Aadhaar Card Online Update: अब आपको आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए न तो किसी सेंटर जाना पड़ेगा और न ही किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी. UIDAI ने नए Aadhaar App में ऐसी सुविधा शुरू की है, जिससे आप घर बैठे आसानी से अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे. इसके साथ ही जल्द ही नाम, एड्रेस और ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा भी इसी ऐप में उपलब्ध होगी. इसके बाद आपका मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा. गौरतलब है कि एड्रेस अपडेट करने की सुविधा पहले से है, लेकिन अब इसे नए एप में शुरू किया गया है.
कैसे मिलेगी यह सुविधा?
पहले आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए दस्तावेज़ जरूरी होता था, लेकिन अब नए एप में यह प्रक्रिया और आसान कर दी गई है. बदलाव के लिए सिर्फ OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी. यह सुविधा खासकर दूरदराज के इलाकों, सीनियर सिटिज़न्स और एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होगी.
मिनटों में पूरी होगी प्रक्रिया
UIDAI के मुताबिक एप के जरिए आधार में अपडेट का प्रोसेस काफी सरल है. इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट या कहीं जाने की जरूरत नहीं है. पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी. सबसे पहले यूजर्स को AADHAAR एप डाउनलोड करना होगा. यहां यूजर्स को अपना आधार नंबर डालकर लॉगिन करना होगा. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा. वेरिफिकेशन करना होगा. आगे इस्तेमाल के लिए 6 अंकों का लॉगिन PIN सेट करना होगा.
मोबाइल नंबर अपडेट करें
आधार एप में 6 अंकों का PIN डालकर लॉगिन करें. स्क्रोल करके नीचे जाएं, सर्विसेज में ‘My Aadhaar Update’ पर क्लिक करें. सबसे पहले Mobile Number Update का ही ऑप्शन आएगा, क्लिक करें. यहां जरूरी डिटेल पढ़ें, कंटिन्यू पर क्लिक करें. मौजूदा मोबाइल नंबर डालें, OTP वेरिफाई करें. नया मोबाइल नंबर डालें OTP वेरिफाई करें. फेस ऑथेंटिकेशन होगा, कैमरे में देखकर एक बार आंख बंद कर खोलें. पेमेंट का ऑप्शन आएगा, 75 रुपये का पेमेंट पूरा करें.
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines