इंस्टाग्राम पर PM मोदी ने रचा इतिहास, 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता बने

PM Modi Instagram Followers: इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री मोदी पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया हैं। सूची में उनके बाद दूसरे नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं।

PM Narendra Modi

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेताओं की सूची में वे पहले नंबर पर हैं।

PM Modi Instagram Followers: प्रधानमंत्री मोदी ने एक इतिहास रचा है। उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वाले वे दुनिया के पहले शख्स और नेता बन गए हैं। साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने वाले प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी ज्यादा है। उनके फॉलोअर्स ट्रंप के फॉलोअर्स के दोगुने से भी ज्यादा हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के बाद सूची में इन सभी नेताओं के नाम

प्रधानमंत्री मोदी के बाद सूची में इंडोनेशिया, ब्राजील, तुर्की, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांटो हैं, जिनके 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं। चौथे नंबर पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला हैं, जिनके 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 5वें नंबर पर तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन 11.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई 6.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ छठे नंबर पर हैं।

विज्ञापन

देश के अंदर भी PM मोदी के हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

बता दें कि भारत के अंदर भी इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। भारत के अंदर भी प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स अन्य राजनीतिक नेताओं से काफी आगे हैं। दूसरे नंबर पर UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर राहुल गांधी हैं, जिनके 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस समय प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इजरायल में हैं। इसी दौरान उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी।

विज्ञापन

इजरायल दौरे के दौरान PM के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़े

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी को इजरायल की संसद ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा भारत और इजरायल के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया था। भाषण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली संसद के सदस्यों से बात भी की। इजरायली सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी और तस्वीरें भी लीं। प्रधानमंत्री मोदी को भाषण के दौरान इजरायली संसद में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ