सरकारी कर्मचारियों के DA पर ताजा अपडेट, जानें सैलरी में कब-कितना इजाफा होने की उम्मीद

7th Pay Commission DA Hike: सितंबर 2024 में केंद्रीय कर्मचारियों को एक और बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का ऐलान करने के बाद अब सरकार महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान करने वाली है।

7th Pay Commission DA Hike

7th Pay Commission DA Hike: सितंबर महीने में सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार एक बड़ा ऐलान करने वाली है। इसको लेकर संभावनाएं जताई जा रही है कि ये ऐलान सितंबर के तीसरे हफ्ते में किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार,  3 से 4 प्रतिशत डीए बढ़ाया जा सकता है। इसके पहले मार्च 2024 में सरकार ने DA में 4 प्रतिशत तक बढ़ाकर इसे बेसिक पे का 50 प्रतिशत तक कर दिया था।

विज्ञापन

क्या होता है DA?

DA यानी डियरनेस अलाउंस जिसे महंगाई भत्ता भी कहा जाता है। ये सरकारी और गैर-सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली रकम होती है। बढ़ती मंहगाई को देखते हुए सरकार कर्मतारियों को DA का तोहफा देती है। कर्मचारी का जो मूल वेतन होता है इसे उसी के निश्चित प्रतिशत को देखकर दिया जाता है। डीए में मूल वेतन के साथ साथ उसमें हाउस रेंट अलाउंस जैसी दूसरी रकम को भी जोड़ा जाता है, इसके बाद वेतन बनता है। इसीलिए सरकारी कर्मचारियों को DA शब्द से काफी जुड़ाव होता है।

विज्ञापन

कब होगा ऐलान और कितनी होगी बढ़ोतरी?

सरकार सितंबर के दूसरे हफ्ते में इसका ऐलान कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होना तो तय है। लेकिन संभावनाएं ये भी जताई जा रही हैं कि ये 4 प्रतिशत तक भी बढ़ाया जा सकता है। मार्च 2024 की बात करें तो इस दौरान सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। आपको बता दें कि DA और DR (महंगाई राहत) में साल (जनवरी और जुलाई) में दो बार बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन

COVID-19 का बकाया मिलेगा?

कोविड के दौरान महंगाई भत्‍ते को फ्रीज कर दिया गया था। 2020 से 2021 तक सरकार ने लगभग 18 महीने का DA रोका था। जिसके लिए कर्मचारियों ने काफी विरोध भी किया था। अब इस रुके हुए भत्ते को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं कि क्या वो भी इसके साथ दिया जाएगा? इसको लेकर मानसून सत्र में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘सरकार डीए और महंगाई राहत के 18 महीने के बकाया को जारी नहीं करेगी।’

पिछली बार कितना बढ़ा था DA?

केंद्र सरकार ने मार्च 2024 में महंगाई भत्ते को 4 प्रतिशत तक बढ़ाकर मूल वेतन का 50 प्रतिशत कर दिया था. इसके अलावा सरकार ने महंगाई राहत (DR) में भी 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि वर्तमान में भी सरकार DA में 4 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ