Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: 6 साल से फरार इनामी बदमाश योगेश उर्फ टिल्लू गिरफ्तार

Breaking News in Hindi LIVE Updates: नोएडा के फेज-2 में आज भीषण अग्निकांड हुआ। एक निजी कंपनी के ऑफिस की तीसरी मंजिल पर आग लग गई, जिसे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से बुझाया। हालांकि आग से जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 12, 2026 08:55 IST
Breaking News
Credit- GFX News 24

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 12 मार्च दिन गुरुवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज BJP की चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें केरल और बंगाल विधनासभ चुनाव उम्मीदवारों के नाम फाइनल की जाएगी। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 2 दिन के दौरे पर लखनऊ जाएंगे, जहां वे एक निजी और एक राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

वहीं राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर ओडिशा के बीजू जनता दल ने अपने विधायकों के लिए 3 दिन 13 से 16 मार्च तक के लिए व्हिप जारी किया है। इधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में 3 दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी, जिसमें कृषि और खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर मंथन होगा। उधर आज संसद में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से महाभियोग पेश किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
08:55 (IST) 12 Mar 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: बीजू जनता दल ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया

राज्यसभा चुनाव से पहले बीजू जनता दल (बीजेडी) ने अपने विधायकों को औपचारिक रूप से तीन-पंक्ति का व्हिप जारी किया है, जिसमें उन्हें 13 मार्च से 16 मार्च, 2026 तक भुवनेश्वर में रहने और पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

08:33 (IST) 12 Mar 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: 6 साल से फरार इनामी बदमाश योगेश उर्फ टिल्लू गिरफ्तार

गुजरात की द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 6 साल से फरार कुख्यात अपराधी योगेश उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 2 मर्डर समेत कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह 2020 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, साल 2018 के चर्चित कालू बंजारा हत्याकांड में उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दिचाऊं डिपो के पास जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। आरोपी से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

07:55 (IST) 12 Mar 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली की फिश मार्केट में झुग्गियों में आग लगी

दिल्ली के मटियाला गांव स्थित फिश मार्केट इलाके में देर रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग तेजी से फैलने के कारण कई फायर ब्रिगेड यूनिट्स को मौके पर बुलाया गया। 9 वाटर टेंडर, 8 वॉटर बाउजर, 2 BFT, 2 मोटर पंप, 1 हाई टेंडर, 1 IRT और 1 फायर कंट्रोल कमांड वाहन को आग बुझाने के लिए बुलाया गया।

दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। रात करीब 2:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद दमकलकर्मी लगातार कूलिंग ऑपरेशन में जुटे रहे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग में करीब 400 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

07:35 (IST) 12 Mar 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: नोएडा में प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में आग लगी

दिल्ली से सटे नोएडा में फेज-2 में एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में अग्निकांड हुआ। ऑफिस की तीसरी मंजिल पर आग लग गई थी, जिसमें जलकर फर्नीचर और रिकॉर्ड राख हो गया। दमकम कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। वहीं आग में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

First published on: Mar 12, 2026 07:33 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.