Vegetables For Weight Loss: आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और बिगड़े खान-पान के कारण बहुत से लोगों को बढ़ते वजन को झेलना पड़ता है।
अगर किसी का भी वजन बढ़ता है, तो वो बहुत परेशान हो जाता है और ना जाने कितने अलग-अलग तरीके अपनाता है, लेकिन फिर भी वजन कम नहीं होता है। बढ़े हुए वजन के कारण कोई भी अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाता हैं और हर वक्त ये ही सोचता है कि कैसे उसका बढ़ा वजन कम होगा।
वजन कम करने कैसे करें?
ऐसा नहीं है कि बढ़े हुए वजन को कम नहीं किया जा सकता, बल्कि इसको कई तरीकों से घटाया जा सकता है, बस आपको सही तरीका अपनाने की जरूरत होती है। अगर आप भी अपना बढ़ा हुआ वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सबसे आसान तरीके को अपना सकते हैं। जी हां कुछ सब्जियां ऐसी होती है, जिसे खाने से वजन को कम किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किन सब्जियों को खाने से बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं।
और पढ़िए –Amla benefits in hindi: स्किन, बाल, पाचन सभी के फायदेमंद है आंवला, मिलते हैं 9 जबरदस्त लाभ
इन सब्जियों को खाने से कम हो सकता है वजन
1. शिमला मिर्च से कम होगा बढ़ता वजन
इस बात से कोई अनजान नहीं है कि शिमला मिर्च में कम कैलोरीज होती है और इसको खाने से आपका पेट लंबे टाइम तक भरा हुआ महसूस करता है। इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद माला जाता है और यह वजन को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए वजन घटाने के लिए शिमला मिर्च का सेवन किया जा सकता है।
2. मशरूम भी फायदेमंद
मशरूम प्रोटीन से भरी होती है, इसलिए मोटापा कम करने के लिए इसे भी एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है और इससे आपके शरीर से तेजी से फैट बर्न होता है, जो आपका वजन कम करने में मददगार होता है।
3. लौकी
मोटापे को कम करने के लिए लौकी भी एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है। लौकी में पानी के साथ-साथ यह फाइबर से भरा होता है और इसमें जीरो फैट होता है। इसलिए वजन को कम करने के लिए यह भी फायदेमंद होता है।
और पढ़िए –Milk and Raisins: एक गिलास दूध में मिलाएं इतनी किशमिश, मिलेंगे गजब के फायदे
4. पत्तागोभी
पत्तागोभी को खाने से भी बढ़ते मोटापे को कम किया जा सकता है। इसमें भी कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे आपका वजन कम हो सकता है। इसलिए इसे भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
9 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
10 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
14 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
18 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines