हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जारी की तीसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

प्रियंका गांधी आज वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव का नामांकन भरेंगी। शराब घोटाले में ED के समन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
देखें देश दुनिया की खबरें...

Live Updates

23:57 (IST) 23 Oct 2024

झामुमो की तीसरी लिस्ट जारी

झारखंड चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें पांच विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार हैं। गेमिया सीट से जहां योगेंद्र प्रसाद को टिकट दिया गया है तो वहीं चक्रधरपुर से सुखराम उरांव, खुंटी से स्नेहलता कंडूलना, सिसई से जिगा सुसारण और बिशुनपुर से चमरा लिंडा मैदान में होंगे। इससे पहले कल 35 उम्मीदवार और फिर एक उम्मीदवार का नाम जारी किया गया था। अब तक 41 उम्मीदवार का नाम झामुमो की तरफ से घोषित किया जा चुका है।

20:26 (IST) 23 Oct 2024

राज ठाकरे की एक और लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। मनसे ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। अमरावती से पप्पू उर्फ मंगेश पाटिल, नाशिक पश्चिम से दिनकर पाटिल, अहमदपुर चाकूर से डॉ. नरसिंग भिकाणे, परली से अभिजीत देशमुख, विक्रमगढ़ से सचिन रामू शिंगडा, भिवंडी ग्रामीण से वनिता कथुरे, पालघर से नरेश कोरडा, शहादा से आत्माराम प्रधान, वडाला से स्नेहल जाधव, कुर्ला से प्रदीप वाघमारे, ओवला-माजिवडा से संदीप पाचंगे, गोंदिया से सुरेश चौधरी और पुसद से अश्विन जयसवाल को टिकट मिला है।

16:45 (IST) 23 Oct 2024

बहराइच मामले में HC में 4 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

बहराइच हिंसा मामले में दायर जनहित याचिका को लेकर हाई कोर्ट में 4 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। हाई कोर्ट ने जनहित याचिका को 4 नवंबर को सूचीबद्ध किया। कोर्ट ने राज्य सरकार को जनहित याचिका पर अपनी प्रारंभिक आपत्ति दो दिन में अदालत में रजिस्ट्री दाखिल करने को कहा है। वकील शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि याचिकाकर्ता के पास याचिका दायर करने का कोई अधिकार नहीं है और ये सुनवाई योग्य नहीं है।

16:37 (IST) 23 Oct 2024

कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद मामले में HC से मुस्लिम पक्ष को लगा बड़ा झटका

इलाहाबाद हाई कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा। HC ने रिकॉल अर्जी पर फैसला सुनाया। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की रिकॉल अर्जी खारिज की। मुस्लिम पक्ष ने 11 जनवरी 2024 के आदेश को चुनौती देते हुए रिकॉल अर्जी दायर की थी। 15 याचिकाओं को लेकर रिकॉल अर्जी दाखिल हुई थी। हाई कोर्ट ने 16 अक्टूबर को मामले में फैसला सुरक्षित रखा था।

14:59 (IST) 23 Oct 2024

ओडिशा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित

ओडिशा लोक सेवा आयोग के अनुसार, 27 अक्टूबर को होने वाली ओडिशा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023-24 को चक्रवाती तूफान दाना के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की अगली तिथि 7 दिनों के बाद अधिसूचित की जाएगी।

13:38 (IST) 23 Oct 2024

चंडीगढ़ में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता लागू

चंडीगढ़ में वर्तमान कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% किया है। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जारी करने का आदेश दिया है।

12:34 (IST) 23 Oct 2024

बॉम्बे हाईकोर्ट का मैरिज रजिस्ट्रेशन पर अहम फैसला

मुस्लिम पुरुष एक से अधिक विवाह पंजीकृत करा सकते हैं। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है। अदालत एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा दायर आवेदन पर सुनवाई कर रही थी, जिसने फरवरी 2023 में अल्जीरिया की एक महिला के साथ अपनी तीसरी शादी को पंजीकृत करने की मांग की थी। फैसल सुनते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि मुस्लिम पुरुष एक से ज्यादा शादियां रजिस्टर करा सकते हैं, क्योंकि उनके पर्सनल लॉ के अनुसार उन्हें एक समय में 4 पत्नियां रखने का अधिकार है।
11:42 (IST) 23 Oct 2024

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि शूटर बाबा सिद्दीकी की हत्या करने से पहले लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे। हत्या करने वाले तीनों संदिग्ध शूटरों ने अनमोल बिश्नोई से इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप (स्नैपचैट) पर बात की थी। वहीं से उन्हें वारदात को लेकर निर्देश मिले थे।

10:59 (IST) 23 Oct 2024

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क हादसा

राजस्थान के कोटपूतली में कंवरपुरा स्टैंड के पास आज सुबह 5 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर एक स्लीप बस और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 46 यात्री घायल हो गए। इनमें से 17 घायलों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। बस में सवार लोग अजमेर से दादा स्वामी के सत्संग में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

10:22 (IST) 23 Oct 2024

उत्तर प्रदेश की सोन नदी में स्कूल वैन पलटी

उत्तर प्रदेश के सक्ती शहर में आज स्कूली बच्चों से भरी वैन सोन नदी में पलट गई। स्कूल वाहन में करीब 15 बच्चे सवार थे, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। बच्चों को अस्पताल मे भर्ती किया गया है। हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद की घटना है। हसौद के निजी स्कूल की वैन है। लापरवाही से गाड़ी चलाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

09:48 (IST) 23 Oct 2024

फॉर्च्यूनर में जलकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत

ग्रेटर नोएडा में फॉर्च्यूनर कार में एक प्रॉपर्टी डीलर की जली हुई लाश मिली है। दादरी कोतवाली क्षेत्र के कोट पुल के पास देर रात घटना हुई। कार में आग लगाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान गाजियाबाद में प्रॉपर्टी का काम करने वाले संजय यादव के रूप में हुई। कार मुख्य सड़क से 100 मीटर अंदर एक जंगली इलाके में मिली।

09:09 (IST) 23 Oct 2024

प्रियंका गांधी वायनाड में चुनाव नामांकन भरेंगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज वायनाड में चुनाव नामांकन भरेंगी। यहां लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। राहुल गांधी ने रायबरेली सीट रखकर वायनाड सीट छोड़ दी थी, इसलिए यह सीट खाली हो गई थी। अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं और कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को चुनावी रण में उतारा है।

07:53 (IST) 23 Oct 2024

मध्य प्रदेश के भोपाल में मृत मिला काला हिरण

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक काला हिरण मृत मिला है। उसे गोली मारे जाने की आशंका वन विभाग ने जताई है, इसलिए जानवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भोपाल के बरखेड़ा सालम गांव के एक खेत में काला हिरण मृत मिला है। उसकी गर्दन के पास गहरा घाव है। शरीर के बाकी हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने उसे गोली मारी है।

07:13 (IST) 23 Oct 2024

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का उत्तराधिकारी मारा गया

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन मारा गया है। इसका खुलासा 19 दिन बाद इजरायल ने किया। इजरायल की सेना ने बताया कि 4 अक्टूबर को हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय में हमले के दौरान सफीद्दीन मारा गया है। वह नसरल्लाह का चचेरा भाई था। हाशेम सफीद्दीन हिजबुल्लाह के खुफिया विभाग के प्रमुख हुसैन अली हाजिमा के साथ मारा गया है। हाशेम सफीद्दीन हिजबुल्लाह की कार्यकारी परिषद का प्रमुख था और उसे नसरल्लाह का उत्तराधिकारी माना जा रहा था।

06:18 (IST) 23 Oct 2024

दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में हंगामा

दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में देररात जमकर हंगामा हुआ। दीपावली उत्सव के तहत एबीवीपी के राष्ट्रीय कला मंच की ओर से ‘ज्योतिर्मय 2024’ कार्यक्रम कराया गया था। विश्वविद्यालय के गेट नंबर 7 के पास रंगोली प्रतियोगिता हुई और साथ ही दीये सजाने की स्पर्धा चल रही थी। आरोप है कि दूसरे समुदाय के छात्रों ने न केवल कार्यक्रम का विरोध किया, बल्कि रंगोली को पैरों से मिटा दिया। इस पर एबीवीपी के छात्रों से उनकी कहासुनी होने लगी। बात मारपीट तक पहुंच गई और आरोप है कि दूसरे समुदाय के छात्रों ने फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाए। हंगामे की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे थे।

नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देररात दिल्ली में जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में बवाल हुआ। छात्रों को दिवाली मनाने से रोका गया तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह का उत्तराधिकारी को भी ढेर कर दिया है। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक काले हिरण की लाश मिली है, जिसे गोली मारे जाने की आशंका है।

प्रियंका गांधी आज वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव का नामांकन भरेंगी। शराब घोटाले में ED के समन के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। राहुल गांधी को पुणे कोर्ट ने पेश होने को कहा गया है। उन पर वीर सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola