हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आज से 8वां वेतन आयोग लागू, लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को होगा फायदा, सैलरी में 20-35 प्रतिशत वृद्धि संभव

नया साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग लागू करने की तारीख घोषित कर दी है। इसकी गणना 1 जनवरी से की जाएगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

नया वैसे तो सभी के लिए खुशनुमा साबित होने वाला है। परंतु केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए साल की शुरूआत कुछ खास होने वाली है। भारत सरकार ने 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें मान ली हैं। नए साल यानी 1 जनवरी से इसकी गणना की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि 8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3 प्रतिशत के बीच होगा। माना जा रहा है कि इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 20 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। नए वेतन आयोग से केंद्र के लाखों वर्तमान कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा।

बता दें कि केंद्र सरकार ने गत नवंबर में 8वें वेतन आयोग के सिफारिशों को मान लिया था। साथ ही सरकार ने आयोग को 18 महीने का समय दिया है। इस दौरान आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। वेतन, भत्ते और पेंशन की समीक्षा का काम अब औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है। 8वां वेतन आयोग में भले ही 1 जनवरी 2025 से गणना की जा रही है लेकिन बढ़ी हुई सैलरी पाने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: LPG कीमत से लेकर 8वें वेतन आयोग और PAN-Aadhaar तक, आज से बदल गए ये 10 बड़े नियम

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसकी बढ़ी हुई सैलरी साल 2028 से दी जाएगी यानी वेतन आयोग लागू 2028 में होगा। ऐसा पहले भी हो चुका है। 7वां वेतन आयोग जनवरी 2016 से लागू हुआ था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे जून 2016 में मंजूरी दी थी। इस मंजूरी के बाद एरियर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: 1 जनवरी से महंगी हो जाएंगी कारें, बदल जाएंगे LPG स‍िलेंडर के दाम; इन 10 जरूरी न‍ियमों में हो रहा बदलाव

विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि कमेटी ने सरकार को सुझाव दिया था कि लेवल 1 को लेवल 2 के साथ, लेवल 3 को लेवल 4 के साथ और लेवल 5 को लेवल 6 के साथ मर्ज किया जाए। लोअर पे स्केल वाले कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने और करियर ग्रोथ के मौको को बढ़ाने के लिए सुझाव दिया था। वर्तमान में लेवल-1 कर्मचारी की मासिक बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है। लेवल-2 कर्मचारी को 19,900 रुपए मासिक मिलते हैं। लेवल के बाद लेवल-1 कर्मचारी को ज्यादा फायदा मिल सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola