Myanmar Slavery Case: थाईलैंड में नौकरी पाने की लालच में 20 भारतीय बुरी तरीके से फंस गए हैं। फ्रॉड का शिकार हुए भारतीयों को थाईलैंड की बजाए म्यांमार ले जाया गया, जहां उनके हालात बद से बदतर हो गए हैं। सभी ने भारतीय विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। मगर विदेश मंत्रालय की तरफ से अभी तक मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
1 भारतीय की मौत
दरअसल मामले से जुड़े 2 वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। काम की तलाश में भारत से थाईलैंड जाने वाले युवकों को म्यांमार में बंदी बना लिया गया है। 20 भारतीयों में से किसी एक ने वीडियो बनाकर सच्चाई सभी के सामने रखी है। वीडियो के अनुसार उनमें से 1 भारतीय की मौत हो गई है और एक लड़की के सर में गंभीर चोटें लगी हैं।
कुलदीप कुमार ने जारी किया वीडियो
20 भारतीयों में से एक कुलदीप कुमार ने वीडियो में खुलासा किया कि इस फ्रॉड में किसी दुबई बेस्ड एजेंट का हाथ था। कुलदीप ने दोनों वीडियो शेयर करते हुए बताया कि म्यांमार में काफी बुरे हालात हैं। हर रोज हमारा शोषण किया जाता है। जो काम करने से मना करता है उसके साथ बुरा बर्ताव होता है। अगर हमें यहां से बाहर निकालने के लिए कोई आगे नहीं आया तो हम गलत कदम उठाने से नहीं हिचकिचाएंगे।
विदेश मंत्रालय ने नहीं दिया जवाब
83 सेकेंड के इस वीडियो में कुलदीप ने कहा कि हमारे परिवार ने विदेश मंत्रालय से बात करने की कोशिश की और सोशल मीडिया पर हमारा वीडियो भी वायरल हो गया। लेकिन इसके बवाजूद विदेश मंत्रालय से कोई जवाब सामने नहीं आया है। हमारे साथ मौजूद एक आदमी मर चुका है और एक लड़की की बुरी तरीके से पिटाई की गई, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आ गई है। अगला नंबर हमारा हो सकता है। या तो वो हमें मार डालेंगे या फिर हमें ही कोई बड़ कदम उठाना पड़ेगा।
18 घंटे करवाते हैं काम
कुलदीप ने बताया कि हमें 18 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया जाता है और खाने के नाम पर सिर्फ 2 कटोरी चावल मिलता है। अगर किसी ने कुछ बोला तो उसे सजा मिलती है। हमें बुरी तरह से पीटा जाता है और सजा के रूप में 10 किलोमीटर तक दौड़ाया भी जाता है।
कलदीप के भाई ने सुनाई आपबीती
कुलदीप के भाई राहुल कुमार के अनुसार कुलदीप ने चोरी-छिपे ये वीडियो रिकॉर्ड किया था। वो 22 अप्रैल को सहारनपुर से दिल्ली गया और वहां से बैंकॉक के लिए रवाना हुआ था। हालांकि बैंकॉक की बजाए उसे म्यांमार के जंगलों में मौजूद मी शॉट एयरपोर्ट पर ले जाया गया। जहां उनसे मजदूरों की तरह काम करवाया जाता है और जबरन उनसे ऑनलाइन फ्रॉड ऑपरेशन चलवाए जाते हैं। राहुल का कहना है कि कंपनी ने बताया कि सभी भारतीयों को 7,500 डॉलर में खरीदा गया है और कंपनी की लोकेशन एयरपोर्ट से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
3 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
6 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
7 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines