प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को इथियोपिया के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से नवाजा गया है. उन्हें यह सम्मान इथियोपिया के प्रधानमंत्री डा. अबी अहमद ने दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी को 11 साल में 27 देशों ने अवार्ड देकर सम्मानित किया है. पीएम मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. इससे पहले उन्हें इसी साल जुलाई महीने में नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्हें नामीबिया के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ दिया गया था. जुलाई महीने में जब पीएम मोदी नामीबिया के दौरे पर गए थे, तब उन्होंने चार अन्य देशों की भी यात्रा की थी. इसी दौरान उन्हें त्रिनिदाद एंड टोबैगो, घाना और ब्राजील ने भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया था.
साल 2016 में अफगानिस्तान ने ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान’ और सऊदी अरब ने ‘ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज अल सऊद’ सम्मान से पीएम मोदी को नवाजा गया था. इसके बाद उन्हें साल 2018 में फिलिस्तीन ने ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ अवार्ड दिया था. साल 2019 में तीन देशों यूएई ने ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’, बहरीन ने ‘किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रिनेसां’ और मालदीव ने ‘ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया था. वहीं, साल 2020 में अमेरिका ने पीएम मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ सम्मान दिया था.
किस देश ने कब दिया कौनसा सम्मान :-
साल 2025 में दिए गए सम्मान –
- इथियोपिया – ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया
- नामीबिया – ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविट्सकिया मिरेबिलिस
- ब्राजील – ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस
- त्रिनिदाद व टोबैगो – ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो
- घाना – ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना
- साइप्रस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थर्ड
- श्रीलंका – श्रीलंका मित्र विभूषण
- बारबाडोस – ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस
- मॉरिशस – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन
साल 2024 में दिए गए सम्मान –
- कुवैत – द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर
- गुयाना – ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस
- डोमिनिका- डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर
- नाइजीरिया – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर
- रूस – ऑर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल
- भूटान – ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो
साल 2023 में दिए गए सम्मान –
- ग्रीस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर
- फ्रांस – लीजन ऑफ ऑनर
- इजिप्ट – ऑर्डर ऑफ द नाइल
- फिजी – कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी
- पापुआ न्यू गिनी – ऑर्डर ऑफ लोगोहू
- पलाऊ – एबाकल अवॉर्ड
साल 2020 में अमेरिका ने ‘लीजन ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया.
साल 2019 में दिए गए सम्मान –
- यूएई – ऑर्डर ऑफ जायेद
- बहरीन – किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रिनेसां
- मालदीव – ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन
साल 2018 में फिलिस्तीन ने ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ अवार्ड से नवाजा था.
साल 2026 में दिए गए सम्मान –
- अफगानिस्तान – स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
- सऊदी अरब – ऑर्डर ऑफ किंग अब्दुलअजीज अल सऊद
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 mins agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
23 mins agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
1 hr agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
2 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
3 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
4 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
5 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines