप्ट किया गया. एक्स-रे जांच के दौरान उनके सामान में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर बैग की तलाशी ली गई. तलाशी में 17 वैक्यूम-सील पैकेटों से 18.150 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद हुआ. मादक पदार्थ को पैकिंग सामग्री सहित जब्त कर लिया गया. दोनों आरोपियों को NDPS Act, 1985 की धारा 43(b) के तहत गिरफ्तार किया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:दिल्ली पुलिस ने कोकीन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया
दिल्ली पुलिस ने कोकीन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 2.288 किलोग्राम कमर्शियल क्वांटिटी की कोकीन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी विवाद में महिला को मारी गोली
चंडीगढ़ के सेक्टर-42 में संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला को गोली मार दी गई है. आरोप है कि कोर्ट के आदेश पर कोठी खाली कराने पहुंची महिला पर कोठी पर कब्जा कर बैठे वकील ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं और फिलहाल गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती हैं. घायल महिला की पहचान राजिंदर कौर के रूप में हुई है. उसे गंभीर हालत में तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.
कोर्ट के आदेश के तहत कोठी का कब्जा खाली कराने की कार्रवाई की जा रही थी. इसी दौरान कोठी पर कब्जा किए बैठे वकील जेपीएस चड्ढा पर अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से महिला पर फायरिंग करने का आरोप है. गोली राजिंदर कौर के मुंह में लगी. फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच जारी है. जानकारी के मुताबिक जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त कोठी का कब्जा दिलवाने के लिए कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की टीम भी महिला के साथ मौजूद थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब में पेपर लीक के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चंडीगढ़ ने पंजाब में पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. वे राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में भारी बारिश के बाद उफान पर पम्बा नदी
केरल में बहुत ज्यादा बारिश के बाद, पथानामथिट्टा के पहाड़ी इलाकों से आए अचानक बाढ़ के पानी से पम्बा नदी उफान पर है और रानी शहर में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आंध्र प्रदेश में विकास परियोजनाओं के बारे में बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में सेमी कंडक्टर प्रोजेक्ट लगाने पर फोकस है. आंध्र प्रदेश को फार्मा हब के रूप में विकसित करने का प्रयास है. प्रदेश की ग्रोथ के इको सिस्टम पर काम जारी है. AI क्लाउड और इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम जारी है. प्रदेश में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने की कोशिशें जारी हैं. इन्वेस्टमेंट से रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आंध्र प्रदेश को भविष्य का लॉन्च पैड बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में सड़कें हाईवे बन रहा. युवाओं की प्रतिभा का लाभ आंध्र प्रदेश को मिला. आज का आंध्र प्रदेश युवाओं के भविष्य का लॉन्च पैड है. आंध्र प्रदेश में डबल इंजन की सरकार खूब काम कर रही. एक लाख करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी है. मौजूदा रेलवे स्टेशनों का अधुनिकीकरण किया जा रहा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एविएशन सेक्टर की ग्रोथ के बारे में बताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में 166 एयरपोर्ट हैं. देश के छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट हैं. हमने उड़ान योजना शुरू की और पिछले 12 साल में देश में एयरपोर्ट की संख्या बढ़ी. एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है. गरीब तबके के लोग भी आज हवाई जहाज में सफर कर सकते हैं. रेल, रोड और एयरपोर्ट को कनेक्ट करके आग लोगों तक पहुंच बना रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एयरपोर्ट के नाम का जिक्र करके कांग्रेस पर तंज कसा
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वर्ण आंध्र के लिए विजन जरूरी है. आंध्र प्रदेश आज विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है. आज इस प्रदेश में ढिमसा लोकनृत्य का रिकॉर्ड बना, जिसमें विविधता की झलक दिखी. पहले के एयरपोर्ट परिवारों के नाम पर रखे गए थे, हमने इस परंपरा को बदल दिया है. अलग-अलग विभूतियों के नाम पर एयरपोर्ट के नाम रखे गए हैं. अल्लूरी सीताराम राजू जनसेवा के प्रतीक थे, इसलिए यह एयरपोर्ट उनके नाम पर बनाया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया
प्रधानमंत्री मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और उसे देश् को समर्पित किया. उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन आंध्र प्रदेश के लिए अहम है. आज विकास के नए रिकॉर्ड बने हैं. शुभ समय पर आंध्र प्रदेश आया हूं. आंध्र प्रदेश में विकास की गति बहुत तेज है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कुलगाम में और कड़ी की कई सुरक्षा व्यवस्था
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद पुंछ जिले के मेंढर के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सुरक्षा बलों ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है, गश्त तेज कर दी गई है. आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं और यहां विजयनगरम के भोगपुरम पहुंचने पर उनका बेहद गर्मजोशी के साथ रंगारंग स्वागत किया गया. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी उनके साथ मौजूद थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में दबंंगों ने युवक को पीटा
ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक को कई दबंगों ने डंडे से जमकर पीटा. मारपीट की वारदात वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल की. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है की शिकायत मिलने पर आरोपीयो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हैरान करने वाली बात यह है कि दबंगों ने दादरी कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर युवक को पीटा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आतंकी हमले के बाद कुलगााम में सर्च ऑपरेशन जारी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में राज्य के मजदूर की दुखद मौत और दूसरे के घायल होने पर गहरा दुख जताया है. आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में नया सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. हमलावरों का पता लगाने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने उस जगह की घेराबंदी कर दी है और जानकारी का इंतजार है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: किश्तवाड़ के छातरू में बादल फटने भारी तबाही मची
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छातरू क्षेत्र में आज भारी बारिश के बीच बादल फटने से अचानक आई फ्लैश फ्लड और मलबे ने व्यापक तबाही मचाई. तेज़ बहाव में कई वाहन बह जाने की आशंका है, जबकि कई मकानों और अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है.घटना के बाद किश्तवाड़-छतरू-सिंथन-अनंतनाग राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-244) को एहतियातन वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. छातरू की पुलिस और प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी के जानी नुकसान होने की खबर नहीं है. प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के बालासिनोर में सबसे ज्यादा 6 इंच बारिश
गुजरात के महीसागर जिले के बालासिनोर में सबसे अधिक 6 इंच बारिश दर्ज की गई है. जिला मुख्यालय लुणावाडा में महज़ 1 घंटे में 3 इंच मूसलाधार बारिश होने से चारों तरफ जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. भारी बारिश के चलते लुणावाडा से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया. नेशनल हाईवे पर भारी जलजमाव के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पानी के तेज बहाव और जलभराव की वजह से कई बाइक और स्कूटर सड़क के बीच में ही बंद पड़ गए, जिससे राहगीर और वाहन चालक घंटों परेशान रहे. निचले इलाकों में पानी घुसने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की सम्मान राशि आज आएगी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज पठानकोट में 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत सम्मान राशि जारी करेंगे. 35.5 लाख महिलाओं के खातों में आज सम्मान राशि पहुंचेगी. इससे पहले 33 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है. आज तक पंजाब की कुल 68.5 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिला है. मान सरकार द्वारा जनरल वर्ग की महिलाओं को ₹1000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह सम्मान राशि जारी की जा रही है. सम्मान राशि महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के सैन्य ठिकानों की सुरक्षा से पीछे हटेगा कुवैत
कुवैत अब अमेरिकी सुरक्षा से तौबा करने वाला है. अमेरिका भी पश्चिम एशिया से अपने सिपाहियों को वापस बुलाने पर लग गया है. युद्ध में कुवैत की कमजोरी उजागर होने और बार-बार हो रहे ईरान के हमले के बाद अमेरिका अपने लंबे समय से पश्चिम एशिया में मौजूद सैन्य अड्डों को पश्चिम एशिया में बनाये रखने पर फिर से विचार कर रहा है. इस वक्त पश्चिम एशिया में 19 सैन्य ठिकानों पर हजारों अमेरिकी जवान तैनात हैं.
कु्वैत पश्चिम एशिया में अमेरिका का सबसे बड़ा को रक्षा साझेदार है, लेकिन संघर्ष ने दोनों देशों को रक्षा रणनीति पर पुनर्विचार करने पर मजबूर किया है. जोखिम घटाने के लिए अमेरिका पश्चिम एशिया में सैन्य उपस्थिति को घटाने पर विचार कर रहा है. उधर कुवैत व्यापक सुरक्षा तैयारी के लिए पाकिस्तान के साथ नए रक्षा समझौते की खोज कर रहा है. युद्ध ने साबित कर दिया कि अमेरिकी मौजूदगी आधुनिक मिसाइल व ड्रोन खतरों से सुरक्षा की गारंटी नहीं है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्पेन में मोरक्को में अवैध प्रवासियों का तांडव
स्पेन के स्यूटा में मोरेक्को से आने वाले अवैध प्रवासियों के समूह ने तांडव मचा रखा है . एक मोरक्को नागरिक ने एक स्पेनिश शख्स की गर्दन पर हमला किया और भाग गया जिसका फुटेज सामने आ गया है . स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने स्यूटा का दौरा कर इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया और मानव तस्करों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया. तस्करों ने प्रवासियों में यह भ्रम पैदा किया कि तैरकर पहुंचने पर उन्हें तुरंत वापस नहीं भेजा जाएगा.
आने को तो आ गए लेकिन बड़ी भीड़ के कारण कई लोग पार्कों और फुटपाथों पर रात बिताने को मजबूर हैं - राहत एजेंसियाँ ओवरलोड हैं. कुछ लोग समुद्र में डूब गए, कुछ बैकवॉटर पर भगदड़ में मरे. मोरक्को ने कुछ पकड़े गए लोगों को वापस लिया पर नए समूह आते जा रहे हैं . घटना ने यूरोप भर में सुरक्षा चिंताएं बढ़ाईं. इटली और फ्रांस ने भी सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी है. ताकि अवैध प्रवासी उनके देश में किसी तरह से घुस न सकें.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज E20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन शुरू होगा
नीट पेपर लीक मामले में CJP के विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल के कारण सरकार को झुकना पड़ा और केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. इसके बाद अब विपक्ष E20 पेट्रोल को लेकर आर-पार के मूड में है. आज आम आदमी पार्टी शनल टाउनहॉल कैंपेन शुरू करेगी तो तहसीन पूनावाला भूख हड़ताल पर बैठेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी का आज 2 राज्यों का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 1 अगस्त 2026 को दक्षिण भारत के 2 राज्यों के दौरे पर रहेंगे. वे आज एक दिवसीय दौरे पर आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जाएंगे. सरकारी दौरे के दौरान वे 17900 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने 17900 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले आज मुंबई दौरे पर हैं और शाम 4 बजे बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज कैंपस में पत्रकार परिषद में शिरकत करेंगे.
आम आदमी पार्टी ने आज से शुरू किया आंदोलन
इधर नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी E20 पेट्रोल पर आर-पार के मूड में है. आज पार्टी ने नेशनल टाउनहॉल किया और सोशल एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला भूख हड़ताल पर बैठे. वहीं आज से 6 साल से ठप पड़े नाथू-ला पास से व्यापार फिर से शुरू हो गया है. आज से ही दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू हुई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोर्टल लॉन्च करके ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया शुरू की.
आज पंजाब सरकार की मावां धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक आए. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
1 hr ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
2 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
3 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
3 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
4 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
4 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
5 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
7 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
7 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines