Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सोनिया गांधी समेत 80 सांसदों ने बी. सुदर्शन रेड्डी के नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में किए हस्ताक्षर
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव सहित 80 अन्य सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में महिला समेत 3 लोगों की हत्या, घर में जमीन पर पड़े मिले शव
साउथ दिल्ली के मैदानगड़ी इलाके में ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। घर के अंदर से तीन शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो वहां तीन लोगों के शव जमीन पर पड़े मिले। पुलिस का कहना है कि घर से एक महिला समेत 3 लोगों के शव मिले हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री से की मुलाकात
NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री और JDS के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी देवेगौड़ा से उनके आवास पर मुलाकात की है। इस दौरान राधाकृष्णन उनका स्वास्थ्य को लेकर हालचाल जाना। सी.पी. राधाकृष्णन ने इसे व्यक्तिगत मुलाकात बताया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दरियागंज में गिरी इमारत
दिल्ली के दरियागंज इलाके में इमारत का हिस्सा गिरा। मलबे में तीन लोगों के दबकर मरने की खबर सामने आई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: विपक्ष ने फाड़ी बिल की कॉपियां
गृहमंत्री द्वारा पेश किए गए बिल को पेश करने पर लोकसभा में जारी हंगामा। विपक्ष ने बिल की कॉपियां फाड़कर जताया विरोध
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ओवैसी ने किया बिल का विरोध
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- मैं जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025 और संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक 2025 को पेश किए जाने का विरोध करता हूं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 3 बजे तक लोकसभा कार्यवाही स्थगित
कांग्रेस ने तीनो बिलों का किया विरोध। केंद्र सरकार बिल को JPC भेज सकती है। फिलहाल, 3 बजे तक लोकसभा कार्यवाही स्थगित हो गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जेपीसी भेजा जाएगा बिल
अमित शाह द्वारा पेश किए गए तीनों बिलों को जेपीसी भेजा जाएगा। विपक्ष ने जमकर की नारेबाजी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अमित शाह ने पेश किए 3 बिल
होम मिनिस्टर अमित शाह ने 3 बिल पेश किए। इन दिनों बिलों का विपक्ष ने विरोध किया। सूत्रों के मुताबिक, ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए कोई सजा नहीं। पीड़ितों के लिए कोई सजा नहीं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अमित शाह ने पेश किए 3 बिल
होम मिनिस्टर अमित शाह ने 3 बिल पेश किए। इन दिनों बिलों का विपक्ष ने विरोध किया। सूत्रों के मुताबिक, ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए कोई सजा नहीं। पीड़ितों के लिए कोई सजा नहीं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: CM पर हमला करने वाले शख्स की मां की अपील
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर आज हमला करने वाले राजेश खिमजी की मां भानुबेन ने कहा कि 'मेरे बेटे ने कुत्तों के प्रति अपने प्रेम के चलते ऐसा किया। मैं सीएम से अपील करती हूं कि हम गरीब लोग हैं, मेरे बेटे को माफ कर दिया जाए।'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बी. सुदर्शन रेड्डी कल करेंगे नामांकन दाखिल
इंडिया एलायंस के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के बारे में, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'हमारा उम्मीदवार बहुत गंभीर है। वह मुखर हैं और देश के मुद्दों पर बोलते हैं। कल हम उनका नामांकन दाखिल करेंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: छात्रों में हुई झड़प
अहमदाबाद के सेवेंथ-डे एडवेंटिस्ट स्कूल में कल कक्षा 8 के एक छात्र को कक्षा 10 के एक छात्र ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल बच्चे के रिश्तेदारों समेत अन्य लोग हंगामा कर रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया सामने
गंभीर आपराधिक आरोपों में फंसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'यह विधेयक असंवैधानिक है, प्रधानमंत्री को कौन गिरफ्तार करेगा?'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आतिशी ने किया ट्वीट
दिल्ली की विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध के लिए जगह है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक हादसा हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सरिता विहार इलाके में एक तेज रफ्तार कार का कहर
दिल्ली पुलिस ने बताया कि कल देर रात सरिता विहार इलाके में एक तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य घायल हुए हैं।
aj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इंडिया ब्लॉक की बैठक
इंडिया ब्लॉक के नेता आज सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले विधेयकों पर रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके लिए आज सुबह 10 बजे संसद भवन स्थित राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी श्रद्धांजली
दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर वीर भूमि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
सीनियर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर वीर भूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: टेरेटरी अमेंडमेंट बिल 2025
गृह मंत्री अमित शाह यूनियन टेरेटरी अमेंडमेंट बिल 2025 आज लोक सभा में पेश करेंगे। इसके अलावा जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल लोकसभा में पेश किया जाएगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज नामांकन
बीते दिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी INDIA ब्लॉक की तरफ से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। INDIA की तरफ से पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी का नाम दिया गया है। जबकि, NDA ने उम्मीदवार के तौर पर CP राधाकृष्णनको उतारा है। वह आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर
देश में लगातार बारिश के बाद कई जगह पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। दिल्ली में भी यमुना नदी खतरे के निशान के पास बह रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लखीमपुर खीरी मामले में सुनवाई
लखीमपुर खीरी मामले में आज सुनवाई की जाएगी। यह सुनवाई आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में की जाएगी।
Aaj Ki Taaza Khabar: देश में पिछले कुछ दिनों से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामों का इंतजार था, जो अब पक्ष और विपक्ष की तरफ से साफ कर दिए गए हैं। दो दिन पहले NDA की तरफ से उम्मीदवार CP राधाकृष्णन को बनाया गया। वहीं, बीते दिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी INDIA ब्लॉक की तरफ से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। INDIA की तरफ से पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी का नाम दिया गया है। NDA उम्मीदवार CP राधाकृष्णन आज उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरेंगे। वहीं, लखीमपुर खीरी मामले में भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। इसके अलावा, बारिश के कारण मुंबई में इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
36 mins agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
1 hr agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
4 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
6 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
6 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
10 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
11 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
21 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines