हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar Update: भगदड़ मामले के बाद एक्टर विजय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Breaking News: बरेली में हुई हिंसा में प्रशासन अभी तक 49 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुका है। हरियाणा के नूंह में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर फायरिंग की। हर छोटी बड़ी खबर के लिए बने रहिए लाइव के साथ।

विज्ञापन
aaj ki taaza khabar

Live Updates

01:19 (IST) 29 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अयोध्या में संतों ने मनाया जीत का जश्न

यूपी के अयोध्या में भारत की जीत का जश्न मना। संतों और स्थानीय लोगों ने asiacupt20 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत की खुशी में भगवान हनुमान को लड्डू चढ़ाए और प्रसाद वितरित किया। अयोध्या के लता चौक से लोगों ने खूब जश्न मनाया। जय हिंद के नारे लगे।

23:42 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दुर्गा पंडाल में ट्रंप को बनाया असुर

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में एक दुर्गा पूजा पंडाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'असुर' के रूप में चित्रित किया गया है, जो भारतीय वस्तुओं पर उनके 50% टैरिफ, सख्त वीजा नियमों और प्रधानमंत्री मोदी के साथ कथित विश्वासघात का जवाब है। असीम पाल द्वारा बनाई गई इस मूर्ति का उद्घाटन स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया और ट्रंप जैसी दिखने वाली इस मूर्ति के वीडियो वायरल हो गए हैं।

23:08 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भगदड़ विवाद के बीच एक्टर विजय को मिली बम की धमकी

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मची थी। इसमें करीब 40 लोगों की मौत हुई थी। तब से लोगों में एक्टर विजय के खिलाफ काफी गुस्सा है। इसी बीच टीवीके प्रमुख विजय के चेन्नई आवास पर बम की धमकी मिली है। पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

22:51 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई में रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी

मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन को दादर रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने की धमकी मिली। मुंबई पुलिस ने बताया कि जीआरपी और बम निरोधक दस्ते के साथ स्टेशन और आसपास के इलाकों की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कॉल करने वाले की तलाश में जुटी है। शुरुआत में यह एक झूठी कॉल लग रही है।

22:14 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत के प्रदर्शन पर आतिशबाजी शुरू

दुबई में एशिया कप मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट होने पर मुंबई में लोगों ने पटाखे फोड़े और नृत्य किया। महाराष्ट्र में लोगों ने जमकर जश्न मनाया।

21:20 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, सामने आई तारीख

रूस के राष्ट्रपति पुतिन जल्द भारत आने वाले हैं। रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने बताया कि दिसंबर में पुतिन की राजकीय यात्रा है। इस दौरान वह भारत आएंगे।

21:03 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: UNESCO में शामिल होगा छठ?

पीएम मोदी ने छठ पर्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि सूर्यदेव को समर्पित छठ महापर्व बिहार की सांस्कृतिक परंपरा का भव्य और दिव्य उत्सव है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारी सरकार इस महापर्व को UNESCO की सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कराने के प्रयासों में जुटी है।

20:56 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि सीपी राधाकृष्णन के साथ विविध विषयों पर गहन चर्चा हुई।

20:41 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में रोडवेस से भिड़ी ओमनी वैन, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा हो गया है। रोडवेज बस और ओमनी वैन में जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे मौके पर ही 5 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए। हादसा लखीमपुर खीरी में ओयल कस्बे के पास स्टेट हाईवे पर हुआ। ओमनी वैन में 15 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

20:26 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत के जीत के लिए गोरखपुर में विशेष प्रार्थना

उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान के खिलाफ आज एशिया कप फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए गोरखपुर में विशेष प्रार्थना की जा रही है।

19:29 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली के मुख्य सचिव बने राजीव वर्मा

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव वर्मा का चंडीगढ़ से दिल्ली स्थानांतरण कर उन्हें दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वह 1 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे।

19:09 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नेपाल सरकार का बड़ा एक्शन, इन नेताओं की विदेश यात्रा पर लगाया बैन

नेपाल में 8 सितंबर की घटना की जांच कर रही एक उच्च स्तरीय जांच समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक, पूर्व गृह सचिव गोकर्णमणि दुवादी, राष्ट्रीय जांच विभाग के पूर्व प्रमुख हुतराज थापा और काठमांडू के पूर्व मुख्य जिला अधिकारी छबी रिजाल की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने और बिना पूर्व अनुमति के काठमांडू घाटी छोड़ने पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।

18:35 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत की जीत की कामना लेकर कामाख्या धाम पहुंची अपर्णा यादव

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के फाइनल मैच को लेकर अयोध्या के कामाख्या धाम पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से आज भी भारत जीतेगा। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंह की तरह दहाड़ की और कहा कि 56 इंच का सीन कभी छोटा नहीं होगा। कभी हमारे भारतवर्ष का सिर नहीं झुकेगा उसी तरह से भारत आज भी मैच जीतेगा। भाजपा पर विपक्ष द्वारा लगातार आरोप लगाए जाने पर अपर्णा यादव ने कहा कि यह सब राजनीति में चलता रहता है। मगर भाजपा सबका विकास सबका साथ लेकर चल रही है। प्रधानमंत्री का जो 2047 का मिशन है कि हम ऐसा कर देंगे जो पिछली सरकारों ने कुछ नहीं कर पाई और भाजपा सरकार ने करके भी दिखाया है।

17:17 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बाबा स्वामी चैत्यानंद को कोर्ट से बड़ा झटका

यौन शोषण के गंभीर आरोपों में घिरे बाबा स्वामी चैत्यानंद सरस्वती को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पटियाला हाउस कोर्ट ने चैत्यानंद सरस्वती को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। दिल्ली पुलिस आरोपी बाबा चैत्यानंद सरस्वती से पूछताछ करेगी। दिल्ली पुलिस ने बाबा की 5 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की थी।

17:11 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आई लव पोस्टर वार में कूदी कांग्रेस, ऑफिस के बाहर लगाया पोस्टर

आई लव मोहम्मद पोस्टर का विवाद फैलने के बाद सपा ने आई लव अखिलेश के पोस्टर लगावाए। कई पार्टियों ने ऐसा किया। अब कांग्रेस भी पोस्टर में कूद गई है। कांग्रेस ने लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस के बाहर आई लव कांस्टीट्यूशन के पोस्टर लगाए। पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर शामिल है।

16:53 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: स्कूल गई बेटी... खेत में मिली लाश दुष्कर्म के बाद हत्या

यूपी के अम्बेडकर नगर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 17 साल की इंटर की छात्रा सुबह स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम उसकी लाश गन्ने के खेत में मिली। परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। 17 साल की लड़की सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम होते-होते वो लाश बनकर गन्ने के खेत से निकली। गांव में तब सनसनी फैल गई, जब खेत के पास सृष्टि की साइकिल, बैग और चप्पल मिले। जब अंदर तलाश की गई तो वहां मिला छात्रा का शव।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को पहले दरिंदगी का शिकार बनाया गया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आईजी प्रवीण कुमार मृतक छात्रा के घर पहुंचे हैं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

16:39 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: चैतन्यानंद पर इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

छेड़खानी मामला में चैतनयनंद पर कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस ने FIR में 351 (3) धारा जोड़ी है। 351(3) गैर जमानती धारा है। 351(3) किसी को धमकी देने, हत्या करने के उद्देश्य से धमकी देने पर लगाई जाती है। पहले दर्ज हुई FIR में 351(2) थी।

15:34 (IST) 28 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'सबका जवाब दूंगा..', कोर्ट में पेशी पर बोला बाबा चैतन्यानंद

यौन शोषण के आरोपी बाबा चैतन्यानंद को न्यायिक हिरासत के बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। इस दौरान मीडिया ने बाबा से आरोपों पर सवाल पूछे तो उन्होंने कहा सबका जवाब दूंगा।

Breaking News: खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज 28 सितंबर है. हरियाणा के नूंह में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है. इसमें कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी. मामले में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बरेली में भड़की हिंसा में अभी तक 49 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. बीते दिनों जुमा की नमाज के बाद एक जुलूस में पुलिस पर पथराव किया गया. इसके बाद मामला काफी तूल पकड़ गया था.
लद्दाख में हिंसक प्रदर्शन होने पर समाजसेवक सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी हो चुकी है. झारखंड के सीएम हेंमत सोरेन ने इसका विरोध किया है.

आज की हर छोटी बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहें न्यूज24 लाइव के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola