2000 के नोट पर RBI का ताजा अपडेट, जानें कितने हुए वापस और कितने बाजार में चलन में?

Indian Currency Notebandi: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2 हजार रुपये का नोट बंद कर दिया है। एक साल में 2 हजार के कितने नोट रिजर्व बैंक को वापस मिले और कितने अभी तक चलन में हैं?‌ इसे लेकर रिजर्व बैंक की ताजा रिपोर्ट सामने आई है, आइए जानते हैं…

2000 notes withdrawal scam

2000 रुपये के नोट पिछले साल बंद किए गए थे।

विज्ञापन

2000 Rupees Note Latest Update: 2 हजार रुपये के नोट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रिपोर्ट के अनुसार, नोटबंदी के बाद 2 हजार रुपये के 97.96 फीसदी नोट ही वापस आए हैं। करीब 7 हजार 261 करोड़ रुपये के नोट अभी भी जनता के पास हैं। बता दें कि 19 मई 2023 से 2 हजार रुपये के नोट बंद कर दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद 2 हजार रुपये के नोट चलन में हैं और जारी किए जा चुके सभी नोट रिजर्व बैंक को वापस नहीं मिले हैं। एक हजार रुपये और 500 रुपये नोट के नोट बंद करने के बाद नवंबर 2016 में 2 हजार रुपये के नोट बैंक ने शुरू किए थे और 7 साल बाद इन्हें रिजर्व बैंक ने वापस भी ले लिया।

 

विज्ञापन

रिजर्व बैंक की 19 ब्रांच में जमा करा सकते नोट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2016 में चलन में आने के बाद 2 हजार रुपये के 3.56 लाख नोट 19 मई 2023 तक चलन में थे। नोट वापस लिए जाने की घोषणा के बाद 30 अगस्त 2024 तक 98 प्रतिशत नोट ही वापस आए, जबकि नोट वापस रिजर्व बैंक में जमा कराने की तारीख 7 अक्टूबर 2023 थी। रिजर्व बैंक की 19 ब्रांच में नोट जमा कराए जा सकते हैं। 9 अक्टूबर 2023 से लोग अपने बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपये के नोट जमा कर सकेंगे। इसके अलावा लोग किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में 2000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं। रिजर्व बैंक की अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं।

विज्ञापन

कैसे पहचानें नोट असली या नकली?

रिजर्व बैंक की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, नोट में हिंदी (देवनागरी लिपि) में 2000 रुपये छपा है। बीचोंबीच महात्मा गांधी की फोटो छपी है। भारत और इंडिया छोटे-छोटे अक्षरों में छपा है। नोट को अगर आप एक साइड झुकाएंगे तो वह थ्रेड जिस पर 2000 रुपये लिखा है, वह हरे से नीले रंग का हो जाएगा। महात्मा गांधी की तस्वीर की राइट साइड गवर्नर के सिग्नेचर हैं। RBI का सिंबल है। महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप 2000 का वाटरमार्क बना है। नोट के ऊपर लेफ्ट साइड और नीचे राइट साइड आरोही फॉन्ट में डिजिट पैनल बना है। जहां रुपये के सिंबल बना है, उसके साथ रंग बदलने वाली स्याही के साथ नीचे राइट साइड 2000 रुपये लिखा है। नोट के राइट साइड में अशोक स्तंभ का सिंबल बना हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ