---विज्ञापन---

10 राज्यों में भयंकर लू का अलर्ट; 19 राज्यों में तूफान-बारिश-ओलावृष्टि, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

गमी, उमस और लू अभी से अपना असर दिखाने लगी है। इस बार दिल्ली-NCR में 3 महीने सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। अगले 6 दिन देशभर में गर्मी और बारिश का मिलाजुला मौसम रहेगा। आइए जानते हैं कि किन राज्यों में गर्मी पड़ेगी और कहां-कहां बारिश होने की संभावना है?

देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भीषण गर्मी और लू अपना असर दिखाने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 6 दिन 10 अप्रैल तक राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, कोंकण, गोवा में भयंकर लू चलने और हीटवेव चलने की आशंका जताई है। इससे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 2 से 4°C तक तापमान बढ़ सकता है।

इसके अलावा ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों में आंधी-तूफान आने, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन दिल्ली-NCR में इस बार बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में भयंकर गर्मी का कहर

देश की राजधानी दिल्ली में अप्रैल के पहले हफ्ते ही भयंकर गर्मी पड़ रही है। बीते दिन शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज 5 अप्रैल की सुबह दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा।

हवा में 12 प्रति नमी है और सूरज सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर उदय हुआ। शाम को 6 बजकर 40 मिनट पर अस्त होगा। IMD ने अगले 7 दिन दिल्ली में लू चलने की चेतावनी दी है। तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। इस बार अप्रैल से जून तक दिल्ली में सामान्य से ज्यादा लू पड़ने की भविष्यवाणी हो चुकी है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

देश में ताजा मौसमी परिस्थितियां

मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और दूसरा निचले क्षोभमंडल स्तर पर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण तमिलनाडु और उसके आसपास के इलाकों और दूसरा निचले क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर बना हुआ है। इन ​मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का चक्र बना हुआ है, जिसका असर पूरे भारत में देखने को मिलेगा।

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5-6 दिन में उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिन दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने, बिजली गिरने और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और मध्य भारत में भी बादल बरसेंगे। झारखंड में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश में भी बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में पड़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल तक गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भयंकर लू चल सकती है। दक्षिण हरियाणा, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

First published on: Apr 05, 2025 07:26 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola