Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Milk and Raisins: किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जबकि दूध में भी कई गुण पाए जाते हैं। अक्सर लोग दूध और किशमिश को अलग-अलग खाते हैं। लेकिन अगर आप दूध में किशमिश मिलाकर सेवन करेंगे तो इससे आपको कई फायदे मिलेंगे। क्योंकि किशमिश और दूध के एक साथ सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आज हम दूध और किशमिश के फायदे बताते हैं।
बता दें कि किशमिश में विटामिन ए, डी और के पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जबकि किशमिश में आयरन, कॉपर भी खूब मिलता है। इसके अलावा दूध में भी विटामिन-बी, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर पाया जाता है। किशमिश और दूध की तासीर गर्म होती है, जो शरीर को मजबूत रखने में मदद करती है। ऐसे में दूध और किशमिश का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
दूध में किशमिश मिलाकर सेवन कब करना चाहिए, इसके लिए सबसे अच्छा समय रात का होता है। रात के वक्त दूध को हल्का उबाल लें फिर उसमें कुछ किशमिश मिला लें। इसके बाद आप रात में सोने से कुछ देर पहले यह दूध पी ले। इससे आपके शरीर में पर्याप्त एनर्जी रहती है, जबकि कई बीमारियों से लड़ने में भी यह मदद करता है।
और पढ़िए –हार्ट अटैक या एसिडिटी? अचानक सीने में दर्द उठे तो ये हो सकते हैं कारण
दूध और किशमिश हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मिनरल्स, फाइबर, पोटेशियम के साथ-साथ कई विटामिन्स पाए जाते हैं। ये सभी विटामिन्स और मिनरल्स हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए हार्ट को मजबूत रखने के लिए दूध और किशमिश का सेवन करना चाहिए।
किशमिश को दूध में मिलाकर खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है, क्योंकि आज के बदलते खान पान की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अक्सर पाचन क्रिया बिगड़ जाती है। इसलिए अगर आप दूध में किशमिश मिलाकर खाते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया ठीक होती है। जबकि यह आपको एसिडिटी से भी छुटकारा दिलाता है।
इसके अलावा दूध में किशमिश मिलाकर पीने से वजन भी बढ़ता है। क्योंकि आज के वक्त में कम वजन होना भी एक बड़ी समस्या होती है। ऐसे में जो लोग दुबले-पतले होंते हैं, उन्हें किशमिश वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। अगर आप दूध में पांच या 6 किशमिश हर दिन मिलाकर पीते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है।
दूध में कैल्शियम और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में दूध में किशमिश मिलाकर पीने से शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती है। जबकि इससे शरीर में दिनभर एनर्जी भी बनी रहती है। इसलिए मजबूत एनर्जी के लिए दूध तो पीना ही चाहिए, साथ में अगर आप उसमें किशमिश मिला लेते हैं तो यह और भी फायदेमंद होता है।
अगर पुरुष रोज रात में सोने से पहले दूध में किशमिश मिलाकर पीते हैं, तो इससे पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ती हैं, जबकि स्पर्म काउंट और क्वालिटी भी बढ़ती है। इसके अलावा पौरुष स्वास्थ्य जुड़ी समस्याओं से भी आराम मिलता है। इसलिए पुरुषों को रात में सोने से पहले दूध में किशमिश मिलाकर सेवन करने की सलाह दी जाती है।
और पढ़िए –Skin Fruits: डाइट में शामिल करें ये पांच फ्रूट्स, चेहरे पर आएगा निखार, 40 में भी दिखेंगे जवां
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।