Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश, IMD ने दिया मौसम का अपडेट

Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में रविवार यानी आज बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए मौसम का अपडेट दिया है, जिसमें बताया गया कि कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 29, 2025 12:47
Weather latest Update
फोटो क्रेडिट- ANI

Weather Update Today: रविवार से ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। आज सुबह ही शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पहाड़ों की रानी शिमला में भी बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है।
इसके साथ ही, 29 जून को IMD ने आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। यहां पढ़ें मौसम विभाग ने और किन जिलों के लिए हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

किन राज्यों में हुई बारिश?

29 जून को देश के कई राज्यों में बारिश हुई। ओडिशा के मयूरभंज के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिली। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के वीडियो सामने आए। इसके अलावा, राजस्थान के माउंट आबू में घने कोहरे के साथ बारिश हुई। आईएमडी ने शहर में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है।

---विज्ञापन---


पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले शिमला में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। 29 जून को आईएमडी ने आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 29 जून 2025 को पूरे देश में पहुंच चुका है, जबकि इसके पहुंचने की तारीख 8 जुलाई 2025 थी।

समय से पहले पहुंचा मानसून

हरियाणा के करनाल शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। IMD के अनुसार, शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी बादल फटने से कई लोग लापता हैं। राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी के साथ पूरे देश में समय से पहले मानसून पहुंच चुका है, जिसका समय 8 जुलाई बताया जा रहा था।


ये भी पढ़ें: ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 3 की मौत, 10 घायल

First published on: Jun 29, 2025 11:56 AM

संबंधित खबरें