समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव आज ग्रेटर नोएडा के दादरी बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। रैली करके वे गुर्जरों समेत कई जातियों को साधने की कोशिश करेंगे। अखिलेश ने दादरी रैली को समाजवादी समानता भाईचारा नाम दिया है। इस रैली के साथ अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।
केरल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी और एनडीए के समर्थन में प्रचार तेज कर दिया है। आज वे त्रिशूर का दौरा करेंगे और बीजेपी की महिला उम्मीदवार पद्मजा और शोभा सुरेंद्रन के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद वो असम बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली कनेक्ट होकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करेंगे। उनके मन की बात कार्यक्रम का आज 132वां एपिसोड प्रसारित होगा। मन की बात वे देश में गहराए गैस संकट पर बात कर सकते हैं। मिडिल ईस्ट की जंग के बारे में अपडेट देते हुए पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल पर चर्चा कर सकते हैं।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 29 मार्च दिन रविवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे और अपने इस कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में देश को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज केरल भी जाएंगे, जहां वे त्रिशूर में BJP की महिला उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज घोषणापत्र जारी करेगी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे असम के लखीमपुर जिले में चुनावी रैली करेंगे। इधर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव आज नोएडा के दादरी में समाजवादी समानता भाईचारा रैली को संबोधित करेंगे। वहीं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी आज मैनिफेस्टो जारी करेंगे।
---विज्ञापन---
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
---विज्ञापन---