BJD ने अपने 6 विधायकों को किया सस्पेंड, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की मिली सजा

16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में इन विधायकों ने पार्टी निर्देशों का पालन न करने का आरोप झेला. ओडिशा की चार सीटों पर भाजपा ने दो, बीजेडी को एक और निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय को एक सीट मिली.

Biju Janata Dal

ओडिशा की राजनीति में शनिवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. बीजू जनता दल (BJD) ने 21 मार्च को अपने 6 विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया. इसका कारण राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और अन्य दल-विरोधी गतिविधियां बताई जा रही है. पूर्व सीएम नवीन पटनायक की अध्यक्षता वाली पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने विधायकों को जारी कारण बताओ नोटिसों के जवाबों की जांच के बाद यह सख्त फैसला लिया. अनुशासन समिति की सिफारिश पर अमल करते हुए बीजेडी ने स्पष्ट संदेश दिया कि सामूहिक निर्णयों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: “हर राज्य लैब, हर बूथ टारगेट: संगठन के दम पर BJP का 2026 मिशन”

विज्ञापन

सस्पेंड हुए विधायकों के नाम


निलंबित विधायकों में चक्रमणि कन्हार (बालीगुड़ा), नबकिशोर मलिक (जयदेव), सौविक बिस्वाल (चौदवार-कटक), सुभासिनी जेना (बस्ता), रामकांत भुईं (तिरतोल) और देवी रंजन त्रिपाठी (बांकी) शामिल हैं. 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में इन विधायकों ने पार्टी निर्देशों का पालन न करने का आरोप झेला. ओडिशा की चार सीटों पर भाजपा ने दो, बीजेडी को एक और निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय को एक सीट मिली. क्रॉस वोटिंग की अफवाहों ने राज्य की सियासत को गरमा दिया था. बीजेडी के आठ विधायकों पर संदेह जताया गया था, लेकिन छह पर कार्रवाई हुई.

पार्टी अनुशासन को मजबूत करने की कवायद


बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने बयान जारी कर कहा कि पार्टी संविधान सदस्यों से अटूट निष्ठा की मांग करता है. उन्होंने कहा, ‘यह कदम पार्टी की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए जरूरी था.’ पटनायक के नेतृत्व में राजनीतिक मामलों की समिति ने विधायकों के स्पष्टीकरणों की गहन समीक्षा की. अनुशासन समिति ने इन्हें दल-विरोधी करार दिया. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बीजेडी की आंतरिक मजबूती का प्रतीक है. पटनायक की सधी हुई रणनीति ने विपक्षी खेमे में सनसनी फैला दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ