Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NDA असम में मजबूती से चुनाव लड़े- LJP सांसद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डिब्रूगढ़, असम: LJP (राम विलास) के सांसद राजेश वर्मा ने कहा, 'LJP (राम विलास) और हमारे नेता चिराग पासवान यह पक्का करना चाहते हैं कि NDA असम में मजबूती से चुनाव लड़े, और इसमें LJP भी अपनी भूमिका निभाए. इसी मकसद से मुझे असम का इंचार्ज बनाया गया है; अय्यूबी को राज्य अध्यक्ष बनाया गया है... हमारी प्राथमिकता है कि NDA सरकार फिर से बने, और लोक जनशक्ति पार्टी इसमें 100% भूमिका निभाए। इसीलिए हम आज अपने जिला नेताओं से मिल रहे हैं ताकि यह तय कर सकें कि हम अपनी NDA सरकार को कैसे मज़बूत कर सकते हैं और उसमें अपनी भूमिका कैसे तय कर सकते हैं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह ने जम्मू में बीजेपी विधायकों और सांसदों के साथ की बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू और कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू में बीजेपी विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NDMC के एक गोदाम में लगी भीषण आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: सफदरजंग इलाके में NDMC के एक गोदाम में भीषण आग लग गई. मौके पर आठ फायर इंजन मौजूद हैं और मामले को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रिश्वत लेने के आरोप में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के दो अधिकारी गिरफ्तार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CBI ने पुणे में रिश्वत लेने के आरोप में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां संगठन और बरनाला पुलिस आमने सामने
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बरनाला-बठिंडा नेशनल हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां संगठन और बरनाला पुलिस आमने-सामने आ गए. हजारों की मौजूदगी में उगराहां संगठन के नेताओं ने बरनाला पुलिस को बठिंडा जाने से रोका. 2 किसानों पर झूठे केस दर्ज करने को लेकर बठिंडा और रामपुरा पुलिस थानों में विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, 6 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने बरनाला में DC ऑफिस गिराने का ऐलान किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने गुड्डू राजपूत को जारी किया नोटिस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले MLA बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत को नोटिस जारी किया गया है. ये नोटिस यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने जारी किया है. यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है और 7 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP की रूपारानी निकम कोल्हापुर की मेयर चुनी गईं
भारतीय जनता पार्टी की रूपारानी निकम कोल्हापुर की मेयर चुनी गईं हैं। उन्हें 46 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी कांग्रेस-शिवसेना उभाठा अघाड़ी के उम्मीदवार सचिन शेंडे को 35 वोट मिले.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
लोकसभा सदन की कार्यवाही 9 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. इससे पहले 3 दिन दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हुई और खूब बवाल मचा. जिसके चलते लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी के बोले बिना ही पास हो गया. वहीं राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने करीब डेढ़ घंटे की स्पीच दी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्राह्मण समाज कर रहा वेब सीरीज घूसखोर पंडित का विरोध
वेब सीरीज घूसखोर पंडित को लेकर यूपी के लखनऊ में FIR के बाद अब भोपाल में भी ब्राह्मण समाज का गुस्सा फूटा और लोग FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। विरोध प्रदर्शन में छोटे-छोटे बटुक भी मौजूद हैं। नेटफ्लिक्स की इंडिया डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख वेब सीरीज निर्माता नीरज पांडये ओर मनोज बाजपेई पर FIR दर्ज करने की मांग उठी है। 12 फरवरी को OTT प्लेटफार्म NETFLiX पर रिलीज होनी है। ब्राह्मण समाज की चेतावनी है कि वेब सीरीज अगर रिलीज की तो पूरे देश में उग्र प्रदर्शन होगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड के गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई है। बाइक सवार का नाम कमल है, जो कैलाशपुरी का रहने वाला था। अब तक की जानकारी के मुताबिक रात को रोहिणी स्थित दफ्तर से घर लौट रहा था। उसकी घर वालों से लगातार बात हो रही थी, लेकिन जब वो देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो घर वाले उसे ढूंढने निकले।
लगातार तलाशने के बाद कमल का कुछ पता नही चला। सुबह करीब 7:30 बजे के पुलिस का कॉल आया, जिसके इसके बाद इस घटना का पता लगा। मौके पर पहुंचने पर कमल अपनी बाइक के साथ गड्ढे में गिरा मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गेमिंग को व्यक्तित्व विकास का तरीका बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आपकी सफलता आपके माता-पिता का सम्मान बन जाती है। वे इसमें रुचि लेते हैं। गेमिंग एक कौशल है। यह व्यक्तित्व विकास का एक अच्छा तरीका है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी की एग्जाम को बोझ न समझने की सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बोझ नहीं समझना चाहिए। इसमें हमारी पूरी भागीदारी आवश्यक है। टुकड़ों में शिक्षा प्राप्त करने से सफलता सुनिश्चित नहीं होती। अंकों पर ध्यान देने के बजाय, सभी को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उन्होंने जीवन में क्या हासिल किया है। उन्होंने यह भी कहा कि हम चीजों और घटनाओं को तभी याद रखते हैं जब हम उनमें पूरी तरह से शामिल होते हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने अंतिम लक्ष्य को सर्वांगीण विकास बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं बीते हुए समय को नहीं देखता, मैं हमेशा आने वाले समय की ओर देखता हूं। कई बार शिक्षक केवल वही पढ़ाते हैं जो महत्वपूर्ण होता है और जिससे अच्छे अंक मिल सकें, लेकिन एक अच्छा शिक्षक सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करता है और सब कुछ सिखाता है। जीवन केवल परीक्षा के बारे में नहीं है। शिक्षा हमारे विकास का सिर्फ एक माध्यम है। परीक्षा कभी भी अंतिम लक्ष्य नहीं होनी चाहिए। अंतिम लक्ष्य सर्वांगीण विकास है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जीवन में हर चीज में संतुलन होना चाहिए। अगर आप एक तरफ ज्यादा झुकेंगे तो गिर जाएंगे। जीवन कौशल और व्यावसायिक कौशल दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के लिए पहुंचे छात्रों का असमिया 'गमोसा' से स्वागत किया। उन्होंने कहा, "...यह पूर्वोत्तर, विशेषकर असम में महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, क्योंकि महिलाएं इसे घर पर प्यार और समर्पण के साथ बुनती हैं..." स्रोत: डीडी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी को बच्चों ने सुनाए गीत
'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करते हुए छात्रों ने उनके सामने स्वयं रचित गीत गाए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'परीक्षा पे चर्चा' में छात्रों को मिला गुरुमंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आपके माता-पिता, शिक्षक या सहपाठी कुछ भी कहें, अपने सिद्धांतों पर विश्वास रखें और उनका पालन करें, साथ ही आपको मिलने वाले सभी सुझावों को ध्यान में रखें। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा लक्ष्य हमेशा पहुंच के भीतर होना चाहिए, लेकिन आसानी से प्राप्त होने वाला नहीं। हमेशा अपने शिक्षक से एक कदम आगे रहें। 'मन को जोड़ो, फिर मन को जोड़ो, और फिर पढ़ाई के विषय रखो'।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी का छात्रों को गुरुमंत्र
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को गुरुमंत्र देते हुए कहा कि शिक्षा और स्किल दोनों एक दूसरे से पूरक हैं. शिक्षा से ज्ञान मिलता है और स्किल सीखने के लिए वह ज्ञान जरूरी है. इसलिए शिक्षा के बिना स्किल संभव नहीं, यानी जब तक नॉलेज नहीं होगी, तब तक प्रैक्टिल कैसे करेंगे. प्रैक्टिकल करके देखने की कला ही स्किल है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा कर रहे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा कर रहे हैं. छात्रों को एग्जाम की तैयारी के लिए गुरुमंत्र दे रहे हैं. प्रधानमंत्री हर साल इन दिनों में छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा करते हैं, ताकि वे उनसे टिप्स लेकर एग्जाम की तैयारी कर सकें.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
दिल्ली के आरके पुरम में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है और 2 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. बदमाशों के पैर में गोलियां लगी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिंद महासागर में डिएगो गर्सिया द्वीप को लेकर ट्रंप की चेतावनी
हिंद महासागर में डिएगो गर्सिया द्वीप को लेकर ट्रंप ने चेतावनी दी है कि हर हाल में वहां अमेरिका का नियंत्रण और ब्रिटेन के स्वामित्व वाले इस द्वीप पर अमेरिकी सैन्य बेस बनेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ बातचीत के बाद कहा कि यह द्वीप अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में चेतावनी दी कि अगर भविष्य में यूके-मॉरीशस लीज समझौता विफल हो गया जाए तो अमेरिका सैन्य बल से अपनी उपस्थिति मजबूत करेगा।
2024 में यूके और मॉरीशस के बीच चागोस द्वीपसमूह, जिसमें डिसगो गर्सिया शामिल है - पर समझौता हुआ, जिसमें मॉरीशस को द्वीप की संप्रभुता मिलेगी लेकिन Britain को 99 वर्षों के लिए Deigo Garcia का लीज मिलेगा ताकि अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डा चले।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मलेशिया के दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7-8 फरवरी 2026 को दो दिवसीय मलेशिया यात्रा पर जाएंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के पहले दिन 7 फरवरी को मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे. भारतीय समुदाय से मुलाकात होगी और प्रधानमंत्री 10वें भारत-मलेशिया CEO फोरम में भागीदारी भी करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ के पास 3.7 तीव्रता का भूकंप
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पास 3.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र गोंडा में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस-यूक्रेन वार्ता पर टिकी दुनिया की नजर
आज शुक्रवार को होने वाली 2 समझौता वार्ताओं पर दुनियाभर की नजर रहेगा. पहली ओमान में अमेरिका-ईरान न्यूक्लियर वार्ता होगी. युद्ध के मुहाने पर खड़े अमेरिका और ईरान की न्यूक्लियर वार्ता ओमान में होगी. अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची बातचीत की मेज पर बैठकर तय करेंगे कि मध्य पूर्व में शांति होगी या नहीं.
दूसरी अबूधाबी में यूक्रेन-रूस-अमेरिका शांति वार्ता होगी, जो तय करेगी 4 साल से युद्धरत यूक्रेन और रूस में शांति होगी या नहीं. डोनाबास क्षेत्र पर कब्जे को समझौते की अनिवार्य शर्त बता रहे रूस को क्या यूक्रेन पर हालिया भीषण हमले करने से रोका जा सकेगा, आज की बातचीत में यह तय होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एक और युद्ध रोकने में कामयाब हो पाएंगे या नहीं, यह भी आज तय होगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रशांत किशोर की याचिका पर आज होगी सुनवाई
जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी हुई है. पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है और प्रशांत किशोर खुद कोर्ट में पेश हो सकते हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सिक्कि में आया जोरदार भूकंप
सिक्किम के ग्यालशिंग में देररात करीब एक बजकर 9 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने भूकंप की पुष्टि की. हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 6 फरवरी दिन शुक्रवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देररात करीब एक बजकर 9 मिनट पर सिक्किम में भूकंप के झटके लगे. वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा और हंगामा होने के आसार हैं.
इधर, एक्टर सलमान खान आज जयपुर के उपभोक्ता आयोग के समक्ष पेश होंगे. आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीणा ने उनको जमानती वारंट देकर तलब किया हुआ है. उधर, दिल्ली के तुर्कमान गेट में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी मामले के 3 आरोपियों की जमानत पर आज फैसला आ सकता है. वहीं जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर की याचिका पर आज प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की बेंच सुनवाई करेगी.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 min ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
2 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
2 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
4 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
4 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines