Live Updates
SAD नेता दलजीत सिंह चीमा ने सरकार और चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों पर शिअद (SAD) नेता दलजीत सिंह चीमा ने सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, 'हमने पहले ही आशंका जताई थी कि सरकार की मंशा निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने की नहीं है… राज्य चुनाव आयोग पूरी तरह से सरकार के आगे झुक गया है.'
उन्होंने कहा कि इस कारण से जनता का प्रणाली पर भरोसा कम होता जा रहा है, और यही वजह है कि मतदान प्रतिशत बहुत कम रहा. दलजीत सिंह चीमा ने आगे कहा, 'चुनाव आयोग मतपत्रों (ballot papers) की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी विफल रहा... उम्मीदवारों और मतदाताओं के वोट काटे गए, यहां तक कि बूथ कैप्चरिंग (booth capturing) की भी घटनाएं सामने आईं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: झारखंड के सारंडा जंगल में हुआ IED ब्लास्ट
झारखंड के सारंडा जंगल में हुआ IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के दो जवान घायल; सर्च ऑपरेशन जारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: IRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की स्थानांतरण याचिका पर सीबीआई ने कड़ा विरोध जताया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: IRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की स्थानांतरण याचिका पर सीबीआई ने कड़ा विरोध जताया है। इस मामले पर सुनवाई कल होगी ,राबड़ी ने याचिका में विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत से अपने खिलाफ चल रहे मामलों को दूसरी अदालत में भेजने की मांग की है. CBI ने दलील दी कि यह अर्जी न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने और न्यायाधीश की छवि खराब करने के इरादे से दाखिल की गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लूथरा ब्रदर्स को बैंकॉक से डिपोर्ट करने की कवायद तेज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गोवा नाइट क्लब फायर केस में दोनों लूथरा ब्रदर्स को बैंकॉक से डिपोर्ट करने की कवायद तेज हो गई है. MEA /CBI का दावा है कि अगले 48 से 60 घंटे में दोनों भारत में होंगे. भारत में तमाम कागजात तैयार किए जा रहे है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली के लिए रवाना होंगे नितिन नबीन
भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पहुंचेगे दिल्ली. नितिन सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय में उपस्थित होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार बीजेपी कार्यालय में नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कई नेताओं ने दी बधाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पटना में BJP दफ्तर में नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पटना में बीजेपी दफ्तर में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत. जमकर हुई आतिशबाजी. कार्यकर्ताओ ने की फूलों की बारिश.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राजनाथ सिंह ने नितिन नबीन को दी बधाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: BJP पर क्यों भड़के कांग्रेस नेता हरीश रावत?
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, 'एक-एक घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना यह आपकी(भाजपा) सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है, 11 साल से आप सत्ता में हैं, राज्यों में आप सत्ता में हैं। सत्यता यह है कि घुसपैठियों के नाम पर आप सत्ता में घुसपैठ करने का काम कर रहे हैं, चुनाव आयोग को एक आत्मसमर्पित चुनाव आयोग में बदलकर आप भारत के संविधान की हत्या कर रहे हैं... जो लोग वोट चोरी को समझते हैं यह उनकी हुंकार है और यह बड़ी राष्ट्रीय ललकार में बदलेग.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टकराई 10 गाड़ियां
यूपी में बड़ा हादसा हो गया।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते थाना डौकी क्षेत्र में 10 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। सूचना पर पुलिस व यूपीडा टीम मौके ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: वोट चोरी मुद्दे पर एकजुट हुए कांग्रेसी
दिल्ली में 'वोट चोरी' के विरोध में कांग्रेस की विशाल रैली पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे के साथ हम राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खर्गे के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। हर किसी को एक वोट का अधिकार दिया गया है, और सब कुछ उसी वोट से तय होता है। इसे छीनने की कोशिश की जा रही है, और हम इसे छीनने नहीं देंगे। आज लाखों की संख्या में हम उन्हें गद्दी छोड़ने पर मजबूर कर देंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में ताजा बर्फबारी
गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में ताजा बर्फबारी से उत्तरी कश्मीर में तापमान में भारी गिरावट आई। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुरेज क्षेत्र में स्थित तुलैल घाटी के ऊंचे इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई और इस उच्च ऊंचाई वाले सीमावर्ती क्षेत्र में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया।
बर्फबारी तड़के शुरू हुई और रुक-रुक कर जारी रही, जिससे मुख्य रूप से तुलैल के ऊपरी इलाके बर्फ से ढक गए। गुरेज के निचले इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहने और तेज ठंडी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया, जिससे न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई पहुंचे मेस्सी
अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी मुंबई के ताज होटल पहुंचे। लियोनेल मेस्सी अपने 'जीओए.टी.' टूर इंडिया 2025 के लिए मुंबई में हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात संगठन को लेकर पीएम आवास पर बैठक
गुजरात संगठन को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर बैठक चल रही है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और संगठन महामंत्री रत्नाकर मौजूद हैं। गुजरात में नए संगठन के गठन को लेकर चर्चा हो रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मप्र में पुलिस ने 4 लोगों को मारी टक्कर
मप्र के सीहोर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक सब-इंस्पेक्टर की तेज रफ्तार थार ने 4 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बदलापुर में जोधपुर एक्सप्रेस रोकी गई, यात्रियों का हंगामा
जोधपुर से आ रही जोधपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों ने अपने बैग से चोरी होने का आरोप लगाया है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन यात्रा के दौरान उनके सामान से कीमती वस्तुएं गायब हो गईं। इतना ही नहीं, यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रेन के शौचालयों के दरवाजे अंदर से लॉक थे, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार रेलवे प्रशासन से संपर्क किया गया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इन्हीं समस्याओं से नाराज़ यात्रियों ने बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को खींचकर रोका, प्लेटफॉर्म पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल में आग में जलकर 2 मासूम की मौत
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कदामडी गांव में आग लग गई। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई। आनन फानन में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पंजाब चुनाव पर उठे सवाल
पोलिंग शुरू हुए अभी सिर्फ़ 51 मिनट हुए हैं, लेकिन फतेहगढ़ साहिब सीट से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट अमरिंदर सिंह मदोफ़ल ने वोटिंग से करीब 10 घंटे पहले सोशल मीडिया पर बैलेट पेपर की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन पर सीरियल नंबर साफ़ दिख रहे हैं।
इससे गंभीर सवाल उठते हैं-
वोटिंग शुरू होने से पहले एक कैंडिडेट को ओरिजिनल बैलेट पेपर कैसे मिले? ये बैलेट पेपर कहाँ से और किसकी इजाज़त से मिले? क्या बैलेट पेपर की सिक्योरिटी, कॉन्फिडेंशियलिटी और पूरे इलेक्शन प्रोसेस से कॉम्प्रोमाइज़ किया गया है?
यह मामला इसलिए और भी गंभीर हो जाता है क्योंकि माननीय हाई कोर्ट ने CWP (PIL) नंबर 358 ऑफ़ 2025 में स्टेट इलेक्शन कमीशन को साफ़ निर्देश दिए थे कि इलेक्शन फ्री, फेयर और सही तरीके से करवाए जाने चाहिए।
अगर कोर्ट के इन ऑर्डर के बावजूद ऐसी घटनाएँ सामने आ रही हैं, तो यह इलेक्शन सिस्टम की क्रेडिबिलिटी पर गंभीर सवालिया निशान लगाता है।
इसलिए, स्टेट इलेक्शन कमिश्नर की यह ज़िम्मेदारी है कि वे तुरंत सबके सामने साफ़ करें कि यह सब कैसे हुआ, कौन ज़िम्मेदार है और इस गड़बड़ी के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पंजाब में पकड़ी कांग्रेस की गाड़ी
पंजाब में चुनाव से पहले आप विधायक शैरी कलसी ने शराब व हथियार वाली गाड़ी पकड़ी है। चुनाव में लोगों को बांटने के लिए शराब जा रही थी। शैरी कलसी ने इसका आरोप कांग्रेस पर लगाया है। गाड़ी में हथियार, गोलियां और कांग्रेस के झंडे मिले है। विधायक ने कहा कि ऐसी गुंडागर्दी नहीं चलने दूंगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पंजाब में वोटिंग शुरू
पंजाब में आज ब्लॉक समिति जिला परिषद के चुनाव हो रहे हैं। पंजाब के जालंधर में 1209 पोलिंग बूथ पर ब्लॉक समिति जिला परिषद चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। जालंधर के कंगनी बाल सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में सुबह 8:00 बजे से वोटिंग शुरू हुई है जहां ब्लॉक समिति जिला परिषद के पोलिंग बूथ पर लोग वोट डालने आ रहे हैं। जालंधर देहात इलाके और जालंधर कमिश्नर रेट में पड़ते इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 2500 पुलिस कर्मचारी देहात में तैनात किए गए हैं तो 400 के करीब कमिश्नर रेट में तैनात किए गए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हरियाणा में टकराईं 3-4 बसें
हरियाणा के रेवाड़ी में नेशनल हाईवे 352 डी पर भीषण हादसा हुआ। कोहरे के कारण 3-4 बसों की आपस में टक्कर हो गई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में नकली दवाई बनाने वाले रैकेट का खुलासा
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाइयों के निर्माण से जुड़े एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक फैक्ट्री को सील कर भारी मात्रा में नकली दवाइयां और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद किया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात में बीजेपी संगठन को लेकर आज दिल्ली में बैठक
गुजरात भाजपा के नए संगठन को लेकर आज दिल्ली में बड़ी बैठक होनी है। इसमें खुद पीएम मोदी भी शामिल होंगे। इस बैठक में गुजरात में बड़ा फेरबदल पर फैसला लिया जा सकता है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सूरजपुर में फैक्ट्री में गिरी दीवार, 3 की मौत
यूपी के सूरजपुर में बड़ा हादसा हो गया। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। कोल्ड स्टोरेज में धान रखने का काम हो रहा था। इसी बीच 9 इंच ऊंची पतली दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में आज होगी कांग्रेस की महारैली
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस अपनी 'वोट चोर गद्दी छोड़' महाराली आयोजित करेगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ब्रिटेन और लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्रियों से मिले विदेश मंत्री जयशंकर
यूएई में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सर बानी यस फोरम 2025 के दौरान ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री और विदेश सचिव डेविड लैमी से मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय सहयोग जारी रहने पर प्रकाश डाला गया।
Breaking News: आज 14 दिसंबर है। विदश मंत्री जयशंकर यूएई दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने लक्जमबर्ग और ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की। बातचीत में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय सहयोग जारी रहने पर बात हुई। इधर, दिल्ली में आज मणिपुर हिंसा पर राज्य के विधायकों के साथ बीजेपी चर्चा करेगी। पुडुचेरी में आज नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च ‘लॉटरी किंग’ के बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन करेंगे।
संबंधित खबरें
'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
14 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
46 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
3 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
3 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
3 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
4 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines