हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Weather Update: यूपी-बिहार समेत 3 राज्यों में पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन; अगले 3 दिन के लिए IMD का बड़ा अपडेट

Weather Update: उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गुजरात में तेज हवाओं के साथ ठंड ने वापसी की है। मौसम विभाग की तरफ से इन राज्यों को लेकर कुछ नए अपडेट जारी किए गए हैं चलिए उस पर नजर डालते हैं…

विज्ञापन

Weather Update: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के मौसम में पिछले कुछ दिनों से काफी बदलाव देखा गया है। पहाड़ी इलाकों को छोड़ दें तो उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गुजरात में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया है तो कहीं कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के मौसम में एक कॉमन बात है कि यहां ठंड ने वापसी की है। चलिए इन राज्यों की आज की मौसम रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

उत्तर प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश का आज का मौसम काफी शुष्क रहेगा। साथ ही, राज्य में तेज हवाएं चलती रहेंगी। विभाग ने बताया कि राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की ही उम्मीद है। इस दौरान राज्य में किसी तरह की बारिश या कोहरे की कोई संभावना नहीं है। रविवार को यूपी का तापमान 13-28 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

बिहार में चलेंगी पछुआ हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अभी तेज पछुआ हवाएं चलती रहेंगी। इससे राज्य के लोगों को ठंड महसूस होगी। हालांकि, दिन में धूप भी निकलेगी। विभाग के अनुसार, बिहार में आज का मौसम शुष्क रहने वाला है। आज बिहार में तापमान 16-25 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन

राजस्थान में बढ़ सकता है तापमान

राजस्थान में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के फतेहपुर में बीते दिन 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। फिलहाल, आज राजस्थान का तापमान 14-25 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड ने लिया यू-टर्न, इन जिलों को मौसम विभाग का अलर्ट

विज्ञापन

गुजरात में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

गुजरात में तेज सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा रखी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों में दक्षिण गुजरात-सौराष्ट्र में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज हवाओं को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। यह अनुमान भी लगाया गया है कि अगले 7 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 24 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola