News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sonam Raghuvanshi honeymoon case latest update: राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी के नए आरोपों के बाद इस केस ने एक नया मोड़ ले लिया है। विपिन रघुवंशी ने कहा कि आरोपी राज और सोनम ड्रग्स लेते थे,पुलिस को इस मामले में उनसे सख्ती के साथ पूछताछ करनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग रखी कि गिरफ्तार आरोपियों से थर्ड डिग्री पूछताछ की जाए ताकि सच को सामने लाया जा सके। जब तक आरोपियों का नार्को टेस्ट नहीं होता, तब तक सच्चाई सामने आना मुश्किल है। ये लोग कोर्ट में अपने बयान बदल रहे हैं, इससे जाहिर होता है कि वे कुछ छुपा रहे हैं।
हत्याकांड से जुड़े अब तक के घटनाक्रमों में यह बात सामने आई है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनके बयानों में निरंतर बदलाव आने से जांच की दिशा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विपिन का मानना है कि आरोपी राज और सोनम के बीच गहरे संबंध थे और दोनों ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने आशंका जताई कि यह मामला नशे, ईर्ष्या और निजी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। गौरतलब है कि बीते दिन मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब हत्या के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने अदालत में अपने पूर्व कबूलनामे से मुकरते हुए मजिस्ट्रेट के सामने चुप्पी साध ली। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने की बात कही।
पुलिस ने इस केस में सबूत मिटाने के आरोप में इंदौर से तीन और आरोपियों लोकेंद्र सिंह तोमर, सिलोम जेम्स और बल्लू अहिरवार को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे इंदौर में सनसनी फैला दी थी। वह समाज में सक्रिय और लोकप्रिय व्यक्ति थे। हत्या के पीछे की मंशा को लेकर पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं और जल्द ही सच्चाई को सामने लाया जाएगा। अब विपिन रघुवंशी ने स्पष्ट कहा कि यदि नार्को टेस्ट होता है तो यह मामला पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
Vipin Raghuvanshi (Raja Raghuvanshi’s brother) has been giving media bytes to news Channels blaming Meghalaya Police, Meghalaya locals, He even alleged that Sonan Raghuvanshi might have been trafficked to Bangladesh by the locals and Police despite knowing isn’t investigating… pic.twitter.com/4y49Ndy6Xq
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) June 9, 2025
वहीं, शहर में आम लोगों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई और कोर्ट में आने वाले आगामी सुनवाई पर टिकी हैं। क्या वाकई ड्रग्स की लत और निजी रंजिश इस सनसनीखेज हत्या का कारण बनी? क्या नार्को टेस्ट से राज खुलेंगे? ये सवाल आने वाले दिनों में जांच और न्याय प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय आए थे। 23 मई को कपल लापता हो गया और 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि इस जघन्य अपराध की साजिश राजा की पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर रची थी। आरोप है कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। साजिश में शामिल विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ने सोनम की मौजूदगी में राजा को चाकुओं से गोदा और शव को खाई में फेंक दिया।
इस मामले में पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें सोनम और राज के अलावा तीन सुपारी किलर्स और तीन सबूत मिटाने के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इंदौर में कई स्थानों पर छापे मारे और एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस अब DNA रिपोर्ट, कॉल रिकॉर्ड, GPS डेटा और अन्य तकनीकी प्रमाणों के आधार पर चार्जशीट तैयार कर रही है, जिसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। राजा रघुवंशी के परिजनों ने सोनम और राज पर नार्को टेस्ट की मांग की थी, लेकिन मेघालय पुलिस ने इसे अस्वीकार कर दिया। पुलिस अधीक्षक विवेक सियेम ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार नार्को टेस्ट अनिवार्य नहीं है और जब पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हों, तब इसकी आवश्यकता नहीं होती।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।