Live Updates
23:04 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की

22:13 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता हादसे मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार

---विज्ञापन---

21:35 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ​"प्रभु श्री राम के मंदिर में हुए घोटालों का सच SIT के सामने लाऊंगा, कल लखनऊ कमिश्नर से मिलकर सौंपूंगा सारे पुख्ता दस्तावेज़"- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज एक वीडियो संदेश जारी कर भगवान श्री राम के भक्तों, देश की जनता और मीडिया को एक अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि कल यानी 25 जून को सुबह 11:00 बजे वे लखनऊ के कमिश्नर, जोकि इस मामले की जांच कर रही एसआईटी (SIT) के अध्यक्ष भी हैं, उनसे मुलाकात करेंगे.

19:47 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को फिर से नोटिस जारी किया गया है

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को फिर से नोटिस जारी किया गया है. राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है, जिसके मुताबिक, आज से अगले 7 दिनों के अंदर राबड़ी देवी को आवास खाली करना होगा

---विज्ञापन---

19:07 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना (UBT) के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई ने संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की

18:22 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने सरकारी दफ्तरों और बड़े संस्थानों को फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने वाली महिला को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने सरकारी दफ्तरों और बड़े संस्थानों को फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने वाली महिला को पकड़ा. महिला ने देशभर के सरकारी अधिकारियों, संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों को 200 से ज्यादा ईमेल भेजे थे. ईमेल में बम होने की झूठी सूचना, ईवीएम से जुड़े आरोप, भ्रष्टाचार और अरावली से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया जाता था

---विज्ञापन---

18:14 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं मुआवज़े के बारे में कुछ नहीं कहूंगा- सीएम सुवेंदु

17:22 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना (UBT) के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने संसद पहुंचे

---विज्ञापन---

17:06 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में NEET पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन की सराहना की- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में NEET पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन की सराहना की. पीएम ने परीक्षा के सफल संचालन में शामिल सभी मंत्रालयों और विभागों के समन्वित प्रयासों की प्रशंसा की।

16:49 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम के शेड गिरने की जगह पर पहुंचीं

---विज्ञापन---

15:58 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने PM मोदी को ईरान आने का न्योता भेजा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयातुल्लाह अली खामनेई का अंतिम संस्कारने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान आने का न्योता दिया है. हालांकि अब तक उनका कार्यक्रम तय नहीं हुआ है.

15:45 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फतेहपुर में पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे और बहू को गोली मार दी. लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से दोनों को गोली मारी गई. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं. घायल अवनीश पटेल और मनीषा उर्फ प्रियंका को कानपुर रेफर किया गया है. आरोपी पिता राम खिलावन ने पारिवारिक विवाद के चलते फायरिंग की.

---विज्ञापन---

15:41 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने PM मोदी को ईरान आने का न्योता भेजा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अयातुल्लाह अली खामनेई का अंतिम संस्कारने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान आने का न्योता दिया है. हालांकि अब तक उनका कार्यक्रम तय नहीं हुआ है.

15:26 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रायगढ़ फर्नेस ब्लास्ट में 4 मजदूर झुलसे

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ फर्नेस ब्लास्ट में 4 मजदूर झुलस गए. रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि घायलों को रायगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. डिप्टी तहसीलदार समेत कंपनी मैनेजमेंट के अधिकारी हॉस्पिटल में मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

14:44 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना (UBT) आज स्पीकर से मुलाकात करेगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज शाम 5 बजे शिवसेना (UBT) को बैठक के लिए बुलाया है. उन्हें संदेश भेजा गया है कि ‘आज ही लोकसभा स्पीकर के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखें.’ पार्टी के सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई आज शाम 5 बजे लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे. वे स्पीकर से मिलकर सांसदों के बागी गुट को मान्यता या अनुमति न देने का अनुरोध करेंगे.

14:44 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बारिश में मुंबई ठप नहीं हुई, एक-दो जगह ही पानीः मंत्री शिरसाट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, “अभी पहली बारिश हुई है और मुबंई ठप नहीं हुई है. बस एक-दो जगहों पर पानी भरा है, उसको निकालने का काम जारी है. इस समय सरकार की कड़ी नजर जमीन पर है. अभी और बारिश आने वाली है और इसके लिए वॉर रूम तैयार है. और सभी पर नजर रखी जा रही है.”

---विज्ञापन---

13:14 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष लोगों को भड़काने की कोशिश में लगाः शिवसेना MP नरेश म्हस्के

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने UCC पर कहा, “हम NDA के साथ हैं. NDA के हर फैसले में हम उनके साथ में हैं. हम गठबंधन में हैं और देश की जनता के लिए जो अच्छे काम हो रहे हैं, उनके साथ हम हैं. विपक्ष के लोग इस बिल के बारे में गलत तरह की बातें फैला रहे हैं. विपक्ष लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है.”

12:13 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अहमदाबाद हाईवे पर कंटेनर में लगी भीषण आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बीती रात एक कंटेनर में भीषण आग लग गई. रात भर हुई बारिश के दौरान कंटेनर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक, सतवली इलाके से भिवंडी की ओर जा रहा कंटेनर हाईवे से गुजरते समय अचानक आग की चपेट में आ गया. कंटेनर में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाया जा रहा था. इसमें महंगे लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल थे. कहा जा रहा है कि इस आग में करीब 9 करोड़ रुपये का सामान जलकर खाक हो गया.

---विज्ञापन---

11:54 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऋतब्रत गुट के विधायकों ने की मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऋतब्रत गुट के 5 TMC विधायकों वाले प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी नीलम मीना से मुलाकात की है और ‘विशेष सत्र’ से जुड़े दस्तावेज सौंपे हैं. 30 सदस्यों वाली गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति की जानकारी भी दी.

11:35 (IST) 24 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बाबा बागेश्वर की एंट्री

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बाबा बागेश्वर की एंट्री हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिटौली गांव जाएंगे और वहां भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे. बाबा बागेश्वर ने कहा, अपराधी हो तो भी सजा कोर्ट दे, गोली नहीं. एनकाउंटर की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत युवा मामले विभाग द्वारा 'माई भारत' अभियान के जरिए पूरे देश में आज 'वंदे मातरम' कैंप आयोजित किए जाएंगे. तमिलनाडु सरकार का आज मुख्य कार्यक्रम राज्य विधानसभा सत्र की कार्यवाही (State Assembly Session) का आयोजन है. विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी घोषणा के अनुसार, यह सत्र सुबह 10:00 बजे शुरू होगा.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---