अगले 2 दिन 4 राज्यों में होगी बारिश; जानें देशभर के मौसम का हाल

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में विभाग ने मंगलवार सुबह के समय धूप छाए रहने का अनुमान जताया है। देशभर के मौसम का हाल जान लेते हैं।

aaj ka mausam

Aaj ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है? दिन के समय दिल्ली में धूप छाए रहने का अनुमान जारी किया गया है। कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों को अब कुछ राहत मिलेगी। पिछले दो दिन से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है। सुबह और शाम के समय ठंड और कोहरे की वजह से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। हालांकि दिन के समय तापमान अधिक होने से तेज धूप खिल रही है, जिसकी वजह से कुछ राहत लोगों को मिली है।

विज्ञापन

आईएमडी ने 21 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में धूप निकलने का अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। कश्मीर और साथ लगते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने आशंका जताई है कि यूपी और बिहार में दो दिन कुछ जगहों पर बारिश होगी। ऐसे में एक बार फिर दोनों राज्यों में सर्दी का दौर लौट सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से लगभग 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को कोहरा छाया दिखा। IMD के अनुसार मंगलवार को दिन में राजधानी में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम के समय सर्दी के साथ ही कोहरा छाने का अनुमान है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10-12 और अधिकतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 22 और 23 जनवरी को गरज के साथ बारिश की आशंका विभाग ने जताई है। इसके बाद कुछ दिन लगातार सुबह और शाम के समय कोहरा छाएगा।

विज्ञापन

कश्मीर में 3 दिन होगी बर्फबारी

विभाग के अनुसार कश्मीर के कई इलाकों में पिछले कई दिन से शीतलहर चल रही है। सोमवार को कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। विभाग के अनुसार श्रीनगर में रविवार रात को तापमान शून्य से भी नीचे रहा। कई हिस्सों में तापमान 3.2 डिग्री तक नोट किया गया। शनिवार रात को तापमान 0.9 डिग्री था। अगले तीन दिन तक कश्मीर में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। विभाग के अनुसार ‘चिल्ला-ए-कलां’ की चपेट में पहाड़ी इलाके हैं, इस अवधि के दौरान ठंड चरम पर होती है।

विज्ञापन

राजस्थान के कई इलाकों में मंगलवार को भी कोहरा छाने का अनुमान है। वहीं, पाली, गंगानगर और जैसलमेर जिलों में तापमान 9 डिग्री से लगातार कम दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार नए विक्षोभ के कारण 22 जनवरी को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर के इलाकों में बारिश हो सकती है। पंजाब-हरियाणा में ठंड जारी रहेगी। सुबह और शाम के समय कोहरा छाएगा। पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा रहा है, वहां का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ