Live Updates
खान सर की कोचिंग में लगी आग
पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग संस्थान में आग लगने की सूचना है. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कोचिंग परिसर में लगे फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की जताई जा रही है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में FIR दर्ज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में एसआईटी जांच के बीच FIR दर्ज हुई है. ट्रस्ट ने खुद ये रिपोर्ट लिखवाई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है. एफआईआर छह लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई गई है.
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में 6 महीने के भीतर आएगी जांच रिपोर्ट
बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में रिटायर जज विनोद सिन्हा की नेतृत्व वाली केमटी अपनी जाच रिपोर्ट 6 महीने के भीतर देगी. जांच कमेटी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस मामले में रिटायर जज विनोद सिन्हा के नेतृत्व में ज्यूडिशियरी इंक्वायरी आज से शुरू हुई है.
9 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फरार अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को बड़ी सफलता मिली है. करीब 9 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में तीन साल से फरार चल रहे घोषित अपराधी अनुप जिंदल को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि अनुप जिंदल और उसके सहयोगियों ने फर्जी एस्क्रो लेटर, नकली इनवॉइस और जाली दस्तावेजों के जरिए IFCI Factors Limited से करोड़ों रुपये की फंडिंग हासिल की. जांच में सामने आया कि TVS, Carrier और Hitachi जैसी कंपनियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर NBFC को गुमराह किया गया.
EOW के मुताबिक आरोपियों ने पहले 1.5 करोड़ रुपये की फैक्टोरिंग सुविधा ली, जिसे बाद में बढ़ाकर 9 करोड़ रुपये करवा लिया और फिर भुगतान को तय एस्क्रो खाते की बजाय अन्य खातों में डायवर्ट कर दिया. इस कथित धोखाधड़ी से IFCI Factors Limited को लगभग 9.10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.
फरवरी 2023 में अदालत ने अनुप जिंदल और उसके साथी को घोषित अपराधी घोषित किया था. EOW की विशेष टीम ने अहमदाबाद में छापेमारी कर 22 जून 2026 को अनुप जिंदल को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है.
नासिक में वैक्सीन लगवाने के बाद 16 साल वर्षीय छात्रा गिरी, इलाज के दौरान हुई मौत
नासिक से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. नगर निगम के एक नियमित टीकाकरण शिविर में वैक्सीन लगवाने के कुछ ही देर बाद 16 वर्षीय छात्रा श्रावणी पाटिल की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वैक्सीन लेने के कुछ ही देर बाद श्रावणी को चक्कर आने लगे. वह सड़क पर अचानक गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई.गिरने के दौरान श्रावणी के सिर में गंभीर चोट लगी थी. उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि श्रावणी की मौत वैक्सीन के किसी संभावित रिएक्शन की वजह से हुई या सड़क पर गिरने से सिर में लगी गंभीर चोट के कारण हुई या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है. स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं.
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने की बड़ी कार्रवाई
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार ने पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. निशांत कुमार के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने के बाद डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य पद से हटा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह अस्पताल में मौजूद नहीं थे. आरोप है कि वे सरकारी कार्यक्रम के समय बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित थे और स्वास्थ्य मंत्री का फोन भी नहीं उठाया. सरकार ने उनकी जगह डॉ. गीता सिन्हा को पीएमसीएच का नया प्राचार्य नियुक्त किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : 'मेरी नकली वीडियो बनाकर बदनाम करने की साजिश', विरोधियों पर बरसे CM भगवंत मान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने खिलाफ चल रहे कथित फेक वीडियो विवाद पर विरोधियों को आड़े हाथों लिया है. सीएम मान ने एक वीडियो का लाइव खुलासा करते हुए दिखाया कि कैसे वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मास्क AI और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से मुकाबला न कर पाने वाले लोग अब धार्मिक तौर पर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. "जितना काम हमारी सरकार ने पंजाब के लोगों के लिए किया है, उतना किसी ने नहीं किया. यही कारण है कि सारी राजनीतिक पार्टियां मिलकर मेरे पीछे पड़ गई हैं और धार्मिक फायदा लेने के लिए मेरी नकली वीडियो चला रही हैं." सीएम भगवंत मान ने साफ किया कि वे इन साजिशों से डरने वाले नहीं हैं और इस पूरे मामले को लेकर लगातार जनता की अदालत में जाते रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : कोलकाता तारातला गोदाम हादसे में मुआवजे का ऐलान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम (वेअरहाउस) की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. इस दुर्घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मलबे से 31 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गोदाम के मालिक, स्ट्रक्चरल इंजीनियर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. हादसे पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में मृतकों के परिजनों को राजकोष से 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, परिजनों के खिलाफ दर्ज FIR वापस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : आरा: चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. भरत तिवारी के परिवार वालों के खिलाफ दर्ज की गई FIR को पुलिस ने वापस ले लिया है. इस बात की आधिकारिक जानकारी खुद भरत तिवारी की मां आशा देवी ने मीडिया को दी है. गौरतलब है कि एनकाउंटर की घटना के बाद पुलिस ने भरत तिवारी के पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसका परिजनों ने कड़ा विरोध किया था. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भोजपुर के एसपी (SP) राज ने परिवार के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने का फैसला किया. एसपी ने खुद आशा देवी से मुलाकात कर उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी दी है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : डिजिटल अरेस्ट ठगी के नेटवर्क पर CBI का बड़ा एक्शन, देश में 80 से ज्यादा जगहों पर छापा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : डिजिटल अरेस्ट ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए CBI ने ऑपरेशन चक्र-VI के तहत देश के 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। CBI की करीब 60 विशेष टीमों ने पंजाब, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, कर्नाटक और ओडिशा समेत कई राज्यों में कार्रवाई की।
जांच एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई डिजिटल अरेस्ट ठगी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए की गई है। इस गिरोह पर 200 से ज्यादा साइबर ठगी के मामलों में शामिल होने का शक है। CBI ने चेन्नई और कोलकाता से दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोप है कि ये लोग फर्जी कंपनियां (शेल कंपनियां) बनाकर और फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के जरिए ठगी के पैसों को इधर-उधर करने में मदद कर रहे थे। जांच में करीब 2 करोड़ रुपये की संदिग्ध रकम के लेन-देन का पता चला है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : शिरडी में बड़ा खुलासा! साईं प्रसाद के नाम पर बिक रहे थे संदिग्ध पेड़े, 700 किलो माल जब्त कर JCB से कराया गया नष्ट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : शिरडी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। साईं बाबा मंदिर क्षेत्र में चल रहे पेड़ा कारोबार पर छापेमारी करते हुए अधिकारियों ने करीब 600 से 700 किलो संदिग्ध और खराब गुणवत्ता के पेड़े जब्त किए हैं। इन पेड़ों की बाजार कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : पटना में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का हंटर, 163 की जांच में 89 को नोटिस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : पटना: दिल्ली के मुखर्जी नगर जैसे हादसों से सबक लेते हुए पटना प्रशासन ने शहर के कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पिछले दो दिनों में 21 ऑडिट टीमों ने पटना के 163 कोचिंग संस्थानों में ताबड़तोड़ फायर सेफ्टी ऑडिट किया. जांच में सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ती मिलीं, जिसके बाद 89 कोचिंग संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है.
"सभी चिन्हित संस्थानों को खामियां दूर करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है. इसके बाद दोबारा निरीक्षण होगा. अगर कमियां नहीं सुधारी गईं, तो संस्थानों को सीधे सील कर दिया जाएगा."
— प्रशासनिक अधिकारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : खान सर - ज्ञान बिंदु विवाद: रोशन आनंद के दो कर्मियों को कोर्ट से मिली जमानत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : पटना: राजधानी के चर्चित फैजल खान (खान सर) और ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट विवाद मामले में सिविल कोर्ट से बड़ी खबर आई है. अदालत ने ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन आनंद के दो कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है. गौरतलब है कि इस विवाद के बाद पुलिस ने रोशन आनंद के साथ उनके इन दोनों कर्मियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, और वे तब से ही न्यायिक हिरासत में बंद थे. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और दोनों कर्मियों की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया. इस फैसले के बाद अब दोनों कर्मियों के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : फैजल खान को पटना सिविल कोर्ट से राहत, 27 जून तक गिरफ्तारी पर रोक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान विवाद मामले में चर्चित शिक्षक फैजल खान (खान सर) को पटना सिविल कोर्ट से फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए फैजल खान की गिरफ्तारी पर 27 जून तक रोक जारी रखने का आदेश दिया है।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पटना पुलिस से मामले की केस डायरी दोबारा तलब की है। अब 27 जून को पुलिस कोर्ट के सामने पूरी डायरी प्रस्तुत करेगी, जिसके बाद अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई होगी।
"कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस से फिर से केस डायरी की मांग की है। तब तक के लिए फैजल खान की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रहेगी।" — अरविंद कुमार मौव्वार, फैजल खान के वकीलAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच आयोग के गठन को मंजूरी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्य कैबिनेट ने भोजपुरी के बिलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच आयोग के गठन को मंजूरी दी है। पटना हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच का गठन किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने जगदीशपुर डीएसपी राजेश शर्मा को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय भेज दिया है। उनकी जगह पंकज कुमार मिश्रा को जगदीशपुर सीडीपीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
25 June Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाविकास आघाड़ी की बैठक में नहीं पहुंचे 23 से 24 विधायक
25 June Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद में महाविकास अघाड़ी के कुल 59 विधायक हैं. जानकारी के अनुसार सिर्फ 35 विधायक ही बैठक में शामिल हुए हैं। अनुपस्थित विधायकों में नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार, विश्वजीत कदम, अमित देशमुख, रोहित पवार, अभिजीत पाटील, विकास ठाकरे, संदीप क्षीरसागर और जयंत पाटील जैसे कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।
बैठक उद्धव ठाकरे, संजय राऊत और हर्षवर्धन सपकाळ के नेतृत्व में आयोजित की गई। शुरुआत में शरद पवार के शामिल होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि शरद पवार और जयंत पाटील व्यक्तिगत कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार स्वास्थ्य संबंधी कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो पाए। अन्य अनुपस्थित विधायकों की गैरहाजिरी के कारणों पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में विभिन्न अटकलों और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नमस्कार! स्वागत है आपका हमारे आज के लाइव ब्लॉग में. आज 25 जून का दिन देश के लिए राजनीतिक, कूटनीतिक और कानूनी मोर्चे पर बेहद व्यस्त और ऐतिहासिक होने जा रहा है. एक तरफ जहाँ 1975 में आज ही के दिन लगे आपातकाल की बरसी पर भाजपा देशव्यापी स्तर पर ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाकर कांग्रेस को घेर रही है, वहीं कांग्रेस इसके जवाब में “छात्रों की गूंज” अभियान के जरिए सरकार पर पलटवार करने की तैयारी में है.
- आपातकाल की बरसी पर सियासी रार: ‘संविधान हत्या दिवस’ बनाम ‘छात्रों की गूंज’
25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल की याद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज पूरे देश में ‘संविधान हत्या दिवस’ मना रही है. इसके तहत देश भर में संगोष्ठियां और विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं. वहीं, कांग्रेस ने इसके जवाब में सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. कांग्रेस आज “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत देशव्यापी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है, जिसमें परीक्षाओं में धांधली और छात्रों के मुद्दों को उठाया जाएगा. - गुरुग्राम में BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक
अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत के लिए आज बड़ा दिन है. हरियाणा के गुरुग्राम में भारत की अध्यक्षता में दो दिवसीय BRICS ऊर्जा मंत्रियों की 11वीं बैठक शुरू हो गई है. इस बार की थीम “सर्वेषां ऊर्जम्” (Energy for All) रखी गई है. बैठक में वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, क्लीन एनर्जी और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर मंथन हो रहा है. - चुनाव आयोग की बड़ी मुहिम: 16 राज्यों और 3 UTs में वोटर लिस्ट का काम शुरू
देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में आज से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Summary Revision) कार्य शुरू हो चुका है. इसके तहत नए वोटर्स के नाम जोड़ने, फर्जी नाम हटाने और पते में सुधार का काम तेजी से किया जाएगा ताकि आगामी चुनावों के लिए एकदम सटीक वोटर लिस्ट तैयार हो सके. - राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT को सबूत सौंपेंगे संजय सिंह
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज सुबह राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच टीम (SIT) को सबूत सौंपने जा रहे हैं. संजय सिंह का दावा है कि उनके पास इस कथित घोटाले से जुड़े पुख्ता दस्तावेज हैं, जिन्हें वे आधिकारिक तौर पर जांच एजेंसी के हवाले करेंगे. - सुप्रीम कोर्ट में जैकलीन फर्नांडीज केस पर सुनवाई और बंगाल में शराब के नए नियम
ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने की उम्मीद है. दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल में आज से लिकर डिस्ट्रीब्यूशन और एक्साइज ड्यूटी भुगतान के नए नियम लागू हो गए हैं, जिससे राज्य की शराब सप्लाई चेन और कीमतों पर असर पड़ सकता है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
Explainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
1 hr ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
3 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
7 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
8 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
18 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
21 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
21 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines