Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: ममता बनर्जी आज करेंगी विरोध प्रदर्शन, महिलाओं से काली साड़ी पहनकर आने की अपील

Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। वहीं मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग जारी है। जहां इजरायल और अमेरिका लगातार हमले कर रहे हैं। वहीं ईरान भी अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर और इजरायल पर मिसाइलें दाग रहा है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 8, 2026 09:04 IST
Breaking News
Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 8 मार्च दिन रविवार है और आज महिला दिवस है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज गैस सिंलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शन करेंगी। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में रिंग मेट्रो का उद्घाटन करेंगे और दिल्ली को 33500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इधर पंजाब की भगवंत मान सरकार आज अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

09:04 (IST) 8 Mar 2026
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी पंजाब सरकार

पंजाब की भगवंत मान सरकार आज अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। बजट प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल चीमा पेश करेंगे। पंजाब के इतिहास में पहली बार कोई सरकार रविवार के दिन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बजट पेश करने जा रही है।

08:31 (IST) 8 Mar 2026
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन और 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। वे आज करीब 33500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दिल्ली मेट्रो के मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

07:49 (IST) 8 Mar 2026
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी विरोध प्रदर्शन

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। इसके विरोण में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने महिलाओं से काली साड़ी और बर्तन लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

First published on: Mar 08, 2026 07:46 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.