हार्ले-डेविडसन बाइक पर जीरो टैरिफ, लग्जरी कारें भी होंगी सस्ती, अमेरिका-भारत ट्रेड डील से क्या बदलेगा?

US-India Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत हार्ले-डेविडसन बाइकों पर आयात शुल्क खत्म करने और लग्जरी कारों पर टैक्स घटाने का फैसला किया गया है. इससे प्रीमियम व्हीकल भारत में सस्ते हो सकते हैं.

India US Trade Deal

Credit: Social Media

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौते के तहत ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस समझौते में हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क (टैरिफ) को जीरो करने का प्रस्ताव रखा गया है. इसका मतलब है कि अब इन प्रीमियम बाइकों को भारत में लाने पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी. जानकारी के मुताबिक, ये फैसला खासतौर पर 800 सीसी से 1600 सीसी इंजन क्षमता वाली हार्ले-डेविडसन बाइकों के लिए लिया गया है. इन बाइकों की बिक्री भारत में सीमित है, इसलिए सरकार ने इन्हें टैरिफ-फ्री कैटेगरी में रखने का फैसला किया है. इससे इन बाइकों की कीमतों में कमी आने की संभावना है और ग्राहकों को सीधा फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

लग्जरी कारों पर भी राहत

इस व्यापार समझौते में सिर्फ बाइक ही नहीं, बल्कि लग्जरी कारों पर भी टैक्स में कटौती का प्रस्ताव शामिल है. अमेरिका से आयात होने वाली बड़ी पेट्रोल और डीजल कारों पर अभी जो हाई ट्रेड फीस लगती है, उसे धीरे-धीरे कम किया जाएगा.
पहले फेज में ये टैक्स करीब 50 प्रतिशत तक लाया जा सकता है, जबकि आने वाले सालों में इसे और घटाने की योजना है. इससे महंगी कारें भी पहले के मुकाबले सस्ती हो सकती हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को राहत नहीं

हालांकि इस समझौते में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को फिलहाल कोई खास राहत नहीं दी गई है. टैक्स में कटौती का फायदा सिर्फ पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड गाड़ियों को मिल सकता है. इस डील से भारत को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. अमेरिका में भारतीय उत्पादों के लिए बाजार और खुल सकता है, जिससे भारत के निर्यात में बढ़ोतरी हो सकती है. खासतौर पर ऑटो पार्ट्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को इसका फायदा मिल सकता है. ये समझौता फाइनल मंजूरी के बाद चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. इसके बाद ही नई टैक्स दरें प्रभाव में आएंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ