---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सर्दियों में जूस कब पीना चाहिए और कब नहीं? जानिए Health Expert की राय

Is drinking juice good for health in winter: जूस पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोग इस बात को लेकर हमेशा कन्फ्यूजन में रहते हैं कि सर्दियों में जूस पीना चाहिए या नहीं। हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं, जानिए।  

---विज्ञापन---

Is drinking juice good for health in winter: कुछ लोगों का कहना है कि सर्दियों में जूस पीना सही नहीं रहता है। सर्दी लग जाएगी या गला खराब हो जाएगा, लेकिन क्या आप का ये सोचना सही है? ऐसे कई सवाल आपके मन में चलते होंगे। तो अगर आप जूस पीने की सोच रहे हैं तो इसका सही समय पीने का क्या है? ये जानना बहुत जरुरी है। हर मौसम में जूस पीना लाभदायक होता है। सर्दियों के मौसम में बॉडी के लिए हाइड्रेशन और ताकत के लिए अधिकतर लोग जूस पीना ज्यादा पसंद करते हैं। फलों के जूस को भरपूर पोषण का खजाना भी कहा जाता है। फलों में मिलने वाला हेल्दी फैट दिल की सेहत को फिट रखता है।

जूस भी हेल्दी होता है, लेकिन जूस से फाइबर और अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स चले जाने के कारण ज्यादा पीना भी नुकसान कर सकता है। फलों में फ्रक्टोज भरपूर मिलता है। ये एक तरह का शुगर है। यही वजह है कि ज्यादा जूस पीने से डायबिटीज की परेशानी बढ़ती है। Loni Primary Health Care से Dr.Mona Sharma ने बताया कि जूस पीने का सही समय और सही मात्रा कितनी होनी चाहिए।

---विज्ञापन---

सर्दियों में कौन सा जूस पीना चाहिए? देखें ये Video-

---विज्ञापन---

जूस के क्या-क्या होते हैं नुकसान

जूस में काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी मिलती हैं। आपको बता दें, एक कप जूस में 117 calories और करीब 21 Gram शुगर मिलता है। यही वजह है कि ज्यादा जूस के सेवन करने से नेगेटिव असर भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Silent Heart Attack है खतरनाक! 5 संकेत दिखने पर तुरंत अपनाएं उपचार, जानें लक्षण और बचाव 

---विज्ञापन---

जूस का ज्यादा सेवन करने से क्या होता है

चूंकि जूस में फ्रूट शुगर ज्यादा मिलता है। इसलिए जब भी पीते हैं तो शुगर बढ़ सकता है, इससे डायबिटीज का खतरा रहता है। ज्यादा फ्रूट जूस पीने से दांतों में कीड़े लगने का डर भी रहता है। यह लिवर को भी ठीक तरह से हाइड्रेट नहीं कर पाता है। यही कारण है कि गैस्ट्रिक मरीजों को काफी नुकसान होता है।

ठंड में जूस पीना सही या गलत? देखें ये Video-

---विज्ञापन---

दिन में कितना जूस पीना चाहिए

अब बात आती है कि एक दिन में कितना जूस का सेवन करना चाहिए। फलों से जूस बनाने के बाद इसमें फाइबर तो रहता ही नहीं है और फ्रुक्टोज का लेवल बढ़ जाता है। इसलिए दिन में सिर्फ एक गिलास जूस ही पीना आपके लिए सही रहता है। इससे ज्यादा जूस पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। भले ही इसका असर दिखे नहीं, लेकिन कई बार अलग तरह के साइड इफेक्ट्स दिखते हैं।

---विज्ञापन---

जूस पीने का सही समय क्या है

कुछ लोगों को आदत होती है कि वो सुबह उठने के बाद जूस पीते हैं या कई लोग रात में सोने से पहले भी इसका सेवन करते हैं। लेकिन ये बिलकुल सही तरीका नहीं है। सुबह के समय जूस पीने से शरीर का शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए हमेशा जूस को नाश्ते के बाद पीना चाहिए। ब्रेकफास्ट और दोपहर के बीच में 1 गिलास जूस पीना सबसे सही समय है। खाली पेट कभी भी जूस पीने की गलती न करें। सर्दियों में जूस नॉर्मल पीना चाहिए। अगर गाजर और चुकंदर का जूस पीते हैं तो गुनगुना पानी मिलाएं और पिएं।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 14, 2023 11:19 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola