Live Updates
महाकुंभ में 94 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
प्रयागराज के महाकुंभ में 94.07 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
पंजाब के अमृतसर में अवैध ट्रैवल एजेंट पर पहली FIR, 60 लाख रुपये लेने का आरोप
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए पंजाबियों के मामले में अवैध ट्रैवल एजेंट पर पहली एफआईआर दर्ज हुई। यूएस से लौटे युवक दिलेर सिंह ने अमृतसर में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने एक अवैध ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि एजेंट ने युवक से 60 लाख रुपये लिए थे।
पश्चिम बंगाल के नदिया में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत
पश्चिम बंगाल स्थित नदिया जिले के क्लायानी रथताला इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। इस विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त कारखाने में धमाका हुआ, उस वक्त कारखाने में कई मजदूर कार्य कर रहे थे।
'गुंडई-धांधली के बाद भी अजीत प्रसाद जीतेंगे', मिल्कीपुर उपचुनाव पर क्या बोले अवधेश प्रसाद?
अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा कि मिल्कीपुर इतिहास बनाएगा कि चुनाव में लाख गुंडई और धांधली होने के बावजूद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद जीतेंगे। हमारे कर्मठ कार्यकर्ता को बुरी तरह मारा गया है। उनकी पीठ पर पड़ी लाठियां संविधान की पीठ पर पड़ी हैं।
मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई हुई है। लगभग 200 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त किए गए है। 11.540 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला कोकीन, 4.9 किलोग्राम हाईब्रिड स्ट्रेन हाइड्रोपोनिक, 200 पैकेट (5.5 किलोग्राम) कैनबिस गमियां जब्त हुई हैं। अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया से भारत तक फैले इस ड्रग्स रैकेट में अब तक 4 गिरफ्तारियां हुई हैं। NCB की यह जांच मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय कूरियर एजेंसी से शुरुआत में बरामद हुए एक पार्सल से हुई थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था। NCB MZU ने बड़ी मात्रा में होने वाली सप्लाई को नवी मुंबई में ट्रैक किया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इस सिंडिकेट से जुड़े हुए लोग फॉरेन कंट्रीज में बैठे हुए हैं। फिलहाल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बरेली में मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट
उत्तर प्रदेश के बरेली में मांझा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। फैक्ट्री मालिक का हाथ कटकर 5 फीट दूर जा गिरा। 2 मजदूरों के चीथड़े उड़ गए। हादसा किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में शुक्रवार सुबह हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ब्लास्ट कैसे हुआ, अभी इसका पता नहीं चल सका है।
70 में से 68 प्रत्याशी पहुंचे केजरीवाल के घर
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज सभी 70 प्रत्याशियों की मीटिंग बुलाई है, लेकिन 70 में से 68 प्रत्याशी ही केजरीवाल के घर पहुंचे। राखी बिड़ला नहीं आई और सौरभ भारद्वाज दिल्ली से बाहर हैं, इसलिए वे नहीं आए। बैठक में प्रत्याशियों से खास मुद्दे पर चर्चा किए जाने की संभावना है।
तेलंगाना में ईंट भट्ठे में फंसे 150 मजदूर
तेलंगाना के ईंट भट्ठे में 150 से ज्यादा झारा मजदूर फंस गए हैं। एक मजदूर की मौत होने के बाद भी भट्ठे का मालिक उन्हें रिहा नहीं कर रहा। पीड़ितों के परिवार वालों ने वित्त मंत्री से गुहार लगाई है। मृतक का नाम नवीन झारा, जो लंबे समय से काम की तलाश में तेलंगाना में थे। उसके शव को एंबुलेंस से रायगढ़ लाया गया। परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
दिल्ली में झुग्गी बस्ती में आग लगी
दिल्ली के रोहिणी में सेक्टर-28 की झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। उपवन अपार्टमेंट के पास बसी झुग्गी बस्ती में आग लगी है, जिसे बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
किरोड़ी लाल मीणा ने लगाया सरकार पर आरोप
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार पर जासूरी करने और खुद के फोन टैपिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 50 फर्जी थानेदारों को गिरफ्तार किया गया है। जब उन्होंने परीक्षा रद्द करने को कहा तो सरकार ने उनकी बात को नजरअंदाज किया। मंत्री ने कहा कि चप्पे-चप्पे पर उनके लिए CID की तैनात की जा रही है और उनका टेलीफोन भी रिकॉर्ड किया जा रहा है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
हरियाणा में आज से सूरजकुंड मेला शुरू
हरियाणा में आज से शुरू हो रहे 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आगाज हो रहा है। इसमें 42 देशों के 648 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। हरियाणा पर्यटन निगम ने यह जानकारी दी। हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव और सूरजकुंड मेला प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कला रामचंद्रन ने सूरजकुंड मेला परिसर में बताया कि यह मेला 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा।
AAP ने बुलाई सभी 70 उम्मीदवारों की मीटिंग
आज आम आदमी पार्टी ने अपने सभी 70 विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल करेंगे। मीटिंग सुबह 11:30 बजे होगी।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी का निधन
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और और पूर्व बिहार विधान परिषद के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। पिछले कई दिन से वे बीमार चल रहे थे। कामेश्वर चौपाल ने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इन्हें प्रथम कार सेवक का दर्जा दिया था।
रूसी सशस्त्र बलों में 18 भारतीय काम कर रहे
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में 18 भारतीयों के बारे में जानकारी दी, जो रूसी सशस्त्र बलों में कार्यरत हैं, जिनमें से 16 को रूसी सेना ने लापता बताया है। 18 भारतीयों में से 9 उत्तर प्रदेश से, 2-2 पंजाब और हरियाणा से तथा एक-एक चंडीगढ़, महाराष्ट्र, केरल, बिहार, जम्मू कश्मीर से हैं। रूसी सशस्त्र बलों में 12 भारतीय नागरिकों के चल रहे संघर्ष में अपनी जान गंवाई है। बता दें कि मोदी सरकार से यह पूछा गया था कि कि रूस में अभी भी कितने भारतीय युवा फंसे हुए हैं और वहां की सेना में सेवा दे रहे हैं, तथा उन्हें वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय और रूस स्थित भारतीय दूतावास द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं।
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो बजट सेशन चल रहा है, जिसमें अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन पर हंगामा जारी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए बताया कि रूस की सेना में 18 भारतीय कार्यरत हैं। 16 लापता बताए जा रहे हैं। देशद्रोह के आरोप में बांग्लादेश की फेमस एक्ट्रेस मेहर अफरोज को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके अलावा आज दिन भर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
1 hr ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
2 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
3 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
3 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
4 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
4 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
5 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
7 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
7 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines