---विज्ञापन---

देश

Aaj Ki Taaza Khabar: सबरीमाला गोल्ड चोरी मामले में ED का बड़ा एक्शन, 1.3 करोड़ रुपये की आठ अचल संपत्तियों को किया फ्रीज

Breaking news Live : 21 जनवरी 2026 की दिनभर की सभी बड़ी खबरों के लिए पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

Author Written By: Versha Singh Updated: Jan 22, 2026 07:55

अरावली मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक यथास्थिति बनी रहेगी. कोर्ट ने कहा कि हम एक एक्सपर्ट कमेटी बनाएंगे जो अरावली को लेकर रिपोर्ट देंगे. कोर्ट ने सभी पक्षकारों से कहा कि आप ऐसे पर्यावरणविद, साइंटिस्ट, माइनिंग एक्सपर्ट्स के नाम सुझा सकते हैं. कमेटी कोर्ट के निर्देश और गाइडेंस में काम करेगी. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अरावली में कोई अवैध खनन गतिविधि नहीं होगी. चार हफ्ते के बाद होगी सुनवाई.

दिनभर की बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें…

---विज्ञापन---

21:32 (IST) 21 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: सबरीमाला गोल्ड चोरी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: डायरेक्टोरेट ऑफ एनफोर्समेंट (ED) कोच्चि जोनल ऑफिस ने मंगलवार को सबरीमाला गोल्ड चोरी मामले के सिलसिले में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 21 जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. ED ने मुख्य आरोपी की लगभग 1.3 करोड़ रुपये की आठ अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है. इसके अलावा, चेन्नई में स्मार्ट क्रिएशंस से 100 ग्राम सोने की ईंट जब्त की गई: ED

20:55 (IST) 21 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी- ब्रजेश पाठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: हापुड़, उत्तर प्रदेश: नोएडा के टेक कर्मचारी की मौत के मामले पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'यह एक दुखद घटना थी. सरकार ने इसका संज्ञान लिया है और एक SIT बनाई है, और जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह लापरवाही हो या जानबूझकर की गई लापरवाही, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.'

19:12 (IST) 21 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी. मिली जानकारी के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास ने पिछले 36 घंटे से कुछ भी नहीं खाया है. लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के ICU में उन्हें भर्ती किया गया है. बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं.

18:55 (IST) 21 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मध्य प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी के लिए एक पावर हब के तौर पर उभरा है- CM यादव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम : वोस, स्विट्जरलैंड: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'यह सच है कि मध्य प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी के लिए एक पावर हब के तौर पर उभरा है... हम अब ओंकारेश्वर बांध पर प्लेट लगाकर बिजली भी बना रहे हैं. करीब 32 लाख किसानों को सोलर पंप दिए गए हैं और इस सेक्टर में काम किया जा रहा है. इसलिए, MP में रिन्यूएबल एनर्जी से भारत में सबसे सस्ती बिजली मिलती है. लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं. हम इस सेक्टर में अच्छा ग्रो कर रहे हैं.'

18:19 (IST) 21 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: राज्य के कानून मंत्री एचके पाटिल पहुंचे बेंगलुरु में लोक भवन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कर्नाटक: राज्य के कानून मंत्री एचके पाटिल बेंगलुरु में लोक भवन पहुंचे.

कल राज्यपाल के संयुक्त विशेष सत्र को संबोधित करने से इनकार करने के बाद, कानून मंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा.

18:16 (IST) 21 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में शामिल होंगे डोनाल्ड ट्रंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख पहुंचे.

WEF की सालाना मीटिंग 19 से 23 जनवरी तक दावोस में "ए स्पिरिट ऑफ डायलॉग" थीम पर हो रही है, जिसमें दुनिया भर के नेता, पॉलिसी बनाने वाले और कॉर्पोरेट जगत के लोग शामिल होंगे.

16:30 (IST) 21 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: यूपी में SIR का गिनती का चरण 6 जनवरी को खत्म- नवदीप रिनवा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: दिल्ली: SIR पर, उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिनवा ने कहा, 'यूपी में SIR का गिनती का चरण 6 जनवरी को खत्म हो गया है. दो प्रक्रियाएं एक साथ चल रही हैं, और वे हैं दावे और आपत्तियां. यह अवधि 6 फरवरी तक चलेगी... अगर कोई वोटर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से छूट गया है, तो वे फॉर्म 6A के ज़रिए दावा कर सकते हैं. लिस्ट में जोड़े गए किसी भी गलत नाम के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए, फॉर्म 7 भरना होगा... किसी भी वोटर की जानकारी एडिट करने के लिए, फॉर्म 8 भरना होगा... पिछले SIR, जो 2002-2006 में हुआ था, की मैपिंग की गलतियों और लॉजिकल कमियों को ठीक कर दिया गया है.'

16:02 (IST) 21 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पटियाला बाइपास पर पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पटियाला के संगरूर-पटियाला बाइपास पर पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है. इस एनकाउंटर में जैपाल भुल्लर गैंग से जुड़े हरजिंदर सिंह उर्फ लाडी के पैर में गोली लगी है. घायल गैंगस्टर को पुलिस ने पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है.

15:32 (IST) 21 Jan 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: यह उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का पल है- केशव प्रसाद मौर्य

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: लखनऊ, यूपी: 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "...अलग-अलग राज्यों से स्पीकर और डिप्टी स्पीकर 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं, और यह उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का पल है..."

एसपी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "...समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और कांग्रेस के राहुल गांधी को 2047 तक सत्ता में लौटने का सपना नहीं देखना चाहिए..."

15:04 (IST) 21 Jan 2026
कल्याण डोंबिवली में शिवसेना ने मिलाया राज ठाकरे से हाथ

कल्याण डोंबिवली महानगपालिका में बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के शिवसेना शिंदे गुट ने महाराष्ट्र नव निर्माण सेना से हाथ मिलाया है. शिवसेना शिंदे गुट के नेताओं की एमएनएस के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक हुई. मनसे नेता राजू पाटिल ने कहा हम शिवसेना शिंदे गुट को समर्थन देते हैं. हम विकास के लिए साथ आ रहे हैं. राज ठाकरे ने कहा है कि स्थानीय स्तर पर हम निर्णय ले सकते हैं. कल्याण डोंबिवली में शिवसेना के 53 और एमएनएस के 5 पार्षद हैं. यहां कुल पार्षदों की 122 सीट हैं.

13:49 (IST) 21 Jan 2026
ASP अनुज चौधरी पर FIR का आदेश देने वाले जज के ट्रांसफर के खिलाफ प्रदर्शन

ASP अनुज चौधरी पर FIR का आदेश देने वाले जज के ट्रांसफर के विरोध में वकील विरोध-प्रदर्शन पर उतर आए हैं. संभल हिंसा मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) विभांशु सुधीर ने एएसपी अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत करीब 20 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था. अब मंगलवार को उन जज का अचानक ट्रांसफर कर दिया गया.

12:53 (IST) 21 Jan 2026
अरावली पर एक्सपर्ट कमेटी बनाएगी सुप्रीम कोर्ट

अरावली मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक यथास्थिति बनी रहेगी. कोर्ट ने कहा कि हम एक एक्सपर्ट कमेटी बनाएंगे जो अरावली को लेकर रिपोर्ट देंगे. कोर्ट ने सभी पक्षकारों से कहा कि आप ऐसे पर्यावरणविद, साइंटिस्ट, माइनिंग एक्सपर्ट्स के नाम सुझा सकते हैं. कमेटी कोर्ट के निर्देश और गाइडेंस में काम करेगी. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अरावली में कोई अवैध खनन गतिविधि नहीं होगी. चार हफ्ते के बाद होगी सुनवाई.

12:48 (IST) 21 Jan 2026
SIDBI को ₹5,000 करोड़ की इक्विटी मदद को मंजूरी

पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में Small Industries Development Bank of India (SIDBI) को ₹5,000 करोड़ की इक्विटी सहायता को मंजूरी दी गई है. यह इक्विटी पूंजी वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के जरिए SIDBI में डाली जाएगी.

12:47 (IST) 21 Jan 2026
2030-31 तक जारी रहेगी अटल पेंशन योजना, कैबिनेट ने दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल पेंशन योजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. अटल पेंशन योजना का मकसद असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है.

11:49 (IST) 21 Jan 2026
भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद किया - अमेरिका के वाणिज्य मंत्री का दावा

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावोस के मंच से बोलते हुए फिर दावा किया कि भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया. ये बयान तब आया है जब आज ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट, टैरिफ की वैधता और राष्ट्रपति ट्रंप के की देशों पर टैरिफ लगाने की शक्तियों पर अपना फैसला सुनाएगा.

10:35 (IST) 21 Jan 2026
स्पेन के विदेश मंत्री ने की भारत की तारीफ

स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ने बुधवार को विदेश मंत्री जयशंकर से दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि आज की जटिलताओं से भरी दुनिया में भारत जैसे भरोसेमंद देश के साथ द्वीपक्षीय संबंध हमारे लिए बहुत अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश है जो अंतरराष्ट्रीय कानून और UN के चार्टर में विश्वास करता है.

10:16 (IST) 21 Jan 2026
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की पहली बैठक

भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बैठक करने जा रहे हैं. बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी ,सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रभारी होंगे शामिल. इसके अलावा निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में पहुंचेंगे. बैठक में संगठन के मुद्दों को लेकर चर्चा होगी. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी होगी चर्चा.

09:09 (IST) 21 Jan 2026
स्पेन के विदेश मंत्री करेंगे एस जयशंकर से मुलाकात

स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस मंगलवार को भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान, अल्बेरेस बुधवार को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर से मिलेंगे. इसके बाद, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.

09:07 (IST) 21 Jan 2026
इमैनुएल मैक्रों राष्ट्रपति ही नहीं रहेंगे - डोनाल्ड ट्रंप

कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर मीडिया को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इमैनुएल मैक्रों ज्यादा दिनों तक फ्रांस के राष्ट्रपति की कुर्सी पर नहीं रहने वाले. साथ ही उन्होंने कहा कि जब G7 की बैठक बुलाने वाले का ही स्थायित्व नहीं तो ऐसी बैठक में मैं क्यों जाऊं.

इससे पहले मंगलवार को इमैनुएल मैक्रों ने वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के मंच पर ट्रंप की टैरिफ नीति का खुलकर विरोध किया था.

09:04 (IST) 21 Jan 2026
दावोस के मंच से संबोधित करेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को दावोस के मंच से दुनिया को सम्बोधित करेंगे. आशंका लगाई जा रही है कि ग्रीनलैंड के मामले पर जो देश पश्चिमी देश उसका विरोध कर रहे हैं. उन्हें कड़ा संदेश दे सकते हैं. ट्रंप ने ग्रीनलैंड के सवाल पर उनका विरोध कर रहे नाटो देशों को लेकर कहा कि नाटो के लिए उन्होंने जितना किया है उतना और किसी ने नहीं. वह नहीं होते तो आज नाटो नहीं होता.

08:58 (IST) 21 Jan 2026
सद्दाम गौरी गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

द्वारका जिला पुलिस की AATS टीम ने सद्दाम गौरी गैंग से जुड़े एक अपराधी और उसके हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 02 देसी पिस्तौल और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार मुख्य आरोपी रवि उर्फ बुढ़ी उर्फ जलेबी पहले से ही 14 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. पुलिस के मुताबिक, वह जेल में रहते हुए सद्दाम गौरी गैंग के संपर्क में आया और बाद में ड्रग पैडलरों और शराब तस्करों से वसूली की योजना बना रहा था.

08:57 (IST) 21 Jan 2026
इमरान खान की बहनों को पुलिस ने दुकान में किया बंद

मंगलवार रात रावलपिंडी में इमरान खान की बहनों को पंजाब पुलिस ने एक दुकान में बंद कर दिया. पाकिस्तान सेना के उच्च अधिकारियों के आदेश पर यह कार्रवाई की गई, जबकि PTI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं. रावलपिंडी के जेल के पास इमरान खान की बहनें अलीमा खान, उजमा खान और नूरिन खान सहित PTI के समर्थक मुलाक़ात के लिए पहुंचे. मुलाकात की अनुमति न दिए जाने के विरोध में जब धरना शुरू हुआ तो इमरान खान की बहनों को एक दुकान के अंदर बंद कर दिया गया. इमरान खान से मंगलवार और गुरुवार को मुलाकात का कोर्ट आदेश है.

08:56 (IST) 21 Jan 2026
गुजरात में 83 लाख रुपये की शराब बरामद

पिछले कई वर्षों से सौराष्ट्र में शराब और बीयर की मांग बढ़ी है, जिसके चलते अवैध शराब विक्रेता राजस्थान से अहमदाबाद में शराब और बीयर की सप्लाई कर रहे हैं. अहमदाबाद शहर और ग्रामीण पुलिस ने एक ही दिन में 83.22 लाख रुपये की शराब और बीयर जब्त की है. सोला, असलाली और बागोदरा पुलिस द्वारा जब्त की गई यह शराब टाइल पाउडर, धान की भूसी और प्लास्टिक के बैरल की आड़ में ले जाई जा रही थी.

08:56 (IST) 21 Jan 2026
पंजाब में ‘गैंगस्टरां ते वार’ कैंपेन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में गैंगस्टरों के खात्मे के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान जारी है. ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के तहत पहले दिन पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के 2000 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की. पंजाब भर में चल रहे ऑपरेशन में 12,000 पुलिसकर्मी शामिल हैं. पहले दिन पुलिस ने गैंगस्टरों के 1314 सहयोगियों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ और जांच जारी है.

08:55 (IST) 21 Jan 2026
रूस के सुदूर पूर्व में 60 वर्षों की सबसे भारी बर्फबारी

रूस के सुदूर पूर्व में 60 वर्षों की सबसे भारी बर्फबारी हुई है. एशिया में चल रही सर्दी की लहर की वजह से शंघाई को सफेद चादर लिपट गई है. जापान के उत्तर-पश्चिम में उड़ानें रद्द कर दी गईं. बर्फ गिरने से ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है. चीन में सड़कें बंद हो गईं हैं. जापान में हवाई यात्री फंस गए हैं और रूस के सुदूर पूर्व के कुछ हिस्से पूरी तरह ठप हो गए हैं.

First published on: Jan 21, 2026 08:55 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.