---विज्ञापन---

देश angle-right

अलर्ट! आंधी-तूफान और भारी बारिश होगी; 5 राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Today Weather Forecast: देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावनाएं बन रही हैं, इससे मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। […]

---विज्ञापन---

Today Weather Forecast: देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावनाएं बन रही हैं, इससे मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 6 दिन आज 8 से 13 नवंबर तक के लिए मौसम की भविष्यवाणी की है। इन 6 दिन में देश के 5 समुद्र तटीय राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। इनमें केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल शामिल हैं।

 

---विज्ञापन---

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले 4 दिन 8 से 11 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह कोहरा-धुंध और आंशिक बादल छाएंगे। अधिकतम तापमान 28 से 29 के बीच और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। 8 नवंबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में बादल खूब बरसेंगे। 9 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश होने के आसार हैं। 10 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

11 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल में बादल बरसेंगे। 12 और 13 नवंबर को भी तमिलनाडु, केरल, माहे, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश होने के आसार है। इन पांचों राज्यों में बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन राज्यों में बारिश का असर देश के बाकी राज्यों में ठंड के रूप में दिख सकता है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

First published on: Nov 08, 2024 07:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola