Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह, कलश स्थापना और ध्वजा चढ़ने के बाद रामलला के करेंगे दर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली के करोल बाग में झंडेवालान मंदिर के पास देर रात यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में घायल 25 पैसेंजरों में से दो की हालत नाजुक है.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Mar 25, 2026 07:41 IST

जयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय अभिनेता और मॉडल हर्षिल कालिया का निधन हो गया. उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और तेज रफ्तार या ओवरटेकिंग को हादसे की वजह मान रही है.

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सीने में तकलीफ के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉ. अनूप बसु की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अस्पताल में प्रियंका गांधी अपनी मां के साथ मौजूद हैं. वहीं, दिल्ली के करोल बाग में झंडेवालान मंदिर के पास देर रात यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में घायल 25 पैसेंजरों में से दो की हालत नाजुक है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

---विज्ञापन---
07:41 (IST) 25 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह, कलश स्थापना और ध्वजा चढ़ने के बाद रामलला के करेंगे दर्शन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 26 मार्च को रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। मंदिर शिलान्यास के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। पूर्व में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर सवाल उठाने वाले सिंह ने स्पष्ट किया था कि वे मंदिर निर्माण पूर्ण होने और कलश स्थापना के बाद ही दर्शन के लिए जाएंगे।

07:40 (IST) 25 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: करोल बाग में बस पलटने से हड़कंप, घायल 25 पैसेंजरों में से दो की हालत नाजुक

दिल्ली के करोल बाग में झंडेवालान मंदिर के पास देर रात यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में घायल 25 पैसेंजरों में से दो की हालत नाजुक है.

First published on: Mar 25, 2026 07:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.