देश में अब नहीं है LPG संकट? राज्यों को 20% ज्यादा गैस देगा केंद्र, होटल-रेस्टोरेंट को बड़ी राहत

LPG Crisis in India: एलपीजी संकट के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों को 20% ज्यादा गैस देने और होटल-रेस्टोरेंट को न्यूनतम सप्लाई सुनिश्चित करने का फैसला लिया है, जिससे इस सेक्टर को राहत मिलेगी.

LPG Crisis in India

Credit: Social Media

देश में चल रही एलपीजी (LPG) गैस की कमी के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाने का ऐलान किया है. इसके तहत अब पहले की तुलना में करीब 20% ज्यादा गैस उपलब्ध कराई जाएगी. इस फैसले से खास तौर पर होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को राहत मिलने की उम्मीद है. भारत सरकार की तरफ से पेट्रोलियम और नेचुरल गैस के सचिव नीरज मित्तल ने इसकी जानकारी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी. ये सप्लाई 23 मार्च 2026 से आगे के नोटिस तक प्रभावी रहेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने और क्या कहा?

सचिव ने राज्यों को पत्र लिखते हुए कहा कि ये एक्सट्रा एलपीजी की सप्लाई उन कॉमर्शियल संस्थानों को मिलेगी, जिन्होंने तेल कंपनियों के साथ रजिस्ट्रेशन कराया हो और पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के लिए अप्लाई किया हो. सरकारी बयान में कहा गया कि घरेलू एलपीजी आपूर्ति स्थिर बनी हुई है, वितरकों के पास किसी तरह की कमी नहीं है. दरअसल, पिछले कुछ समय से देश में कमर्शियल एलपीजी की भारी कमी देखी जा रही है. इसका मुख्य कारण पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव और सप्लाई चेन में आई रुकावटें हैं. भारत अपनी बड़ी गैस जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा असर देश पर पड़ रहा है.

किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?

इस संकट का सबसे ज्यादा असर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर पड़ा है. कई जगहों पर गैस की कमी की वजह से किचन बंद होने की नौबत आ गई, तो कुछ जगहों पर मेन्यू कम करना पड़ा. कई व्यवसायों ने लागत बढ़ने के कारण खाने के दाम बढ़ाने की भी तैयारी कर ली है. ऐसी स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने राहत देने के लिए ये कदम उठाया है. सरकार ने तय किया है कि होटल और रेस्टोरेंट्स को उनकी औसत मासिक जरूरत का कम से कम 20% एलपीजी सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि उनके संचालन पूरी तरह बंद न हों.

विज्ञापन

क्यों अहम है ये फैसला?

सरकार का ये फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर लाखों लोगों को रोजगार देता है और आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़ा हुआ है. अगर गैस की सप्लाई पूरी तरह रुक जाती, तो इसका असर न सिर्फ कारोबार बल्कि आम जनता पर भी पड़ता. उद्योग संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि सबसे जरूरी है कि ये गैस समय पर और सही तरीके से जमीन पर उपलब्ध हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ