ग्रेटर नोएडा में बच्ची का सौदा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। थाना बिसरख पुलिस ने एक निजी अस्पताल में बच्ची को अवैध रूप से गोद दिलाने के नाम पर 260000 मांगने पर कार्रवाई की है। चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर थाना AHTU और थाना बिसरख पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। निजी अस्पताल की मालकिन, सफाई कर्मी, OT टेक्निशियन को गिरफ्तार करके बच्ची को सकुशल बरामद किया है।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 22 मार्च दिन रविवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अफगानिस्तान की धरती आज भूकंप के जोरदार झटकों से दहल गई। वहीं आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अखिलेख यादव अपनी समाजवादी पार्टी के महिला सम्मान समारोह की शुरुआत करेंगे। लखनऊ में ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UP नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कई जगहों पर रैलियां करके चुनाव प्रचार करेंगी। वहीं बंगाल में रासबिहारी विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी डॉ. स्वपनदास गुप्ता इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। उधर आज 177 दिन बाद जेल से रिहा होने वाले सोनम वांगचुक लेह जाएंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर पर केस दर्ज किए जाने को लेकर कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। आज सारी ऑपोजिशन पार्टियां इकट्ठी होकर आपके घर का घेराव करेंगी, क्योंकि आपने रात के अंधेरे में एफआईआर दर्ज की है और अब इन आरोपियों की गिरफ्तारी तक यह संघर्ष चलेगा। इस मामले को उन्होंने सीबीआई को जांच के लिए दिए जाने की मांग की है।
एअर इंडिया ने केबिन क्रू के लिए नया फिटनेस नियम लागू करने का फैसला किया है, जो 1 मई 2026 से लागू हो जाएगा। इसके तहत BMI के आधार पर फ्लाइट ड्यूटी तय होगी। 1824.9 BMI को सामान्य मानकर क्रू को फ्लाइट ड्यूटी मिलेगी, जबकि 18 से कम BMI वालों के लिए मेडिकल और फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।.
अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि शनिवार देर रात अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 82 किमी की गहराई में मिला है।










