Live Updates
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: KC वेणुगोपाल का बड़ा बयान
KC वेणुगोपाल ने बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि आज जो राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोट चोरी के सबूत दिखाए, वही प्रेजेंटेशन यहां विपक्ष के नेताओं को भी दिखाया गया। उपराष्ट्रपति चुनाव पर कोई बात नहीं हुई, लेकिन
तेजस्वी यादव ने बिहार यात्रा पर 1 सितंबर को इनवाइट किया है। सभी नेतागण ने उनका समर्थन किया।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन पर ताजा अपडेट
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर ताजा अपडेट आया है। आज हर्षिल से 260 लोगों (160 पुरुषों, 97 महिलाओं, 3 बच्चों) को रेस्क्यू करके मातली ITBP कैम्प सकुशल शिफ्ट किया गया। अभी तक चिनूक और MI के जरिए 112 लोगों को एयरलिफ्ट करके जौलीग्रांट लाया गया है, जहां स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: NDA के नेताओं के साथ नड्डा की बैठक
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए नेताओं में साथ बैठक चल रही है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। बैठक संसद भवन में चल रही है। बैठक में एनडीए के घटक दलों के प्रमुख नेता उपेंद्र कुशवाहा, जयंत चौधरी, प्रफुल्ल महंता, लल्लन सिंह, श्रीकांत शिंदे, प्रफुल पटेल, राम मोहन नायडू, चिराग पासवान, दिलेश्वर कामत, मिलिंद देवड़ा , जीके वासन (तमिल मनीला कांग्रेस-मूपनार), टीडीपी नेता लावू कृष्णा, अनुप्रिया पटेल, राम दास आठवले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल समेत बाकी नेता मौजूद हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: हादसे में 4 बच्चों की मौत
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर एक ट्रप 6 बच्चों को रौंदते हुए निकल गया। इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ट्रंप के टैरिफ पर कल होगी बैठक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर कल भारत में बैठक होगी।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: CRPF जवानों की गाड़ी हादसे का शिकार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 187वीं बटालियन की एक गाड़ी, जिसमें 18 जवान सवार थे, आज सुबह लगभग 10:30 बजे जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर एक खाई में गिर गई।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं सोनिया गांधी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। यह विरोध प्रदर्शन विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और भाजपा शासित राज्यों में मजदूरों की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद के बाहर किया जा रहा है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: लगातार सातवें दिन भी अभियान जारी
जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में आज लगातार सातवें दिन भी अभियान जारी है। अब तक एक आतंकवादी मारा गया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जस्टिस यशवंत वर्मा को झटका
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा की उस याचिका को खारिज कर दिया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: भारत चारों तरफ से घिर गया है- अखिलेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि 'भाजपा को 10 साल पहले यह सोचना चाहिए था कि हमें अपने किसानों, कृषि और डेयरी उत्पादों के हितों के बारे में हमेशा चिंतित रहना चाहिए। हमें हर क्षेत्र पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।'
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: विज्ञान केवल खोज नहीं- पीएम मोदी
दिल्ली में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 'प्रो. एमएस स्वामीनाथन से मिलना एक बहुमूल्य शिक्षण अनुभव था। विज्ञान केवल खोज के बारे में नहीं है, बल्कि कार्य निष्पादन के बारे में है।'
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ED की 12 जगहों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत चल रही जांच चल रही है। इस सिलसिले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में 12 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सिक्का और डाक टिकट जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोफेसर एमएस स्वामीनाथन को समर्पित एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: एम. करुणानिधि को उनकी 7वीं पुण्यतिथि
पूर्व सीएम एम. करुणानिधि को उनकी 7वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर मरीना बीच स्थित मुथामिझारिग्नार कलैग्नार एम. करुणानिधि स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: मुंबई में बारिश
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: लाल किले में मिले दो पुराने कारतूस
दिल्ली के लाल किले की तलाशी के दौरान मिले दो पुराने कारतूस मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनो कारतूस डैमेज लग रहे हैं। इनकी अब फोरेंसिक जांच की जाएगी। इसके अलावा, एक सर्किट बोर्ड भी मिला है, ये भी पुराना लग रहा है। अंदेशा है कि कभी किसी प्रोग्राम में लाइट के लिए इस्तेमाल हुआ होगा। इस बरामदगी के बाद एक एफआईआर भी दर्ज की गई है, और जांच की जा रही है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने छापेमारी की
दिल्ली के लाजपतनगर में बुधवार दोपहर में आतंकी फंडिंग करने के मामले में J&K पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने छापेमारी की। पुलिस ने शालीमार टेक्सटाइल नाम की फर्म पर भी छापेमारी की थी। जम्मू-कश्मीर की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। उन पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को फंडिंग करने का आरोप है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: यूनाइटेड एयरलाइंस ने रोकी उड़ानें
यूनाइटेड एयरलाइंस ने अपनी सारी उड़ानों को तकनीकी दिक्कत के चलते रोक दिया है। टेक्निकल फेलियर वेट और बैलेंस कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी आने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इसके कारण अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर फंसे हुए हैं।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने 'नई दिल्ली के दक्षिण जिले के लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में हाल ही में हुई गिरफ्तारियों पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: महंगी हो जाएंगी चीजें
इन्फोमेरिक्स रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. मनोरंजन शर्मा ने टैरिफ बढ़ने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ''ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी तक अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, जिससे कुल टैरिफ का स्तर 50 फीसदी हो गया है। इससे दवा और फार्मास्यूटिकल्स, कपड़ा, इलेक्ट्रिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों पर असर पड़ेगा।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जंतर-मंतर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन
तेलंगाना राज्य के स्थानीय निकायों में 42 फीसदी OBC आरक्षण को लेकर जंतर-मंतर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन हुआ। इस पर भाजपा नेता एनवी सुभाष ने कहा कि वहां बहुत कम भीड़ थी। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
गुरुवार को नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) पूसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: ये अच्छी खबर नहीं है- शशि थरूर
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीद पर भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए अच्छी खबर है। इससे हमारा कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो जाता है।'
Aaj Ki Taaza Khabar: कुछ दिन पहले जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। आज से इसके चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। देश में आज ट्रंप के टैरिफ पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आज से भारत में 25 फीसदी टैरिफ लागू कर दिया जाएगा। वहीं, बाकी 25 फीसदी 21 दिन बाद किया जाएगा। शशि थरूर ने इसको कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए अच्छी खबर है।’ इसके अलावा, गुरुवार को नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) पूसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने वाले हैं। देश-दुनिया की बड़ी खबरें जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…
संबंधित खबरें
पेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
1 hr agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
1 hr ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 hr agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
2 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
3 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
6 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
15 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
17 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines