---विज्ञापन---

देश
live

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज भारत पहुंचेंगे कनाडाई PM कार्नी, 2 मार्च को PM मोदी से द्विपक्षीय वार्ता

Breaking News in Hindi LIVE Updates: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है कि ईरान फिर से न्यूक्लियर हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है। उधर क्यूबा ने US-रजिस्टर्ड स्पीडबोट से हुई झड़प में की 4 लोगों की हत्या हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर रूस से युद्ध को लेकर बातचीत की है।

Author Edited By : Khushbu Goyal
Updated: Feb 26, 2026 08:58 IST
Breaking News
Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: नमस्कार, आज 26 फरवरी दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत यात्रा पर आ रहे हैं और वे 7 मार्च तक भारत में ही रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे का भी आज दूसरा दिन है और आज वे प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर रहेंगे, जहां वे भारत-नेपाल बॉर्डर की समीक्षा भी करेंगे।

वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में NCERT की 8वीं की विवादित किताब के मामले पर सुनवाई भी होगी। द केरल स्टोरी-2 की रिलीज पर रोक की मांग वाली याचिका पर आज केरल हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इधर आज राजस्थान के उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी है। इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

08:58 (IST) 26 Feb 2026
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: NCERT किताब विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने क्लास 8 की NCERT की किताब में जुड़े चैप्टर पर स्वतः संज्ञान लिया है और आपत्ति जताई। आज इस मामले में सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली भी रहेंगे।

08:25 (IST) 26 Feb 2026
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन

प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन है। आज दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। प्रधानमंत्री मोदी आज प्रधानमंत्री नेतन्याहू से प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें रक्षा सौदा फाइनल हो सकता है। दोपहर सवा 12.15 बजे वे यादवेशम जाएंगे। दोपहर एक बजे इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोपहर 2.40 बजे प्रधानमंत्री नेतन्याहू से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोपहर साढ़े 3 बजे होटल किंग डेविड में दोनों राष्ट्राध्यक्ष जॉइंट स्टेटमेंट जारी करेंगे। शाम करीब 6 बजे वे दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।

07:55 (IST) 26 Feb 2026
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज से कनाडाई प्रधानमंत्री का भारत दौरा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर मुंबई पहुंच रहे हैं। इस यात्रा को जस्टिन ट्रूडो के समय पटरी से उतरे संबंधों को रीसेट करने के लिहा से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री कार्नी मुंबई पहुंचेंगे। यहां वे प्रमुख बिजनेस लीडर्स और इन्वेस्टर्स से मिलेंगे और आर्थिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे। उनकी यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण दिन 2 मार्च को होगा, जब कार्नी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत के बाद मार्क कार्नी अपनी 10 दिवसीय यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया और फिर जापान भी जाएंगे।

First published on: Feb 26, 2026 07:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.