मार्च का महीना खत्म होने वाला है और दिल्ली-NCR गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। धूल भरी गर्म हवाएं चलने से लोग परेशान हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री बना हुआ है। अगले हफ्ते यही तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों में भारी हिमपात हो रहा है, जिससे इन राज्यों में अभी भी ठंड महसूस हो रही है।
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में भारी बर्फबारी होने से हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने देशभर के 15 राज्यों में भारी बारिश होने, चक्रवाती तूफान आने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं कि देश्भर के मौसम को लेकर IMD की रिपोर्ट क्या कहती है?
दिल्ली और नोएडा का कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज 20 मार्च की सुबह अधिकतम तापमान 28.96 °C रहा। दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 18.05 °C और 34.66 °C रह सकता है। हवा में 25% है और हवा की गति 25 किमी/घंटा है। सूरज सुबह 6:25 बजे उदित हुआ और शाम 6:32 बजे अस्त होगा। बीते दिन राजधानी में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा, लेकिन कल 21 मार्च से मौसम करवट बदलेगा और धूप की तपन तेज हो जाएगी। 31 मार्च तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।
| तारीख |
तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
आकाश |
| 21 मार्च |
28.96 |
आकाश साफ |
| 22 मार्च |
32.26 |
हल्के बादल |
| 23 मार्च |
32.52 |
आकाश साफ |
| 24 मार्च |
32.15 |
आकाश साफ |
| 25 मार्च |
33.59 |
आकाश साफ |
| 26 मार्च |
34.97 |
आकाश साफ |
| 27 मार्च |
35.50 |
हल्के बादल |
देश में ताजा मौसमी परिस्थितियां
मौसम विभग के अनुसार, मध्य ओडिशा से विदर्भ तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। पूर्वी हवाओं का चक्र बना हुआ है। भारत में बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। अफगानिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ साइकोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। एक ऊपरी चक्रवाती हवाओं का चक्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर स्थित है। चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र पूर्वोत्तर असम में बना हुआ है।
इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिन देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है, लेकिन गुजरात के तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग हिस्सों में मौसम गर्म और आर्द्र बना रहने की संभावना है। 22 और 23 तारीख को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंतरिक कर्नाटक में मौसम गर्म रहेगा।
इन राज्यों में बारिश, तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 मार्च को बिहार में तेज हवाएं (गति 30-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 22 मार्च तक बिजली गिरने और तेज हवाएं (गति 40-60 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इन राज्यों में बारिश भी हो सकती है।
पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, विदर्भ्र, झारखंड में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 23 मार्च तक तूफानी हवाएं चलेंगी। भारी बारिश होगी और बिजली गिर सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर में तेज़ हवाएं (गति 30-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान, बिजली और तेज़ हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की बारिश हो सकती है।