प्रधानमंत्री मोदी कल 25 और 26 फरवरी को इजरायल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान पीएम मोदी इजरायली संसद Knesset को संबोधित करेंगे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पहली बार किया जाएगा। यात्रा से पहले इजरायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह ने कहा कि भारत और इजरायल रणनीतिक साझेदार और नेचुरल दोस्त हैं। हर संकट में दोनों देश साथ खड़े रहे हैं।
Today Breaking News LIVE Updates in Hindi: आज 24 फरवरी दिन मंगलवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज राहुल गांधी अमेरिका के साथ ट्रेड डील के खिलाफ हल्ला बोलेंगे और भोपाल में किसान महापंचायत करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी 3 दिन के वायनाड दौरे पर जाएंगी। इधर आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे कैबिनेट की मीटिंग होगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आज से महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान के 4 दिन के दौरे पर जा रही हैं। उधर मुख्य चुनाव आयुक्त सभी राज्यों के चुनाव आयुक्तों के साथ SIR को लेकर मीटिंग करेंगे। आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में बरेली हिंसा के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई होगी। इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 3 दिन के महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगी। वे दोपहर 3 बजे मुंबई पहुंचेंगी। राष्ट्रपति शाम 4 बजे राजभवन में हिंदुजा हॉस्पिटल द्वारा आयोजित एक हेल्थ प्रोग्राम में शामिल होंगी। दौरे के दूसरे दिन कल बुधवार को, राष्ट्रपति शेगांव में गजानन महाराज के दर्शन करेंगी और आयुष मंत्रालय के 'नेशनल हेल्थ फेयर' प्रोग्राम में चीफ गेस्ट होंगी।द्ध
कल बुधवार शाम को राष्ट्रपति नागपुर में ब्रह्मा कुमारी समाज द्वारा आयोजित गोल्डन एरा ऑफ यूनिटी एंड ट्रस्ट प्रोग्राम में चीफ गेस्ट होंगी। दौरे के तीसरे दिन, गुरुवार को सुबह 10 बजे राष्ट्रपति अपने अगले तय दौरे के लिए नागपुर से रांची के लिए निकलेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में होगी और सेवा तीर्थ में यह पहली कैबिनेट की बैठक होगी। पिछली कैबिनेट मीटिंग पुराने PMO साऊथ ब्लॉक में हुई थी।
पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के स्टार सिटी मॉल के बेसमेंट के पार्किंग में होंडा सिटी कार के अंदर ड्राइवर की लाश मिली है। सोमवार रात की घटना। थाना मयूर विहार ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ड्राइवर ने आत्महत्या की है या कार के अंदर दम घुटने से मौत हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।










