Live Updates
22:25 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुलमर्ग में हो रही ताजा बर्फबारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी ने इसे एक सफेद वंडरलैंड में बदल दिया है.

22:21 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भक्तों ने मनाया देव दीपावली

20:09 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू कश्मीर के पुंछ के छुंगन में हादसा, 15 लोग घायल

पुंछ के छुंगन में एक टाटा सूमो दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए। सभी को निकाल लिया गया है और सीएचसी मेंढर जिला पुंछ में उनका इलाज चल रहा है। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है, उनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं।

20:08 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली के मोती नगर इलाके में सड़क किनारे मिली लाश

दिल्ली के मोती नगर इलाके में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला, पुलिस को हत्या की आशंका है. सुबह करीब 7:15 बजे पुलिस को PCR कॉल मिली कि ग्रैंड होराइजन बैंक्वेट के सामने, नजफगढ़ रोड पर फ्लाईओवर की ओर फुटपाथ के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक 54 साल का व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा था. मृतक की पहचान रामकरण (पुत्र ग्या प्रसाद), निवासी – डब्ल्यू/83/51 गरीब बस्ती, रामा रोड के रूप में हुई है.

सिर और पेट के निचले हिस्से में चोट के निशान पाए गए हैं और उसके कुछ सामान मौके पर बिखरे हुए मिले. पुलिस ने तुरंत हिस्से को कॉरडन ऑफ किया और क्राइम टीम व FSL टीम को मौके पर बुलाया. सबूत इकट्ठे कर अपने कब्जे में लिए गए.

इसके बाद शव को डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

17:50 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ' SIR से उनका नाम हटेगा, जो भारतीय नहीं', भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती

भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने दक्षिण दिनाजपुर जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कहा कि सरकार पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदुओं को शरण और नागरिकता देगी और उन्हें मतदान का अधिकार देगी. भारतीय मुसलमान भी अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करेंगे, लेकिन SIR उन लोगों को हटा देंगे जो भारतीय नहीं हैं. जो लोग SIR का विरोध करते हैं उन्हें विरोध करने दें, चुनाव आयोग इस पर ध्यान देगा, यह उनका काम है, मेरा नहीं.

17:49 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति डिक चेनी का निधन

पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति डिक चेनी का सोमवार रात 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया, उनके परिवार ने एक बयान में बताया। चेनी को अमेरिकी इतिहास के सबसे शक्तिशाली उपराष्ट्रपतियों में से एक माना जाता था और उन्होंने 2001 से 2009 तक पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश के साथ काम किया था।

17:46 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: शिमला में सरकारी बिल्डिंग में लगी भीषण आग

हिमाचल प्रदेश के शिमला के कुसुम्पटी में सरकारी भवनों में लगी भयंकर आग लग गई है. फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जान माल के नुकसान की खबर नहीं है और ना ही आग के कारणों का भी नहीं लग पाया है .

17:44 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सा’र की मौजूदगी MoU हुआ साइन

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सा’र की उपस्थिति में सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस, एमईए और इजरायल के विदेश मंत्रालय के बीच प्रशिक्षण पर समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान हुआ।

17:25 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तेलंगाना सरकार में मंत्री बने कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को मिला विभाग

हाल ही में मंत्री पद की शपथ लेने वाले कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन को सार्वजनिक उद्यम (मुख्यमंत्री के पास), अल्पसंख्यक कल्याण (मंत्री अदलुरी लक्ष्मण कुमार के पास) विभाग आवंटित किए गए हैं।

16:25 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र में 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव होंगे

महाराष्ट्र की 147 नगर पंचायतों में से 42 पर चुनाव की घोषणा की गई है. बाकि 105 नगर पंचायतों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है. महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्षों के पदों के लिए भी चुनाव होंगे. उन्होंने कहा कि नगर निगमों या जिला परिषदों के चुनावों के संबंध में आज कोई घोषणा नहीं की जाएगी.

15:49 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'पंजाब विश्वविद्यालय पर RSS का कब्जा करवाने की कोशिश कर रही बीजेपी', मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए अनिवार्य “नो-प्रोटेस्ट” हलफनामे पर कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “आज भाजपा पंजाब विश्वविद्यालय पर आरएसएस का कब्ज़ा करवाने की कोशिश कर रही है. नतीजतन यहां लोगों में दहशत है. मैं पंजाब के सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं कि वे इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठें. इस मुद्दे को पहले पंजाब विधानसभा में उठाया जाना चाहिए था। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे.”

14:35 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली-एनसीआर में नकली नोटों छापने वाला गिरोह धरा

दिल्ली-एनसीआर में नकली नोटों का जाल बिछाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तर प्रदेश से संचालित इस फेक करेंसी रैकेट का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी विवेक मौर्य और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी कचहरी में इस्तेमाल होने वाले स्टाम्प पेपर पर नकली नोट तैयार करते थे।

विवेक मौर्य रोजाना करीब 40 नकली नोट छापा करता था — यानी महीनेभर में 6 से 7 लाख रुपये तक के नकली नोट तैयार किए जाते थे।

13:14 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र्र में आज शाम चुनाव का ऐलान

महाराष्ट्र में चुनाव आयोग शाम 4 बजे स्थानीय निकाय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है

13:11 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा करेंगी पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 15 और 16 नवंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। सूरत और बिलिमोरा के बीच से गुजरने वाली बुलेट ट्रेन परिचालन की समीक्षा कर सकते हैं। बुलेट ट्रेन परिचालन की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

12:46 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पुलिसकर्मियों पर सीएम योगी का बड़ा आदेश

यूपी में Reel बनाने वाले पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं है। सीएम योगी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि संवेदनशील ड्यूटी पॉइंट्स पर रील या वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती तुरंत रोकी जाए। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्दी सिर्फ शक्ति का प्रतीक नहीं।

12:36 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: डिमापुर में ईडी की पहली बड़ी कार्रवाई, 7 ठिकानों पर छापेमारी

डायरेक्टरेट ऑफ एनफोर्समेंट (ED) ने नागालैंड के डिमापुर सब ज़ोन में पहली बार विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत सर्च और सीज़र की कार्रवाई की है। लिमा इमसोंग और उनसे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ की गई। ईडी ने कुल 7 ठिकानों पर छापेमारी की, 2 डिमापुर, 2 गुवाहाटी और 3 चेन्नई में हैं।

जांच में सामने आया है कि M/s Imsong Global Suppliers Co., जो लिमा इमसोंग की एकमात्र स्वामित्व वाली फर्म है, ने “मानव बालों के निर्यात” के नाम पर भारी विदेशी धनराशि प्राप्त की। डिमापुर जैसे इलाके में यह कारोबार असामान्य और व्यावसायिक रूप से अव्यवहारिक माना जा रहा है। इसके बावजूद कंपनी ने अब तक बैंक को निर्यात से जुड़ी जरूरी दस्तावेज़ — जैसे शिपिंग बिल और इनवॉइस — नहीं सौंपे हैं।

12:35 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू में पटवारी गिरफ्तार

सांबा जिले में कई घंटों तक चली ACB की रेड के दौरान पटवारी को रिश्वत के आरोप में किया गिरफ्तार, 20 Lakh से ज्यादा की नकदी बरामद, कई दस्तावेज भी जब्त

12:29 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पाक गया सिखों का जत्थ

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर 1796 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना।

11:15 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: EC पहुंचे मुंबई के नेता

दिल्ली में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेता भारत के चुनाव आयोग पहुंचे। इस दौरान एसआईआर समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

11:03 (IST) 04 Nov 2025
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू-कश्मीर में पलटी बस

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हो गया है। राजौरी में हाईवे पर एक बस पलट गई। इसमें करीब 18 लोग घायल हो गए।

Breaking News: आज 4 नवंबर है। जवाहर लाल नहेरू विश्वविद्यालय (JNU) में छात्रसंघ के चुनाव होने हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनयूएसआई) ने काफी तैयारियां की हैं। कई बार दोनों में चुनाव प्रचार को लेकर विवाद भी हो चुका है। आज सुबह 9 बजे से छात्रसंघ के लिए मतदान शुरू होगा। वोटिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। 
उधर, SIR के खिलाफ पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी आज कोलकाता में प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। जबकि चुनाव आयोग ने पूरे देश में एसआईआर को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आज की हर छोटी-बड़ी खबर पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---