---विज्ञापन---

हेल्थ

आंखों का धुंधलापन दूर करने के लिए क्या खाएं? जानिए कौन से फूड्स आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं

Foods For Better Eyesight: अगर आपकी आंखें भी कमजोर होने लगी हैं और आप चाहते हैं आंखों की रोशनी बेहतर हो सके तो अपने खानपान में यहां बताए फूड्स को शामिल कर लीजिए. ये चीजें आंखों की सेहत को अच्छा रखती हैं.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 1, 2026 11:28
Eyesight
आंखों की रोशनी बढ़ाती हैं खाने की ये चीजें. Image Credit - Freepik

Foods That Improve Eyesight: सेहत को दुरुस्त रखने के लिए खानपान का हेल्दी होना जरूरी होता है. खाना अच्छा होगा तो शरीर अंदरूनी और बाहरी रूप से सेहतमंद रहेगा. वहीं, खानपान में पोषक तत्वों की कमी हो तो शरीर रोगों का घर बनने लगता है और व्यक्ति को अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसी ही एक दिक्कत है आंखों की रोशनी का कम (Weak Eyesight) होना. अक्सर ही लोगों को लगता है कि आंखों का नंबर एकबार गिरना शुरू होता है तो गिरता चला जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. खाने की ऐसी भी कुछ चीजें हैं जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है और आंखों की सेहत अच्छी रहती है सो अलग. यहां जानिए वो कौन से फूड्स हैं जो आंखों के धुंधलेपन को कम करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होते हैं.

यह भी पढ़ें – कौन से विटामिन की कमी से हड्डियों में दर्द होता है? जानिए क्या खाने पर दर्द से मिलेगा छुटकारा

---विज्ञापन---

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं | Foods For Better Eyesight

विटामिन ए के लिए ये खाएं – आंखों की रोशनी बेहतर बनाने में विटामिन एक की मुख्य भूमिका होती है. विटामिन ए रोडोप्सिन नामक प्रोटीन को बढ़ाने में मदद करता है जो कम रोशनी में देखने में मदद करता है. विटामिन ए (Vitamin A) की भरपूर मात्रा पाने के लिए गाजर, कद्दू, दूध, लिवर और अंडों को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है.

विटामिन सी – आंखों में कैटेरेक्ट डेवलपमेंट को कम करने में विटामिन सी के गुण असरदार होते हैं. यह मैक्यूलर डिजनरेशन को भी कम करता है. विटामिन सी पाने के लिए आंवला, संतरा, गोभी और पत्तागोभी समेत नींबू को अपनी डाइट में शामिल करें.

---विज्ञापन---

विटामिन ई – यह एक पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है जो आंखों को बीमारियों से दूर रखता है और आंखों की सेहत दुरुस्त रखने में असर दिखाता है. बादाम, सूरजमुखी के बीज और मूंगफली से शरीर को विटामिन ई मिलता है.

लुटेन – आंखों के लिए लुटेन और जेक्सांथिन जरूरी होते हैं. ब्रोकोली, कॉर्न, केल और अंडे का पीला भाग खाने पर फायदा मिलता है.

ओमेगा 3 – आंखों की रोशनी बेहतर करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. मछलियों जैसे टूना और साल्मन से ओमेगा-3 की अच्छी मिल जाती है.

जरूर खाएं ये चीजें

आंखों की सेहत अच्छी रहे और रोशनी बढ़े इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल, अंडे, सूखे मेवे, पूर्ण अनाज, एवोकाडो, बेरीज और शकरकंदी को अपने खानपान में शामिल करें.

यह भी पढ़ें – अच्छी डाइट के बाद भी हो जाती है कब्ज तो ये गलतियां हो सकती हैं वजह, कहीं आप भी तो नहीं करते यही मिस्टेक्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 01, 2026 11:28 AM

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.