Live Updates
सीएम माझी से मिलीं सांसद अपराजिता सारंगी, 50 लाख लोगों से जुड़ा है प्रोजेक्ट
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सीएम मोहन चरण माझी से मुलाकात पर बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी का बयान सामने आया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि हमने एक प्रस्ताव दिया था कि बलियांता ब्लॉक से अस्तरंग तक जाने वाली 78 किलोमीटर लंबी प्राचीन प्राची नदी का जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए। इसको लेकर पूर्व सरकार ने 2020 में 300 करोड़ रुपये का एक डीपीआर तैयार किया था। अभी तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। वह डीपीआर सीएम को सौंपी गई है, इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद खुर्दा और कटक के लगभग 50 लाख लोग लाभान्वित होंगे। सीएम ने कहा कि वे इस दिशा में कार्रवाई करेंगे।
बिहार के बजट को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय?
बिहार बजट पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बजट को महिलाओं, गरीबों और युवाओं के कल्याण पर जोर देने वाला बताया। राय ने कहा कि बजट से सभी वर्गों को फायदा मिलेगा। बजट जनहितैषी है।
'वोट बैंक के लिए सब कुछ भूल गए...', औरंगजेब वाले बयान को लेकर अबू आजमी पर कृष्णेंदु पॉल का निशाना
एपीएससी घोटाले को लेकर असम के मंत्री कृष्णेंदु पॉल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एपीएससी में हुए इस घोटाले पर सबसे पहले बीजेपी सरकार ने स्टैंड लिया था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दोनों लाइनों से नियुक्ति मिली थी, उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन यह स्पष्ट है कि हम कांग्रेस के समय की खराब नीतियों के नतीजे देख रहे हैं। कांग्रेस के समय में अव्यवस्था थी, इसके लिए उसे माफी मांगनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर उन्होंने कहा कि इन लोगों को इतिहास के बारे में कुछ पता नहीं है। वोट के लिए वे सब कुछ भूल गए हैं।
सीएम स्टालिन पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने साधा निशाना
परिसीमन को लेकर दिए तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बयान पर अब केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि परिसीमन एक संवैधानिक संस्था है। संविधान के अनुसार समय-समय पर इसका गठन किया जाता है। परिसीमन आयोग ही आरक्षण और क्षेत्रीय विस्तार की देखभाल करता है। हमें इसकी रिपोर्ट को स्वीकार करना होगा, स्टालिन क्षेत्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। वे सनातन और हिंदुत्व का विरोध करते हैं, राम के अस्तित्व को नहीं मानते और हिंदी का विरोध करते हैं।
एमके स्टालिन देश के सबसे अक्षम मुख्यमंत्री- कोवई
परिसीमन को लेकर सीएम एमके स्टालिन की टिप्पणी पर AIADMK के राष्ट्रीय प्रवक्ता कोवई सत्यन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अगर सांसदों की संख्या 39 या उससे कम-ज्यादा होगी तो इससे DMK को क्या फर्क पड़ेगा? उनकी सीटें वैसे भी जीरो आनी हैं। परिसीमन 2026 तक शुरू होगा और अभी जनसंख्या में वृद्धि की बात करना सही नहीं है। भारत में नंबर एक अक्षम मुख्यमंत्री अगर कोई हैं तो वे एमके स्टालिन हैं।
टनल में दो जगह खुदाई का काम पूरा, मजदूरों को निकालने का काम जारी
नागरकुरनूल के कलेक्टर संतोष बदावथ संतोष कुमार ने कहा कि टनल में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। हमने जीपीआर-ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार का उपयोग करके कुछ संदिग्ध स्थानों की पहचान भी कर ली है। अभी तक 2 स्थानों पर खुदाई पूरी हो चुकी है और आगे का काम जारी है। टीम के रात 11 बजे तक बाहर आने का अनुमान है, इसके बाद आगे की स्थिति पता चलेगी। दो जगहों पर हमें केवल धातु मिली, लेकिन कोई संदिग्ध शव नहीं मिल सका है। गाद और पानी निकालने का काम जारी है।
पंजाब बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, क्या बोली पंजाब पुलिस?
पंजाब के अमृतसर में बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया है। इस पर अजनाला डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह बीएसएफ पोस्ट के पास एक व्यक्ति पाकिस्तान की तरफ से भारत की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ के जवानों ने उसे रुकने को कहा, लेकिन वह नहीं रुका। इस पर बीएसएफ ने फायरिंग की, जिसमें घुसपैठिया ढेर हो गया। बीएसएफ से शव मिलने के बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। इसे 72 घंटे तक रखने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। घुसपैठिए से एक फोन बरामद किया है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।
दिल्ली चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल का कल पंजाब दौरा
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी 4 मार्च को पंजाब का दौरा करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद यह अरविंद केजरीवाल का पहला दौरा है। 12 साल तक दिल्ली की सत्ता में रहने के बाद पिछले महीने आप को करारी हार का सामना करना पड़ा था। केजरीवाल खुद नई दिल्ली सीट से हार गए थे।
मुंबई में क्राइम पर लगेगी लगाम, इन इलाकों में बनेंगे 4 नए रेलवे पुलिस स्टेशन
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सरकार ने क्राइम पर शिकंजा कसने के लिए 4 नए पुलिस स्टेशनों को मंजूरी दी है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक नए पुलिस स्टेशन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और अंबरनाथ, आसनगांव और भयंदर रेलवे स्टेशनों पर बनाए जाएंगे। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इसको लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा था।
गोवा में 3 नए आपराधिक कानूनों को लागू करने के लिए भरेंगे पद- सावंत
गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग के बाद गोवा के सीएम प्रमोद सावंत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ई-न्याय और ई-समन से संबंधित चीजें सुझाईं, जिन्हें हम जल्द से जल्द लागू करेंगे। हम कुछ अतिरिक्त पदों को भी भरेंगे, जिनकी आवश्यकता 3 नए आपराधिक कानूनों को लागू करने के लिए है।
गृह मंत्री अमित शाह ने ली अधिकारियों की बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत की अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। बैठक में गोवा राज्य में नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता अमित शाह ने की।
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष बोले- विधायकों को उपलब्ध करवाएंगे सुविधाएं
बेंगलुरु में कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर विधायकों को सुविधाएं मुहैया कराना मेरी जिम्मेदारी है। रिक्लाइनर कुर्सी कोई विलासिता नहीं, बल्कि जरूरत है। लोगों को समझना चाहिए कि सभी विधायक युवा नहीं हैं और सभी स्वस्थ नहीं हैं।
गुजरात से महाराष्ट्र जा रही बस का लातूर में एक्सीडेंट, 20 घायल
महाराष्ट्र के लातूर शहर के पास नांदगांव पार्टी में दोपहर करीब ढाई बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अहमदपुर से लातूर आ रही थी, जैसे ही नांदगांव पार्टी के पास पहुंची, ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से बचने के लिए उसने बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। बस पलट गई, जिसकी वजह से 20 से 25 लोग घायल हो गए। घायलों को लातुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
रोहित शर्मा पर टिप्पणी मामला, शमा मोहम्मद को सुखदेव भगत ने दी सलाह
रोहित शर्मा पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमें बॉडी शेमिंग से बचना चाहिए। उनके प्रदर्शन पर टिप्पणी की जानी चाहिए। रोहित शर्मा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे नहीं लगता कि उनका इरादा कुछ गलत करने का था।
एग्जाम रिजल्ट से जुड़ी याचिकाओं पर 7 अप्रैल को सुनवाई
CLAT 2025 परीक्षा के रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर कोर्ट में अगले महीने 7 अप्रैल को सुनवाई होगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने एनएलयू के कंसोर्टियम के वकील को 2 सप्ताह में हलफनामा दाखिल करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही न्यायालय ने अपनी रजिस्ट्री को अन्य न्यायालयों से प्राप्त सभी मामलों को क्लब करने के निर्देश जारी किए हैं।
हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में चूक
पंचकूला शहर के रेड बिशप में सोमवार को हरियाणा सरकार ने प्री बजट का आयोजन किया था। इस दौरान सीएम सैनी समेत कई मंत्री व विधायक पहुंचे थे। एक शख्स अपनी बाइक लेकर सीएम के काफिले के काफी करीब आ गया। पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो शख्स ने धमकी देते हुए मना कर दिया। आरोपी लगातार बहस करता रहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
SGPC ने सिख व्यापारी पर हमले के विरोध में सीएम धामी को लिखा पत्र
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और अकाल तख्त ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक सिख व्यापारी और उसके भाई पर कथित हमले की निंदा की है। आरोप है कि व्यापारी के शोरूम पर भीड़ ने तोड़फोड़ भी की। एसजीपीसी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को लेटर लिखकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मंत्री पंकज सिंह बोले- AAP ने दिल्ली के अस्पतालों को बीमार बना दिया
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने दिल्ली की पूर्व आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप ने दिल्ली के अस्पतालों को बीमार बना दिया था। लोगों को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलती थी। कैग की रिपोर्ट सदन में पेश की जा चुकी है। कोरोनाकाल के दौरान लोग दिल्ली से पलायन को मजबूर हो गए थे।
सम्राट चौधरी की बजट से पहले पूर्जा अर्चना
बिहार के उप-मुख्यमंत्री वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा सेशन में बजट पेश करने से पहले विधानसभा के बजट की बुकलेट के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद वे बजट पेश करने के लिए विधानसभा पहुंचे।
सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सूचना प्रौद्योगिकी (जनता द्वारा सूचना तक पहुंच को अवरुद्ध करने की प्रक्रिया और सुरक्षा उपाय) नियम, 2009 के कुछ नियमों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा है कि केंद्र 6 हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करे। दरअसल, सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर की दायर याचिका में कहा गया है कि X (पहले ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म से सूचना हटाने से पहले इसके सोर्स (जिसने सूचना शेयर की है) को नोटिस दिया जाना चाहिए।
दिल्ली विधानसभा में बतौर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विपक्ष ने जनता को भ्रमित किया। रूल बुक को पढ़ कर सुना रहे है कि सिर्फ विशेष परिस्थिति में स्पीकर से प्रार्थना किए जाने पर ही निलंबित सदस्यो को सदन परिसर में बुलाया जा सकता है। आतिशी कह रही हैं कि विधानसभा परिसर में नहीं आने दिया गया। यह असंवैधानिक है।
दिल्ली विधानसभा सदन में तीखी बहस
दिल्ली विधानसभा सदन में आज आप विधायकों और भाजपा विधायक कुलवंत राणा के बीच बहस हुई। कुलवंत राणा अपने इलाके की सड़क की समस्या रख रहे थे और पूर्व विधायक पर जांच की मांग कर रहे थे कि आप विधायक ने टोक दिया, जिस पर बीजेपी विधायक कुलवंत राणा भड़क गए। जिसके बाद संजीव झा ने कहा कि धमकाओ नहीं और फिर खूब बहस हुई। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को अपनी चेयर से खड़ा होना पड़ा और दोनों विधायकों से बैठने की अपील करनी पड़ी।
फिरोजपुर में पुलिस और ड्रग तस्कर में मुठभेड़
पंजाब के फिरोजपुर जिले में आज सुबह पुलिस और ड्रग तस्कर में मुठभेड़ हुई। आरोपी से 2 किलो हेरोइन बरामद हुई है। यह कार्रवाई स्पेशल चेकिंग के दौरान हुई। फिरोजपुर के SSP भूपिंदर सिंह ने एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस को जानबूझकर टक्कर मारने की कोशिश की। पुलिस ने उसे फिर से रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने फायरिंग की। सेल्फ डेफेंस में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी बलजिंदर सिंह घायल हो गया। पुलिस ने उससे 2 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की है।
UP भाजपा संगठन चुनाव अपडेट
UP में भाजपा संगठन के चुनाव को लेकर अपडेट सामने आया है। प्रदेश के भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची आज कल में जारी होगी। उत्तर प्रदेश के 70 से 75 जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी।
कोलकाता रेप-मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई
कोलकाता रेप-मर्डर केस में CBI ने कोलकाता पुलिस के 11 पुलिसकर्मियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। इनमें वारदात वाले दिन आरजी कर अस्पताल और ताला पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल शामिल हैं। इन्हें आज सोमवार और कल मंगलवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में CBI के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। बता दें कि आरजी कर हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त 2024 की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी।
महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र आज से
आज सुबह 11 बजे से मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। 9 मार्च को विधानसभा में महाराष्ट्र का बजट पेश किया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस सरकार का यह पहला बजट सत्र है, जिसमें विपक्ष सरकार को सरपंच संतोष देशमुख मामले को लेकर घेरने की रणनीति बना चुका है। सेशन में धनंजय मुंडे और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे को लेकर हंगामा होने के आसार हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बदलने की तैयारी
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की तैयारी है। डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस विधायक बसवराजू वी शिवगंगा ने रविवार को दावा किया कि उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिसंबर तक मुख्यमंत्री बन जाएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवकुमार अगले 7.5 वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे, क्योंकि पार्टी को अगला विधानसभा चुनाव भी जीतने की उम्मीद है।
किंग चार्ल्स से मिलेंगे जस्टिन ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज सोमवार को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स से मुलाकात करेंगे और उनसे कनाडाई लोगों के लिए मामलों पर चर्चा करेंगे। ट्रूडो की ब्रिटेन यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब ब्रिटेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को निमंत्रण सौंपा था। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने का सुझाव दिया है। उनकी इस स्टेटमेंट से कनाडा टेंशन में है, इसलिए देश को राज्य बनने से बचाने के लिए ट्रूडो हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।
इजरायल ने गाजा की मानवीय सहायता रोकी
इजरायल ने गाजा को मानवीय सहायता देनी बंद कर दी है। इजरायल ने गाजा का दाना-पानी, खाद्यान्न, दवाओं और ईंधन की आपूर्ति रोक दी है। इजरायल चाहता है कि युद्धविराम का पहला चरण बढ़े और बंधकों की रिहाई हो, लेकिन हमास ने इसे इजरायल की इस हरकत को युद्ध अपराध और समझौते का उल्लंघन बताया। 19 जनवरी से लागू 6 सप्ताह के युद्धविराम में 25 बंधक और 1778 कैदी रिहा हुए हैं। हमास के कब्जे में अभी भी 50 से ज्यादा इजरायली नागरिक हैं।
Breaking News Today 3 March: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो इजरायल ने गाजा को दाना-पानी बंद कर दिया है। इजरायल ने गाजा की दवाइयों, ईंधन और खाद्य पदार्थों की सप्लाई भी रोक दी है, जिससे हमास भड़क गया है। पोप फ्रांसिस की हालत अब सुधरने लगी है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से भी हटा दिया गया है।
कर्नाटक का मुख्यमंत्री बदलने की तैयारी चल रही है। डीके शिवकुमार को पद सौंपने की अटकलें तेज हैं। डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की धमकी के बीच वे जस्टिन ट्रूडो ब्रिटेन के किंग चार्ल्स से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
4 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
5 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines