Aaj Ki Taaza Khabar: रामनवमी से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, हौज काजी में निकाला फ्लैग मार्च

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के करोल बाग में झंडेवालान मंदिर के पास देर रात यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में घायल 25 पैसेंजरों में से दो की हालत नाजुक है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update

जयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय अभिनेता और मॉडल हर्षिल कालिया का निधन हो गया. उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और तेज रफ्तार या ओवरटेकिंग को हादसे की वजह मान रही है.

विज्ञापन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सीने में तकलीफ के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉ. अनूप बसु की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अस्पताल में प्रियंका गांधी अपनी मां के साथ मौजूद हैं. वहीं, दिल्ली के करोल बाग में झंडेवालान मंदिर के पास देर रात यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में घायल 25 पैसेंजरों में से दो की हालत नाजुक है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: देहरादून में उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव-2026 में शामिल हुए सीएम धामी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: CM पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ चर्चा की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: DCP सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने पुलिस की मौजूदगी और पब्लिक सेफ्टी बढ़ाने के लिए हौज काजी चौक पर फ्लैग मार्च किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कोझिकोड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वर्चुअली जनसभा को किया संबोधित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: छत्तीसगढ़ में शीर्ष माओवादी नेतृत्व का अंत हुआ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 26 और 27 मार्च को यूपी में रहेगी छुट्टी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी में 144 बेड वाले गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आतंकवाद और नशे के खिलाफ नई ढाल बने गुजरात पुलिस के K9 ‘सुपर डॉग्स’

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, सर गंगाराम हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, सर गंगाराम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सपा ने फूलन देवी की बड़ी बहन रुकमणि निषाद को बनाया महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष

सपा ने फूलन देवी की बड़ी बहन रुकमणि निषाद को सपा महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'पुलिस का काम अपराध रोकना है, जान लेना नहीं', फायरिंग मामले पर तेजस्वी यादव का हमला

बिहार में कथित पुलिस फायरिंग में युवक की मौत पर तेजस्वी यादव ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराध रोकने के लिए है, न कि निर्दोषों की जान लेने के लिए। आरोपी थानेदार पर शराब पीकर गोली चलाने का आरोप है। वे पीड़ित परिवार से मिलने मुजफ्फरपुर जा रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: संसद भवन में आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक, रक्षा मंत्री करेंगे अध्यक्षता

आज शाम 5 बजे संसद भवन में सर्वदलीय बैठक होगी, जिसमें Rajnath Singh अध्यक्षता करेंगे और Amit Shah समेत सीसीएस के सभी सदस्य शामिल रहेंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जयपी केस में मनोज गौर को मिली अंतरिम जमानत, 2 हफ्ते की बेल

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने Manoj Gaur को मां के निधन के चलते दो हफ्ते की अंतरिम जमानत दी, जिन्हें ED ने पिछले साल गिरफ्तार किया था।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: संगम विहार में LPG रैकेट का भंडाफोड़, 183 सिलेंडर बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संगम विहार में अवैध एलपीजी भंडारण का पर्दाफाश करते हुए 183 सिलेंडर बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी अधिकृत गैस एजेंसी के डिलीवरी एजेंट हैं, जो ग्राहकों को सप्लाई देने के बजाय किराए के गोदामों में गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग कर रहे थे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी, महंगी गैस को लेकर दिल्ली विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

दिल्ली विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधायकों ने हाथों में सिलेंडर और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल कीमतें कम करने की मांग उठाई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'सुशासन और जनकल्याण ही हमारा लक्ष्य', धमी कैबिनेट की बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नए मंत्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरकार के चार साल पूरे होने पर भेजे गए बधाई संदेश को 'प्रेरणा का स्रोत' बताया गया। बैठक में राज्य के विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कांग्रेस को बड़ा झटका, 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, संपदा विभाग ने पार्टी को 24 अकबर रोड स्थित अपना केंद्रीय कार्यालय 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस दिया है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'हैरत है वो बात पकड़ कर बैठ गए', उद्धव ठाकरे के विदाई पर CM फडणवीस का शायराना तंज

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का विधान परिषद कार्यकाल समाप्त होने पर विदाई भाषण हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक शेर पढ़कर पुरानी कड़वाहट और गठबंधन टूटने की ओर इशारा करते हुए विदाई को यादगार बना दिया।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सिक्किम में कुदरत का कहर! "भारी बारिश और लैंडस्लाइड" से रोड कनेक्टिविटी ठप

उत्तरी सिक्किम में मूसलाधार बारिश के बाद हुए कई भूस्खलन (Landslides) ने सड़क नेटवर्क को भारी नुकसान पहुँचाया है, जिससे संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह, कलश स्थापना और ध्वजा चढ़ने के बाद रामलला के करेंगे दर्शन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 26 मार्च को रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। मंदिर शिलान्यास के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। पूर्व में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर सवाल उठाने वाले सिंह ने स्पष्ट किया था कि वे मंदिर निर्माण पूर्ण होने और कलश स्थापना के बाद ही दर्शन के लिए जाएंगे।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: करोल बाग में बस पलटने से हड़कंप, घायल 25 पैसेंजरों में से दो की हालत नाजुक

दिल्ली के करोल बाग में झंडेवालान मंदिर के पास देर रात यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में घायल 25 पैसेंजरों में से दो की हालत नाजुक है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ