कौन हैं पराग जैन? जिन्हें बनाया गया RAW का नया चीफ

केंद्र सरकार ने 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वे मौजूदा रॉ चीफ रवि सिन्हा का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून 2025 को समाप्त हो रहा है। पराग जैन 1 जुलाई से दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए इस पद को संभालेंगे।

RAW Chief

रॉ के नए चीफ पराग जैन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

केंद्र सकरार ने आईपीएस अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। पराग जैन, मौजूदा रॉ चीफ रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका मौजूदा कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। जैन 1 जुलाई 2025 को दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण करेंगे।

कौन हैं पराग जैन?

पराग जैन पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पराग जैन चंडीगढ़ के एसएसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं।  इसके साथ ही वह कनाडा और श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पराग जैन जम्मू-कश्मीर में भी तैनात रहे हैं, आतंकवाद विरोधी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

वर्तमान में एविएशन रिसर्च सेंटर (एआरसी) के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। इस संस्था ने ही पाकिस्तानी सेना और आतंकी ठिकानों की खुफिया जानकारी एकत्रित की थी, जिसके बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।


खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ