खराब मौसम बना 7 लोगों का 'काल'? एयर एंबुलेंस क्रैश को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, 6000 फीट ऊंचाई पर क्या हुआ था पढ़ें

Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस रास्ते में ही क्रैश हो गई और हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की जान चली गई। हादसे होने की वजहें तलाशी जा रही हैं। अब तक की जांच में खराब मौसम का एंगल भी सामने आया है।

Jharkhand Air Ambulance Crash

विमान हादसे में 7 लोगों ने जान गंवाई थी।

Air Ambulance Crash Latest News: झारखंड से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस के क्रैश होने की वजह सामने आई है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) हादसे की जांच में जुटा है। अब तक की जांच के अनुसार, विमान हादसा पक्षी से टक्कर के कारण नहीं, बल्कि खराब मौसम के कारण हुआ था। पता चला है कि पायलट ने ATC से रूट बदलने की परमिशन मांगी थी, लेकिन परमिशन मिलने से पहले ही संपर्क टूट गया और फिर प्लेन नीचे गिर गया।

विज्ञापन

पायलट ने रूट बदलने की परमिशन मांगी थी

जांच अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय विमान करीब 6000 फीट की ऊंचाई पर था और उसे मौसम के खराब होने का अंदेशा हो गया था। इसलिए पायलट ने कोलकाता एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) से संपर्क करके रूट बदलने की परमिशन मांगी। शाम के करीब 7 बजकर 34 मिनट की बात है, लेकिन ATC का जवाब मिलने से पहले ही संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान के क्रैशन होने की खबर आई, जिसमें सवार सातों लोग मारे गए।

विज्ञापन

एयर एंबुलेंस क्रैश होकर जंगल में गिरी गई थी

बता दें कि बीते दिन 23 फरवरी को शाम 7 बजकर 11 मिनट पर एयर एंबुलेंस ने झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली आने के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन 7 बजकर 34 मिनट पर एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया इलाके में जंगल में क्रैश हो गई थी। रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने भी हादसे होने की वजह खराब मौसम होने का अंदेशा जताया है। DGCA और AAIB मिलकर विमान हादसे की जांच कर रहे हैं।

विमान में सवार सभी 7 लोगों ने गंवाई जान

बता दें कि हादसे में विमान में सवार 41 साल के मरीज संजय कुमार की मौत हो गई है, जो पहले से ही 63% झुलसे हुए थे। इनके अलावा डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिकल सचिन कुमार मिश्रा, अटेंडेंट अर्चना देवी और धुरु कुमार, पायलट विवेक विकास भगत और सवरजदीप सिंह की भी मौत हुई है। हादसाग्रस्त विमान बीचक्राफ्ट C90 मॉडल का प्लेन था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV है। दिल्ली बेस्ड रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड इसे ऑपरेट कर रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ