प्रधानमंत्री मोदी के मलेशिया दौरे का दूसरा दिन है. आज भारत-मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक कुआलालंपुर में होगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री मलेशिया के बड़े उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 8 फरवरी 2026 दिन रविवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो रूस में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में भारतीय छात्रों पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें 4 छात्रों समेत 6 घायल हुए हैं। वहीं आज थाईलैंड में आम चुनाव होंगे और जनता नई सरकार का फैसला करेगी। प्रधानमंत्री मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है और आज वे कुआलालंपुर में भारत-मलेशिया CEO फोरम की 10वीं बैठक में हिस्सा लेंगे।
उधर आज गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान लिंक मामले में SIT रिपोर्ट पेश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड के देहरादून में आज अंकिता भंडारी केस में न्याय की मांग के लिए महापंचायत होगी। इधर आज दिल्ली में BJP की रेखा गुप्ता सरकार का एक साल पूरा हो गया है और इस मौके पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नक्सलवाद के मुद्दे पर हाई लेवल मीटिंग करेंगे और एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
रूस में भारतीय छात्रों पर जानलेवा हमला हुआ है। उफा शहर के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर चाकू से हमला करके जान लेने की कोशिश की गई। हमले में 4 छात्रों समेत 6 लोग घायल हुए हैं। वहीं हॉस्टल की सिक्योरिटी और पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।
Embassy of India in Russia says, "An unfortunate incident of attack has occurred in Ufa. Several persons including four Indian students have been injured. The Embassy is in touch with the authorities and the officials from the Consulate in Kazan are on their way to Ufa to provide… pic.twitter.com/6RioSx3jC2
— ANI (@ANI) February 7, 2026










