Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल के अटल टनल के पास बर्फबारी जारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ पुलिस ने दक्षिण जोन में वाहनों की सघन जांच का अभियान चलाया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड में FMDA की 7वीं अथॉरिटी बैठक की अध्यक्षता की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर में तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 'महाकाल: समय के स्वामी' कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुडुचेरी में पीएम मोदी का रोड शो
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: निगम नियुक्ति घोटाले में अब TMC मंत्री से ED करेगी पूछताछ
चुनावी माहौल में ED और सक्रिय हो गई है. देवाशीष कुमार के बाद अब निगम नियुक्ति घोटाले में TMC मंत्री और प्रार्थी सुजीत बोस को 6 अप्रैल, रथीन घोष को 8 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तारागिरी' का किया निरीक्षण
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के लिए कांग्रेस का भाव अच्छा नहीं- अमित शाह
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेजस्वी यादव बिहार के नेता नहीं, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय नेता बनने का शौक चढ़ा है- विजय सिन्हा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के बजट सत्र में सरकार 3 बिल पेश करेगी
संसद के 16 अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल( संविधान संशोधन), परिसीमन निर्धारित करने के लिए बिल, 3 यूनियन टेरिटरी की विधान सभा में सीटों को बढ़ाने के लिए बिल पेश किए जाएंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मर्डर केस में दोषी करार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करीब 23 साल पुराने रामअवतार जग्गी हत्याकांड का फैसला आ गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व विधायक अमित जोगी को दोषी करार दिया है। अमित पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में जहरीली शराब से लोगों की मौत
बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं अवैध जहरीली शराब को जब्त कर लिया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM की पहली सूची जारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM ने आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पहली लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल काउंसिल ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) को डीम्ड यूनिवर्सिटी (मानित विश्वविद्यालय) का दर्जा दे दिया है। मंत्रालय ने विश्विद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर यह फैसला किया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में 10 करोड़ की कोकीन बरामद
दक्षिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन कवच 13.0 के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.031 किलोग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जॉन चिबुइके (35) के रूप में हुई है, जो महरौली इलाके में रहकर दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में ड्रग्स सप्लाई करता था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UAE ने पाकिस्तान से 17 अप्रैल तक मांगे अपने 2 बिलियन डॉलर
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान से 17 अप्रैल तक अपने 2 बिलियन डॉलर वापस मांगे हैं। ईरान जंग के बीच UAE अब पाकिस्तान से अपने पैसे वापस लौटाने का दबाव बनाया है। साल 2018 में UAE ने पाकिस्तान को 2 बिलियन डॉलर का लोन दिया था। हालांकि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक UAE हर साल 130 मिलियन डॉलर ब्याज लेता था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुस्लिम आरक्षण मामले में महाराष्ट्र सरकार को हाई कोर्ट का नोटिस
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुस्लिम समाज को शिक्षा और सरकारी नौकरी में 5 फीसदी आरक्षण को रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। राज्य सरकार को हलफनामा दायर करने का निर्देश भी दिया गया है। अब इस याचिका पर 4 मई को अगली सुनवाई होगी। याचिका में सरकार के 17 फरवरी 2026 शासनादेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत आरक्षण को रद्द किया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: INS तारागिरी भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ
भारतीय नौसेना में आज एक और युद्धपोत INS तारागिरी कमीशन हो गया है। आज सुबह विशाखापटनम में नौसेना में वॉरशिप को शामिल किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नौसेना के कई अधिकारी मौजूद रहे।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 3 अप्रैल दिन शुक्रवार है। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ गई। क्योंकि आज नौसेना में नया वॉरशिप INS तारागिरी कमीशन हो गया। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुडुचेरी के दौरे पर हैं और उन्होंने रोड शो भी किया।
इधर देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम दौरे पर रहेंगे और 3 अलग-अलग जगहों पर रैली करेंगे। उधर ईरान युद्ध के बीच पश्चिम एशिया आजने जाने वालों के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस आज से 32 उड़ानें संचालित करेगी, जिनमें से 18 उड़ानें UAE के लिए नॉन-शेड्यूल्ड रहेंगी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
1 hr ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
2 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
3 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
3 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
4 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
4 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
5 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
7 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
7 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines