---विज्ञापन---

देश

दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहावना, UP में गिरी बिजली, कहां-कहां होने वाली है बारिश? IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR में मौसम का मिज़ाज अचानक बदल गया है। तेज आंधी और झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। नोएडा, फरीदाबाद, IGI एयरपोर्ट, द्वारका, नजफगढ़ सहित कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। IMD के अनुसार, 30 जून तक देशभर में मॉनसून सक्रिय हो जाएगा। महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मुंबई, पुणे, रायगढ़ जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR का मौसम अचानक बदल गया। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग की तरफ से पहले ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे, नोएडा, फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।

दिल्ली में कहां-कहां बारिश?

मौसम विभाग ने जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, आयानगर और डेरामंडी में बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके साथ ही नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में बारिश होने की भविष्यवाणी की गई थी। हरियाणा के जींद, हांसी, महम, मट्टनहेल, झज्जर समेत कई क्षेत्रों में और उत्तर प्रदेश में सिकंदराबाद, नंदगांव, बरसाना, आगरा, राजस्थान के कई इलाको में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश हुई है। लखनऊ, वाराणसी में झमाझम बारिश हुई है। कौशांबी में आकाशीय बिजली गिरने से कुछ लोगों की मौत हुई है।

---विज्ञापन---

बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा चल रही है।

---विज्ञापन---

कहां-कहां होगी बारिश?

महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा समेत कई राज्यों में आने वाले पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना है जबकि उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और मध्य भारतीय क्षेत्रों में बुधवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक मध्य भारत, पश्चिमी तट के घाट क्षेत्रों, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 30 जून तक पूरे देश में पहुंच जाएगा। इस बार मानसून दो सप्ताह पहले ही पहुंच रहा है। शनिवार 28 जून को मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि आने वाले दिनों में लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

---विज्ञापन---

गोवा, महाराष्ट्र में बारिश

आईएमडी के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने 1 जुलाई तक गुजरात के अधिकांश हिस्सों को येलो अलर्ट पर रखा है, जबकि वलसाड, नवसारी, दमन जैसे कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट है।

महाराष्ट्र में, रत्नागिरी, रायगढ़ जैसे तटीय जिलों को अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में येलो अलर्ट के साथ ही पुणे और सतारा में 1 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

---विज्ञापन---

इसके साथ ही 28 जून से 3 जुलाई तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

First published on: Jun 28, 2025 04:32 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola