Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

अलर्ट! 350KM स्पीड वाला तूफान ‘तबाही’ मचाएगा! देश में भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: मानसून जाने की तैयारी कर रहा है। ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन अब देश में चक्रवाती तूफान यागी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है। आइए जानते हैं कि देश में मौसम का क्या हाल है?

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Sep 16, 2024 09:03
Yagi Typhoon Effect on Indian Weather
मानूसन की बारिश अभी तक देश में कहर बरपा रही है।

IMD Today Weather Report: देश में अब मानसून जाने की तैयारी कर रहा है। ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन उत्तर पूर्व में बंगाल की खाड़ी में चीन में तबाही मचा चुका 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला चक्रवाती तूफान यागी पहुंच गया है, जिसका असर भारत में दिखने लगा है। इस तूफान के कारण गहरे दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो कमजोर होते-होते हवाओं में बदल जाएगा। इससे देशभर में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो कई राज्यों में तबाही का कारण बन सकती हैं। 15 सितंबर से यह तूफान पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक्टिव है और अब यह झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों की तरफ बढ़ सकता है। इससे जहां देशभर में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं अगले 4 दिन कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना भी बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि मौसम का क्या हाल है‌?

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में ऐसे हैं मौसम के हाल

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सितंबर महीने के पहले 12 दिन रोज बारिश हुई। पिछले 2-3 दिन से हल्के बादल बरस रहे। आज मौसम साफ है और दिल्ली-NCR में अच्छी धूप खिली हुई है। आज राजधानी में बारिश होने की संभावना है, लेकिन कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। दिल्ली से अब मानसून का दौर चला गया है, ऐसे में आगे मौसम शुष्क रहेगा। तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आज राजधानी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड हो सकती है। कल मौसम शुष्क रहेगा। 18 और 19 सितंबर को हल्के बादल बरस सकते हैं। 20 से 21 सितंबर के बीच मौसम फिर शुष्क होगा। इसके बाद ठंड का असर देखने को मिल सकता है।

 

अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश चक्रवाती तूफान यागी का असर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में पहले हुई बारिश के कारण 4 नदियां उफान पर बह रही हैं। करीब 200 गांवों में बाढ़ आई हुई है। वाराणसी में 85 घाट डूबे हुए हैं। आज प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश होने और बिजली गिरने का अलर्ट है। हरियाणा-पंजाब में आज कल भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के 4 जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट है। बद्रीनाथ हाईवे समेत कई सड़कें ब्लॉक हैं। हिमाचल प्रदेश में आज 6 जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का ‘यलो’ अलर्ट रहेगा। 21 सितंबर तक देशभर में बादल बरसते रहने की संभावना बनी हुई है।

 

First published on: Sep 16, 2024 08:39 AM

संबंधित खबरें