हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बीजेपी ने केदारनाथ से आशा नौटियाल को दिया टिकट

Today News Headlines: तेलंगाना में 30 बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। लखनऊ में पुलिस हिरासत में युवक की मौत हो गई है। कानपुर में लापता महिला की लाश DM हाउस के पास गड़ी मिली।

विज्ञापन

Live Updates

23:02 (IST) 27 Oct 2024

उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान

बीजेपी ने उत्तराखंड उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने केदारनाथ से आशा नौटियाल को मैदान में उतारा है।

18:52 (IST) 27 Oct 2024

50 फ्लाइटों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

देश के अलग-अलग हवाईअड्डों पर रविवार को करीब 50 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया के माध्यम से ये धमकियां मिली हैं। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अभी तक की जांच में कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं मिली है। बता दें बीते 15 दिनों में करीब 350 से अधिक उड़ानों को इसी तरह की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं।

18:24 (IST) 27 Oct 2024

'द्रविड़ राष्ट्रवाद और तमिल राष्ट्रवाद को नहीं करेंगे अलग', तमिलनाडु अभिनेता विजय का बड़ा बयान

तमिलनाडु अभिनेता और टीवीके अध्यक्ष विजय ने कहा कि हम द्रविड़ राष्ट्रवाद और तमिल राष्ट्रवाद को अलग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ये इस मिट्टी की दो आंखें हैं। हमें खुद को किसी विशिष्ट पहचान तक सीमित नहीं रखना चाहिए। अभिनेता रविवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष विचारधारा ही हमारी विचारधारा है।

14:25 (IST) 27 Oct 2024

एक और फ्लाइट को बम की धमकी

अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है। बेंगलुरु से अयोध्या आ रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है। फ्लाइट महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर इमरजेंसी में लैंड हुई। डॉग और बम स्कवाड से विमान का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

13:24 (IST) 27 Oct 2024

तेलंगाना में रेव पार्टी पकड़ी

तेलंगाना पुलिस ने एक रेव पार्टी पकड़ी है। साइबराबाद के फॉर्म हाउस में रेव पार्टी थी, जिसमें कई बड़े घरों के लड़के-लड़कियां थीं। BRS के बड़े नेता का रिश्तेदार पार्टी का आयोजक होने का इनपुट पुलिस को मिला है।

12:21 (IST) 27 Oct 2024

NCP अजित पवार के उम्मीदवारों की एक और सूची

NCP अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची कर दी है। इस सूची में 4 नेताओं को टिकट दिया गया है। गेवराई से विजय सिंह पंडित, फलटण से सचिन सुधाकर पाटिल, निफाड से दिलीपकाका बनकर और पारनेर से काशीनाथ दाते को चुनावी रण में उतारा गया है।

11:16 (IST) 27 Oct 2024

PM मोदी के 'मन की बात'

PM मोदी आज अपने 'मन की बात' कर रहे हैं। 115वां एपिसोड रेडियो पर प्रसारित हो रहा है, जिसकी शुरुआत उन्होंने 2 महानायकों की चर्चा से की। उन्होंने कहा कि भारत को हर युग में चुनौतियां झेलनी पड़ी और भारत ने हर चुनौती पार की है। आज भारत एनिमेशन के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए प्रयासरत है।

10:56 (IST) 27 Oct 2024

क्रिकेटर ईशान किशन के पिता राजनीति में आएंगे


क्रिकेटर ईशान किशन के पिता राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं। वह आज बिहार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होंगे। वह आज पटना में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

09:37 (IST) 27 Oct 2024

बैतूल में भीषण सड़क हादसा

बैतूल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 15 घायल हुए। करीब 21 मजदूर सवार थे और दीपावली त्योहार मानने कन्याकुमारी से अपने गांव जा रहे थे। हादसे का शिकार हुए मजदूर बाकुड़ और डूलारा गांव निवासी बताए जा रहे हैं। गांव लौटते समय बस नहीं मिलने पर ट्रैक्टर टॉली में जा रहे थे। कोतवाली थाना क्षेत्र बंजारी के तहत आनेवाले माई घाट की घटना है।

08:46 (IST) 27 Oct 2024

पंजाब में नशे की बड़ी खेप बरामद

पंजाब में 105 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जो रबड़ की एक ट्यूब में भरकर पाकिस्तान से भेज गई थी। पुलिस ने ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव भुल्लर के 2 सहयोगियों नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार को पकड़ा है। 105 किलोग्राम हेरोइन, 31.93 किलोग्राम कैफीन निर्जल, 17 किलोग्राम डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी कट्टा बरामद किया है। पीएस स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) ने कार्रवाई की और अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई।

07:47 (IST) 27 Oct 2024

छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड DGP के बेटे ने सुसाइड किया

छत्तीसगढ़ में कमला नगर में रहने वाले रिटायर्ड DGP मोहन शुक्ला के बेटे ने सुसाइड कर लिया है। मृतक तुषार ने ब्लेड से अपना गला और कलाई की नस काटी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि वह पिछले 2 साल से डिप्रेशन में था। ऐसे में पुलिस को शक है कि तनाव में आकर तुषार ने खुदकुशी की है।

06:45 (IST) 27 Oct 2024

तेलंगाना में मिले बंदरों के शव

तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में 30 बंदर मृत पाए गए है। बंदर वेमुलावाड़ा पुलिस थाने के दायरे में आने वाले नामपल्ली गांव में पाए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एक पशु अस्पताल में भेज दिया गया है। बंदरों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। केस दर्ज करके पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग भी जांच में सहयोग कर रहा।

Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज रविवार को छुट्टी के दिन खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमख खबर की बात करें तो तेलंगाना में 30 बंदर मृत हालत में मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। PM मोदी आज रेडियो पर 115वीं बार ‘मन की बात’ करेंगे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाने में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। कानपुर में जिम ट्रेनर ने महिला की हत्या करके लाश को DM आवास के पास दफना दिया। छत्तीसगढ़ में रिटायर्ड DGP के बेटे ने गले की नस काटकर सुसाइड कर लिया है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola